उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना

Submitted by pradeep on Sat, 11/05/2024 - 13:05
Uttar Pradesh CM
Scheme Open
Highlights
  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएगे:-
    • लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जायगा।
    • इसके अतिरिक्त 3,11,000/- रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना।
लाभ लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के साथ प्रशस्ति पत्र और 3,11,000/- रुपये का इनाम दिया जाएगा।
लाभार्थी राज्य/राष्ट्रीय खिलाड़ी जिसने अपनी टीम के लिए पदक जीता हो।
नोडल विभाग उत्तर प्रदेश, खेल विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए योजना को सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका योजना के आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किये जाएगे।

योजना के बारे में

  • 'उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना' को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य के खिलाडियों के सम्मान के लिए शुरू किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन सभी खिलाडियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए पदक जीता हो।
  • इसके अतिरिक्त जिन्होंने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया है और ओलंपिक विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एसएएफ खेलों में भाग लेने जा रहे हैं वे सभी पात्र है।
  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत पात्र खिलाड़ियों को लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
  • इसके अलावा खिलाडी को 3,11,000/- रुपये की राशि ईनाम के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • यह पुरस्कार खिलाडियों को जीवकाल में केवल एक बार ही दिया जाएगा और मरणोपरांत भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किये जाएंगे।
  • जो भी खिलाडी निम्नलिखित श्रेणी से संबंध रखते है केवल उन्ही को योजना के तहत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:-
    • सामान्य वर्ग।
    • विकलांग वर्ग।
    • अनुभवी वर्ग।
  • योजना का लाभ लेने के लिए खिलाडी को कम से कम वे लगातार 3 वर्षो तक एक ही टीम के सदस्य होना आव्यशक है।
  • अनुभवी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है।

योजना के अंतगर्त मिलने वाले लाभ

  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएगे:-
    • लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जायगा।
    • इसके अतिरिक्त 3,11,000/- रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
    • योजना के अंतर्गत निम्नलिखित खेल श्रेणी के खिलाड़ियों को लाभ दिया जाएगा:-
      तैरना कैनोइंग और कयाकिंग हैंडबॉल शूटिंग तायक्वोंडो
      तीरंदाजी साइकिल चलाना हॉकी टेबल टेनिस नौकायन
      व्यायाम घोड़े की सवारी जूदो लॉन टेनिस गोल्फ़
      बैडमिंटन तलवारबाजी कबड्डी वालीबाल क्रिकेट
      बास्केटबाल फुटबॉल  खो-खो भारोत्तोलन सॉफ्ट टेनिस
      कराटे वुशु रोइंग कुश्ती जिम्नास्टिक्स
      मुक्केबाज़ी        

पात्रता

  • इस योजना के अंतर्गत केवल वही खिलाडी आवेदन कर सकते है जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करते है:-
    • खिलाडी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
    • कम से कम वे लगातार 3 वर्षो तक एक ही टीम के सदस्य हो।
    • वरिष्ठ टीम के सदस्य जिन्होंने राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिए है वे भी योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र है।
    • जिस वर्ष खिलाडी ने पदक जीता है वह उसी वर्ष में आवेदक के योग्य है।
    • केवल वही खिलाडी पात्र है जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है।
    • जिन लोगों ने राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लिया है और ओलंपिक विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एसएएफ खेलों में भाग लेने जा रहे हैं वे भी आवेदन के पात्र है।
    • अनुभवी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है।
    • अनुभवी वर्ग का कोई सदस्य यदि जिस वर्ष के लिए आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष की 1 अप्रैल को खिलाड़ी की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक हो तो भी वे योजना के पात्र है।
    • यदि सरकार उम्मीदवार का नाम सूची से निरस्त कर रही है तो उसे पुरस्कार दिए जाने पर प्रशस्ति पत्र और नकद ईनाम वापस करना होगा।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के अंतर्गत आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवयशक है:-
    • खेल प्रतियोगिता प्रमाणपत्र (राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय)।
    • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)।
    • पैन कार्ड।
    • अधिवास प्रमाणपत्र।
    • जन्म प्रमाणपत्र।
    • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
    • बैंक विवरण।
    • शपथ पत्र।
    • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)।

आवेदन की प्रक्रिया

  • उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र लाभार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।
  • सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश, खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर प्रदेश लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद आवेदक को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण को भरना होगा, जैसे:-
    • आवेदक के नाम।
    • आवेदक के पिता का नाम।
    • जन्म तिथि।
    • पेशा।
    • स्थाई एवं डाक पता।
    • मोबाइल नंबर।
    • बैंक विवरण।
    • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल उपलब्धि विवरण।
  • इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ सलंग्न कर दे।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को सम्बंदित विभाग में जमा करना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.

Rich Format