राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Thu, 09/05/2024 - 15:44
राजस्थान CM
Scheme Open
Rajasthan Mukhyamantri Paryatan Kaushal Vikas Programme Logo
हाइलाइट
  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थी को निम्न लाभ दिए जाएंगे: -
    • कार्यक्रम के तहत लाभार्थी को गाइड/ अतिथि सत्कार वा पारम्परिक कला से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी को सम्बंधित क्षेत्र में सेवा देने हेतु योग्य बनाया जाएगा।
    • आगामी 2 वर्षो के भीतर राज्य के 20,000 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • कार्यक्रम के सफल प्रयोग से राजस्थान में युवाओ एवं लोक कलाकारों को रोजगार प्रदान होगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ गाइड/अथिति सत्कार एवं पारम्परिक कला से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के युवा एवं लोक कलाकार।
नोडल विभाग राजस्थान पर्यटन विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास योजना के आवेदन की प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी।

योजना के बारे मे

  • अपने पर्यटन और मेहमान नवाजी की लिए देश और विदेश में विख्यात राजस्थान में हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक आते है।
  • इतनी संख्या में पर्यटकों के आगमन से राज्य की अर्थव्यवस्था को बल एवं राज्य लोगो के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करता है।
  • इतनी संख्या में आने वाले पर्यटक यहाँ की लोक कला एवं संस्कृति को पास से जानने एवं समझना चाहते है।
  • इन पर्यटकों को राजस्थान की कला, संस्कृति के साथ यहाँ स्थित ऐतिहासिक किले वा उनसे सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाने वालो का आभाव है।
  • इस समस्या के समाधान हेतु राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी जी ने अपने 2024-25 के बजट अभिभाषण में एक नए कार्यक्रम को लागु करने का फैसला लिया।
  • इस कार्यक्रम का नाम है "मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम"।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के युवा और लोक से सम्बंधित व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण में उनको गाइड, पर्यटकों की मेहमाननवाजी एवं राज्य की पारम्परिक लोक कला के बारे में बताया जाएगा।
  • योजना के अनुसार अगले दो वर्षो में कुल 20,000 व्यक्तियों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • योजना के तहत केवल राज्य के व्यक्ति एवं लोक कलाकार ही इस कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे।
  • प्रशिक्षण के उपरान्त चयनित हुए व्यक्तियों को पर्यटन के क्षेत्र में गाइड के रूप में अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।
  • योजना को वर्ष 2024-25 के बजट के दौरान लागु करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं की गई है।
  • हालाँकि मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास योजना के दिशानिर्देश में कार्यक्रम में योजना का स्वरुप वा उससे जुडी अधिक जानकारी जल्द साझा की जाएंगी।
  • योजना का नोडल विभाग राज्य का पर्यटन विभाग होगा, जो की योजना सम्बंधित तमाम जानकारी समय अनुसार जारी करेगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थी को निम्न लाभ दिए जाएंगे: -
    • कार्यक्रम के तहत लाभार्थी को गाइड/ अतिथि सत्कार वा पारम्परिक कला से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी को सम्बंधित क्षेत्र में सेवा देने हेतु योग्य बनाया जाएगा।
    • आगामी 2 वर्षो के भीतर राज्य के 20,000 लाभार्थी को इस योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
    • कार्यक्रम के सफल प्रयोग से राजस्थान में युवाओ एवं लोक कलाकारों को रोजगार प्रदान होगा।

पात्रता

  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति ले पाएंगे जो योजना के अंतर्गत जारी पात्रता को पूर्ण करेंगे: -
    • आवेदक राज्य का निवासी हो।
    • केवल राज्य के युवा व लोक कलाकार ही योजना के लिए पात्र होंगे।
    • विस्तृत पात्रता हेतु दिशानिर्देश को जरूर से पढ़े जो जल्द ही जारी की जाएगी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम के आवेदन के समय लाभार्थी को अपने कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमे निम्न प्रमुख होंगे: -
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
    • मोबाइल नंबर।
    • एवं योजना स्वरुप निर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्य की वित्त मंत्री ने "मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम" की शुरुआत की है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को अपने आवेदन दिए गए प्रारूप में जमा करने होंगे।
  • दर्शाये गए प्रारूप से भिन्न आवेदन करने वाले व्यक्ति के आवेदन को अस्वीकार्य कर दिए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम एक नवीनतम योजना है।
  • योजना का प्रारूप और इसके दिशानिर्देश अभी सरकार द्वारा जारी नहीं किये गए है।
  • जारी निर्देशानुसार व्यक्ति अपने आवेदन पत्र को भरकर और जरूरी दस्तावेज संलग्न करके अपना आवेदन कर सकता है।
  • प्राप्त आवेदनों की सर्वप्रथम पात्रता अनुसार जांच की जाएगी।
  • जांच में सफल पाए गए लाभार्थी को योजना अनुसार सरकार द्वारा लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौशल विकास कार्यक्रम आवेदन लिंक। (जल्द जारी होगा)
  • राजस्थान मुख्यमंत्री पर्यटन कौसल विकास कार्यक्रम दिशानिर्देश। (जारी नहीं हए है)
  • मुख्यमंत्री पर्यटन कौसल विकास कार्यक्रम सम्बंधित वेबसाइट।
  • राजस्थान पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।

सम्पर्क करने का विवरण

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format