हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी बच्चे को हॉस्टल सुविधा हेतु प्रति वर्ष 15,000/-रुपए से 20,000/-रुपए तक सहायता राशि दी जाएगी।
    • लाभार्थी बच्चो को निम्नलिखित सुविधा हेतु सहायता राशि दी जाएगी:-
      • आवास।
      • बोर्डिंग।
      • भोजन।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना।
लाभ निर्माण श्रमिक के बच्चो को हॉस्टल सुविधा हेतु वित्तीय सहायता दी जाएगी।
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक के बच्चे ।
नोडल विभाग श्रम एवं रोजगार विभाग, हिमाचल प्रदेश।
आवेदन का तरीका

योजना के बारे में

  • निर्माण श्रमिक के बच्चो को कभी कभी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर जाना पढ़ता है जिसके कारण उन्हें हॉस्टल / पिगी में रहने पढ़ता है।
  • निर्माण कामगार की अधिक आय नहीं होने के कारण उनके बच्चो को शिक्षा को छोड़ना पढ़ता है।
  • आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने बच्चे की शिक्षा तथा उनके रहने का खर्च एक साथ नहीं उठा पाते।
  • इन्ही सारी समस्याओ को हल करने के लिए हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना की शुरुवात हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश होस्टल सुविधा योजना संचालित की जा रही है।
  • योजना का उदेश यह है की निर्माण श्रमिक के बच्चो की पढाई बिना किसी समस्या के पूर्ण हो सके।
  • बोर्ड द्वारा लाभार्थी को योजना के अंतर्गत हॉस्टल सुविधा हेतु प्रति वर्ष 15,000/-रुपए से 20,000/-रुपए तक राशि प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी बच्चे को आवास, बोर्डिंग, भोजन सुविधा हेतु सहायता राशि योजना के अंतर्गत दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक जो भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत है उनके बच्चे पात्र है।
  • निर्माण श्रमिक जिनकी सदयस्ता बोर्ड में 2 माह से कम है उनके बच्चे योजना के अंतर्गत पात्र नहीं है।
  • पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना का लाभ निम्नलिखित माध्यम से आवेदन करके प्राप्त कर सकते है :-

योजना के लाभ

  • हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी बच्चे को हॉस्टल सुविधा हेतु प्रति वर्ष 15,000/-रुपए से 20,000/-रुपए तक सहायता राशि दी जाएगी।
    • लाभार्थी बच्चो को निम्नलिखित सुविधा हेतु सहायता राशि दी जाएगी:-
      • आवास।
      • बोर्डिंग।
      • भोजन।

पात्रताएं

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक पंजीकृत होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में न्यूनतम 2 माह से पंजीकृत होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक के बच्चे जो हॉस्टल में रह रहे है वह पात्र है।

आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है:-
    • हिमाचल प्रदेश में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने का प्रमाण/ श्रमिक कार्ड।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • बच्चे का हॉस्टल में रहने का प्रमाण।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • हॉस्टल सुविधा का लाभ पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करके प्राप्त कर सकते है।
  • हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड पोर्टल में हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है।
  • आवेदक को आवेदन करने के लिए पहले अप्लाई फॉर स्कीम में जाना होगा।
  • निर्माण श्रमिक आईडी/ जन्म की तिथि को डालना होगा।
  • हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना को योजनाओ की सूची में से चुनना होगा।
  • आवेदन पत्र को ठीक से भरना होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र समेत सभी दस्तावेजों की जाँच श्रम विभाग के अधिकारियो द्वारा की जाएगी।
  • चयनित लाभार्थियों को जाँच के बाद हॉस्टल सुविधा हेतु सहायता राशि उनके दिए गए बैंक खाते में दी जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करके भी प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदक हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक हॉस्टल सुविधा योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदक को आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उससे ठीक से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र में संलग्न करना होगा।
  • आवेदन पत्र समेत दस्तावेजों को श्रम एवं रोजगार विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
  • श्रम विभाग के अधिकारियो द्वारा लाभार्थियों के चयन हेतु दस्तावेजों तथा आवेदन पत्रों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच के बाद हॉस्टल सुविधा हेतु लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना हिमाचल प्रदेश
2 हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना हिमाचल प्रदेश
3 हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सहारा योजना हिमाचल प्रदेश
4 हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री एक बीघा योजना हिमाचल प्रदेश
5 हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना हिमाचल प्रदेश
6 हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना हिमाचल प्रदेश
7 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक शिक्षा सहायता योजना हिमाचल प्रदेश
8 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक शादी सहायता योजना हिमाचल प्रदेश
9 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक मातृत्व/ पितृत्व प्रसुविधा योजना हिमाचल प्रदेश
10 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना हिमाचल प्रदेश
11 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक अंतिम संस्कार सहायता योजना हिमाचल प्रदेश
12 हिमाचल प्रदेश निर्माण श्रमिक के मंदबुद्धि और अपंग बच्चो के लिए सहायता योजना हिमाचल प्रदेश
13 हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना हिमाचल प्रदेश

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्रीय सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format