प्रगति छात्रवृत्ति योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
केन्द्रीय सरकार CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति हेतु चुनी गयी पात्र पात्र छात्रा को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 50,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति।
    • तकनीकी डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 3 वर्ष तक।
    • तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 4 वर्ष तक।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 011-29581118.
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- pragati@aicte-india.org.
  • एआईसीटीई हेल्पलाइन नम्बर :- 011-26131497.
  • एआईसीटीई हेल्पडेस्क ईमेल :- ms@aicte-india.org.
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नम्बर :- 0120-6619540.
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल :- helpdesk@nsp.gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम प्रगति छात्रवृत्ति योजना
लाभ 50 हज़ार रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति।
लाभार्थी तकनीकी पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राएं।
नोडल विभाग अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका प्रगति छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • भारत सरकार द्वारा कन्याओं और छात्राओं को अपनी शिक्षा पूर्ण करने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना भी एक ऐसी शिक्षा से जुडी छात्रवृत्ति योजना है जिसके माध्यम से छात्राओं को अपने उच्च शिक्षा पूर्ण करने में सहायता प्रदान की जा रही है।
  • ये योजना अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित की जा रही है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश भर की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य को संवारना है।
  • योजना के तहत प्रत्येक पात्र छात्राओं को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में 50 हज़ार रूपये प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता छात्राओं को सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • योजना में मिलने वाली धनराशि का उपयोग छात्राएं कॉलेज की फीस भरने, किताबें खरीदने, लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने पर कर सकती है।
  • प्रत्येक वर्ष प्रगति छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति हेतु 10,000/- छात्राओं का चयन किया जायेगा।
  • जिसमे से 5 हज़ार छात्रवृत्ति की सीटें डिग्री कोर्स की छात्राओं के लिए होगी और 5 हज़ार सीटें डिप्लोमा कोर्स के लिए।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति का लाभ केवल तकनीकी पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राओं को ही प्रदान किया जायेगा।
  • तकनीकी डिप्लोमा कोर्स में छात्रवृत्ति अधिकतम 3 वर्ष के लिए दी जाएगी।
  • और तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 4 वर्ष के लिए दी जाएगी।
  • पात्र छात्राएं प्रगति छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है जो भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-01-2024 है।
  • पात्र छात्राएं 31 जनवरी 2024 तक या उससे पहले प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कर सकती है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति हेतु चुनी गयी पात्र पात्र छात्रा को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 50,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति।
    • तकनीकी डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 3 वर्ष तक।
    • तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए छात्रवृत्ति अधिकतम 4 वर्ष तक।

पात्रता

  • केवल छात्राएं आवेदन करने हेतु पात्र।
  • छात्रवृत्ति एक परिवार से 2 छात्राओं को दी जाएगी।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये प्रति वर्ष से अधिक न हो।
  • छात्रा तकनीकी स्नातक (डिग्री) या तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अध्यन्तरित हो।
  • पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे वर्ष में पढ़ने वाली छात्राएं ही पात्र।
  • छात्रा AICTE से मान्यताप्राप्त कॉलेज/ विश्वविद्यालय में पढ़ रही हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन की प्रक्रिया

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए पात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र भारत सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • सर्वप्रथम छात्रा को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जा कर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के दौरान छात्रा को निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • स्थायी राज्य।
    • छात्रवृत्ति का प्रकार। (प्री मेट्रिक या पोस्ट मेट्रिक)
    • छात्रा का नाम।
    • जन्म तिथि।
    • मोबाइल नम्बर।
    • ईमेल आईडी।
    • बैंक खाते का नम्बर।
    • बैंक का आईएफएससी कोड।
    • आधार नम्बर।
  • रजिस्टर पर क्लिक करते ही छात्रा का पंजीकरण हो जायेगा और पोर्टल द्वारा छात्रा के मोबाइल नम्बर और ईमेल पर यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • प्राप्त यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से छात्रा पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के पश्चात योजना की सूची में से प्रगति छात्रवृत्ति योजना को चुनना होगा।
  • उसके बाद प्रगति छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र में मांगी गयी जानकारी को भरना होगा।
  • सम्बंधित दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन पत्र की अच्छे से जांच कर उसे सबमिट कर देना होगा।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र की छात्रा के कॉलेज और और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
  • छात्रवृत्ति हेतु चुनी गयी छात्राओं की सूची AICTE की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना को छात्रा को हर वर्ष नवीनीकरण करना होगा।
  • वर्ष 2023-2024 के पाठ्यक्रम के लिए पात्र छात्राएं दिनांक 31-01-2024 तक प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन कर सकती है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31-01-2024 है।

चयन की प्रक्रिया

तकनीकी डिग्री पाठ्यक्रम के लिए

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्राओं का चयन उनके 12 कक्षा के अंकों के आधार पर किया जायेगा।
  • किसी कारणवश यदि छात्राओं के अंक समान पाए गए तो निम्नलिखित तरीका अपना कर लाभार्थी छात्रा का चयन किया जायेगा :-
    • 10वीं कक्षा में अधिक अंक पाने वाली छात्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
    • अगर 10वीं के अंक भी समान हुवे तो आयु में बड़ी छात्रा को चुना जायेगा।

तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए

  • तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रगति छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्राओं का चयन 10वीं कक्षा के अंक के आधार पर किया जायेगा।
  • 10वीं कक्षा के अंक समान होने पर निम्नलिखित तरीके से छात्रा का चयन किया जायेगा :-
    • आयु में बड़ी छात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी।
    • आयु भी समान होने की दशा में उस छात्रा का चयन किया जायेगा जिसके परिवार की वार्षिक आय कम होगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना साल में सिर्फ एक बार ही छात्राओं के लिए उपलब्ध होगी।
  • छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • छात्रा को अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करना आवश्यक है, बीच में पढ़ाई छोड़ देने पर छात्रा छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं होगी।
  • AICTE से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्राएं ही योजना में छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र होंगी।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में प्रति वर्ष 10 हज़ार छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिनमे से 5 हज़ार छात्रवृत्ति की सीटें स्नातक (डिग्री) पाठ्यक्रम के लिए है और 5 हज़ार सीटें तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए।
  • पात्र छात्राएं प्रगति छात्रवृत्ति योजना का लाभ अपने पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे वर्ष में ले सकती है।
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना में दी जाने वाली छात्रवृत्ति धनराशि का उपयोग लाभार्थी छात्रा निम्नलिखित भुगतानों को करने के लिए कर सकती है :-
    • कॉलेज की फीस।
    • किताबों पर।
    • कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदने पर।
    • स्टेशनरी पर।
  • मेडिकल या हॉस्टल अनुदान के रूप में कोई अतिरिक्त छात्रवृत्ति छात्रा को नहीं दी जाएगी।
  • तकनीकी डिग्री पाठ्यक्रम या तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पढ़ने वाली छात्राये ही प्रगति छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति का लाभ लेने हेतु पात्र होंगी।
  • AICTE की वेबसाइट पर प्रगति छात्रवृत्ति योजना में चुनी गयी छात्राओं की सूची उपलब्ध होगी।

राज्यवार छात्रवृत्ति की सीटों का आवंटन

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक राज्य से निम्नलिखित कन्याओं का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    राज्य/ यूटी डिग्री पाठ्यक्रम की
    छात्रवृत्ति सीटों की
    संख्या
    डिप्लोमा पाठ्यक्रम की
    छात्रवृत्ति सीटों की
    संख्या
    आंध्र प्रदेश 566 318
    बिहार 52 84
    चंडीगढ़ 50 50
    छत्तीसगढ़ 62 62
    दिल्ली 50 50
    गोवा 50 50
    गुजरात 219 284
    हरियाणा 134 191
    हिमाचल प्रदेश 50 50
    झारखण्ड 50 67
    कर्नाटक 398 365
    केरल 196 109
    मध्य प्रदेश 285 192
    महाराष्ट्र 53 624
    ओडिशा 134 205
    पुडुचेर्री 50 50
    पंजाब 124 208
    राजस्थान 152 170
    तमिल नाडु 800 700
    तेलंगाना 424 206
    उत्तर प्रदेश 422 700
    उत्तराखण्ड 50 81
    पश्चिम बंगाल 129 184
    कुल 5,000 5,000

राज्यों की सूची जिनके सभी आवेदन पत्र स्वीकार कर लिए जायेंगे

  • 5,000 सीटों के अलावा निम्नलिखित राज्य या केंद्र शाषित प्रदेश से प्राप्त होने वाले सभी पात्र कन्या छात्रों के प्रगति छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र स्वीकार कर लिए जायेंगे :-
    राज्य/ यूटी छात्रवृत्ति संख्या
    अंडमान एन्ड निकोबार द्वीप सभी पात्र कन्यायें
    दादर एंड नागर हवेली एन्ड
    दमन एन्ड दियू
    जम्मू एन्ड कश्मीर
    लद्दाख
    लक्षद्वीप
    अरुणाचल प्रदेश
    असम
    मणिपुर
    मेघालय
    मिजोरम
    नागालैंड
    सिक्किम
    त्रिपुरा

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 011-29581118.
  • प्रगति छात्रवृत्ति योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- pragati@aicte-india.org.
  • एआईसीटीई हेल्पलाइन नम्बर :- 011-26131497.
  • एआईसीटीई हेल्पडेस्क ईमेल :- ms@aicte-india.org.
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नम्बर :- 0120-6619540.
  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल :- helpdesk@nsp.gov.in.
  • छात्र विकास प्रकोष्ठ (StDC)
    अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्
    वसंत कुंज, नेल्सन मंडेला मार्ग,
    नई दिल्ली - 110070.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
5 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
6 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
7 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
8 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
9 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
10 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा

Sno CM Scheme सरकार
1 PM Scholarship Scheme For The Wards And Widows Of Ex Servicemen/Ex Coast Guard Personnel केन्द्रीय सरकार
2 बेगम हज़रत महल छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya केन्द्रीय सरकार
4 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्रीय सरकार
5 Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana(DDU-GKY) केन्द्रीय सरकार
6 श्रेष्ठ योजना केन्द्रीय सरकार
7 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
8 रेल कौशल विकास योजना केन्द्रीय सरकार
9 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
10 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
11 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
12 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
13 नयी उड़ान योजना केन्द्रीय सरकार
14 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
15 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
16 अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र निःशुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
17 जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) द्वारा सिविल सेवा के लिए मुफ्त कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
18 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा सिविल सेवा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
19 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय न्यायिक सेवा नि:शुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
20 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एसएससी सीजीएल नि:शुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
21 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
22 सीबीएसई उड़ान योजना केन्द्रीय सरकार
23 अतिया फाउंडेशन द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम केन्द्रीय सरकार
24 स्नातकोत्तर छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

i got received my scholarship credit message 5 days ago. but still the amount is not credited into my account. bank authorities didn't give a reply what can i do?

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format