Bihar Student Credit Card Scheme

জমাদানকারী shahrukh চালু Thu, 02/05/2024 - 13:14
Bihar CM
হাইলাইট
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपये का ऋण।
    • मात्र 4 प्रतिशत की सरल ब्याज की दर।
    • महिला, दिव्यांग और ट्रांस्जेंडरो के लिए 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर।
Customer Care
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18003456444.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
आरंभ होने की तिथि 2 अक्टूबर,2016.
लाभ उच्च शिक्षा हेतु छात्रों को 4 लाख रूपये तक का लोन
नोडल विभाग
आवेदन का तरीका ऑनलाइन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल द्वारा।

योजना के बारे मे

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्टूबर, 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई थी।
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
  • राज्य के छात्र छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • बिहार सरकार द्वारा छात्रों को 4 लाख रूपये तक का लोन वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत निम्नलिखित कार्यो के लिए भी ऋण प्रदान किया जाएगा :-
    • आजीविका और उनकी शिक्षा पर होने वाले खर्चे के लिए।
    • उनके शिक्षण शुल्क (हॉस्टल सहित) खर्चे के लिए।
    • छात्रावास की अनुपलब्धता में किराए के आवास के लिए।
  • यह योजना आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए लाभकारी होगी।
  • इस लोन में शिक्षण संस्थानों का शुल्क साथ में खाने पीने पाठ्य सामग्री से सम्बंधित खर्चे भी शामिल होंगे।
  • यह ऋण उच्च शिक्षा के सामान्य पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न व्यावसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रमों बीए /बीएससी /इंजीनियरिंग/ एमबीबीएस /प्रबंधन/विधि आदि के लिए दी जायेगी।
  • साथ ही यह उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में सुधार करने में मदद करेगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपये का ऋण।
    • मात्र 4 प्रतिशत की सरल ब्याज की दर।
    • महिला, दिव्यांग और ट्रांस्जेंडरो के लिए 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर।

पात्रता

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे :-
    • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • विद्यार्थी जिस शिक्षण संस्थान से पढ़ा हो वो राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
    • यदि कोई आवेदक एक निश्चित स्तर की डिग्री प्राप्त कर चुका है, तो वह उसी स्तर के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
    • इस योजना के अंतर्गत राज्य के विधार्थी 12वी पास होना चाहिए।
    • आवेदन की तिथि को आवेदक की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं हो।
    • पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट।
    • उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाण-पत्र।
    • विद्यार्थी, माता-पिता और में से सभी के 2-2 फोटो।
    • परिवार का आय प्रमाण-पत्र।
    • बैंक अकाउंट पासबुक।
    • पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र।
    • आवदेक का पहचान पत्र

लाभ लेन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने उसका होम पेज खुल जाएगा।
  • सर्वप्रथम आवेदक वेब साईट के होम पेज पर न्यू एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन पर जा कर पंजीकरण करेगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करे।
  • जिसकी सहायता से वह आगे की आवेदन प्रक्रिया कर सकेगें।
  • ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके सामने अन्य तीन विकल्प खुल जायेंगे।
  • इन तीन विकल्पों में से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चयन करना होगा।
  • जिसके बाद एक आवेदन पत्र खुल जाएगा, आवेदन में पूछी गई जानकारी और विवरण भरना होगा ।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर इसे जमा कर देना होगा।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद, छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।
  • यह यूनिक आईडी नंबर उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
  • छात्रों को प्रस्तुत आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी और ई-मेल आईडी पर आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्राप्त होगा।
  • इसके बाद समस्त दस्तावेज़ों के साथ मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर दिए गए समय और तारीख पर आवेदक को अपने जिले के जिला पंजीकरण एवं पंजीकरण केंद्र पर जाना होगा।
  • काउंटर पर आवेदन पत्र और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
  • सक्षम अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को जाँच की जाएगी।
  • जांच में सही पाए जाने पर आवेदक को सूचित कर दिया जायेगा और लोन की राशि डिस्बर्से कर दी जाएगी।

जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र संपर्क विवरण

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का आवेदन आवेदक के जिले के जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पर भी जमा करना होगा। बिहार के जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र की सूची निम्नवार है :-

जिला मोबाइल नंबर केंद्र का पता
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र अररिया 7903233798 कैंपस ऑफ़ सदर कार्यालय, पोस्ट अररिया,
पिन कोड : 854311.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र अरवल 7739639697 पिपरा बांग्ला, अरवल, पोस्ट शाहपुर,
पिन कोड: 804401.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र औरंगाबाद 9939502331 टाउन इंटर स्कूल के पास, ओल्ड जी.टी रोड, औरंगाबाद,
पिन कोड : 824101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बांका 9899175409 बांका समरहालय परिसर, दबुतोला, बांका,
पिन कोड : 813102.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बेगूसराय 9852017757 सदर प्रखंड परिसर, बेगूसराय, पिन कोड: 851218.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र भागलपुर 8709104442 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, कंचनगढ़,
पिनकोड : 812001.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र भोजपुर 9934070190 धनपुरा, डीएवी स्कूल के सामने, आरा,
पिनकोड: 802301.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बक्सर 8002655944 आईटीआई कैंपस, वार्ड नंबर 13, पिनकोड: 802101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र दरभंगा 9162060623 कदीरबाद बस स्टैंड, सरकारी पॉलिटेक्निक के पास,
पोस्ट लालबाग़, पिनकोड: 846004.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र गया 8789018542 स्टेट पॉलिटेक्निक, गया बोधगया रोड, केंदुई,
पिनकोड: 824231.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र गोपालगंज   बसडीला, पंचायत भवन के पास, पोस्ट गोपालगंज,
पिनकोड: 841428.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र जमुई 7261054576 ढढौर, सिकंदरा, पोस्ट ईटासागर.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र जहानाबाद 9934679183 काको रोड, जहानाबाद बस स्टैंड के पास,
पिनकोड 821101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र कैमूर 8002591927 ग्राम दमदम, प्रखंड भभुआ, कैमूर, पिनकोड: 821101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र कटिहार 8864020100 सदर प्रखंड कार्यालय, मिर्चबड़ाई, कटिहार,
पिनकोड: 854109.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र खगड़िया 7903092321 जिला कृषि कार्यालय कैंपस, पोस्ट खगड़िया,
पिनकोड: 851204.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र किशनगंज 8709497107 प्रखंड परिसर, किशनगंज,
पिनकोड: 811315.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र लखीसराय 8210903244 महीसोना पंचायत भवन के पास, लखीसराय,
पिनकोड: 811315.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मधेपुरा 9955424051 सदर अंचल कार्यालय के पीछे, मधेपुरा,
पिनकोड: 852110.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मधुबनी 8407870135 मिठोली, पोस्ट मधुबनी,
पिनकोड: 847211.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मुंगेर 9113305561 सुजावलपुर, सदर प्रखंड परिसर, मुंगेर,
पिनकोड: 811201.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मुजफ्फरपुर 9431273541 नेहरू स्टेडियम के पीछे, सिकंदरपुर,
पिनकोड: 842001.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र नालंदा 7762892556 सिपाह मोर, आदर्श थाना, दीप नगर के पीछे, दीप नगर,
बिहारशरीफ, बिहार, पिनकोड: 803101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र नवादा 9308661190 बुधौल बस स्टैंड के पास, बुधौल, पोस्ट नवादा,
पिनकोड: 805110.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पश्चिमी चम्पारण 9709449771 अरेराज रोड, बेट्टाह, आईटीआई ट्रेनिंग सेण्टर,
नियर जय प्रकाश नगर, पिनकोड: 845438.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पटना 06122508008 छज्जूबाग, बिहार स्टेट कोआपरेटिव फेडरेशन के सामने,
पिनकोड: 800001.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पूर्वी चम्पारण 9934633195 पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी के पास, पंचायत लुटाहा,
पोस्ट मोतिहारी, पिनकोड: 845401.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पूर्णिया 9471867656 फायर ब्रिगेड सेण्टर, नियर मरंगा, पोस्ट पूर्णिया,
पिनकोड: 854301.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र रोहतास 9508648676 मोकार, सासाराम इन आरा पटना रोड,
पिनकोड: 821113.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सहरसा 9341575199 राजकीय कन्या विद्यालय के पास,
पिनकोड 852201.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र समस्तीपुर 7631851992 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस से 3 किमी दूर,
समस्तीपुर रौसादा रोड, पिनकोड: 848101.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सारन 9939273911 रतनपुरा, बिडोलिया रोड, छपरा, सारन,
पिनकोड: 841301.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र शेखपुरा 9431223470 नवोदय विद्यालय के दक्षिण में, शेखपुरा,
पिनकोड: 811105.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र शिवहर 8709373092 ब्लॉक कैंपस, शिवहर,
पिनकोड: 843329.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सीतामढ़ी 9934900747 आईटीआई कैंपस, शांति नगर, सीतामढ़ी, पोस्ट डुमराह,
पिनकोड: 843301.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सीवान 9304565382 महादेव जे.बी.आर विद्यालय (महिला प्रशिक्षण केंद्र), सिवान,
पिनकोड: 841226.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सुपौल 9798291295 आईटीआई कैंपस, सुपौल,
पिनकोड: 847452.
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र वैशाली 7909075628 हरवंशपुर, कोनहारा घाट, गाँधी सेतु मैं रोड,
पिनकोड: 844101.

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18003456444
জাত ব্যক্তির প্রকার প্রকল্পের ধরন সরকার

সেক্টরের জন্য ম্যাচিং প্রকল্প: শিক্ষা

Sno CM Scheme সরকার
1 PM Scholarship Scheme For The Wards And Widows Of Ex Servicemen/Ex Coast Guard Personnel কেন্দ্র সরকার
2 Begum Hazrat Mahal Scholarship Scheme কেন্দ্র সরকার
3 Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya কেন্দ্র সরকার
4 Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana (PMKVY) কেন্দ্র সরকার
5 Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana(DDU-GKY) কেন্দ্র সরকার
6 SHRESHTA Scheme 2022 কেন্দ্র সরকার
7 ন্যাশনাল মিনস্ কাম মেরিট স্কলারশিপ প্রকল্প কেন্দ্র সরকার
8 Rail Kaushal Vikas Yojana কেন্দ্র সরকার
9 স্বনাথ স্কলারশিপ স্কীম কেন্দ্র সরকার
10 Pragati Scholarship Scheme কেন্দ্র সরকার
11 সক্ষম স্কলারশিপ প্রকল্প কেন্দ্র সরকার
12 Ishan Uday Special Scholarship Scheme কেন্দ্র সরকার
13 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child কেন্দ্র সরকার
14 নয়া উড়ান প্রকল্প কেন্দ্র সরকার
15 Central Sector Scheme of Scholarship কেন্দ্র সরকার
16 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme কেন্দ্র সরকার
17 তপশিলী জাতি (SC) ও অন্যান্য অনগ্রসর শ্রেণীর (OBC) শিক্ষার্থীদের জন্য বিনামূল্যে কোচিং প্রকল্প কেন্দ্র সরকার
18 জামিয়া মিলিয়া ইসলামিয়া (জেএমআই) সিভিল সার্ভিসের জন্য বিনামূল্যে কোচিং স্কিম কেন্দ্র সরকার
19 সিভিল সার্ভিসের জন্য আলীগড় মুসলিম ইউনিভার্সিটি ফ্রি কোচিং স্কীম কেন্দ্র সরকার
20 জুডিশিয়াল সার্ভিসের জন্য আলীগড় মুসলিম ইউনিভার্সিটি ফ্রি কোচিং স্কীম কেন্দ্র সরকার
21 এসএসসি সিজিএলের জন্য আলীগড় মুসলিম ইউনিভার্সিটি ফ্রি কোচিং স্কীম কেন্দ্র সরকার
22 PM Yasasvi Scheme কেন্দ্র সরকার
23 CBSE UDAAN Scheme কেন্দ্র সরকার
24 সিভিল সার্ভিসের জন্য আতিয়া ফাউন্ডেশন ফ্রি কোচিং প্রোগ্রাম কেন্দ্র সরকার
25 স্নাতকোত্তর শিক্ষার জন্য ন্যাশনাল স্কলারশিপ কেন্দ্র সরকার

Comments

নতুন কমেন্ট যুক্ত করুন

Plain text

  • সকল HTML ট্যাগ নিষিদ্ধ।
  • লাইন এবং প্যারা বিরতি স্বয়ংক্রিয়ভাবে দেওয়া হয়।

Rich Format