छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना लोगो।
हाइलाइट
  • कांग्रेस पार्टी यदि छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के लागू होने के बाद लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ योजना के अंतर्गत प्रदान किये जायेंगे :-
    • कुल 17.5 लाख परिवारों को निःशुल्क आवास प्रदान किया जाएगा।
    • 7.5 परिवार वो होंगे जिन्हे पीएम आवास योजना में घर नहीं मिला है।
    • 10 लाख वो जरूरत मंद परिवार होंगे जिनके पास अपना आवास नहीं है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना से जुड़े सम्पर्क विवरण कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने के बाद जारी किये जायेंगे।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना।
लाभ 17.5 लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के जरुरत मंद परिवार।
नोडल विभाग अभी ज्ञात नहीं है।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • जैसा की हम सभी जानते है की फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है।
  • बहुत ही जल्द छत्तीसगढ़ में पुनः चुनाव होने वाले है।
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता को बरकरार रखने और आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जा रही है।
  • इन्ही कल्याणकारी योजना में से एक योजना है "मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना"
  • योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आवासहीन लोगो को उनके सपनो का घर प्रदान करना है।
  • वर्तमान की कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक सर्वेक्षण कराया गया जिसमे ये पाया गया की प्रदेश में 17.5 लाख परिवार के पास अपना घर नहीं है।
  • इन 17.5 लाख परिवारों में से 7.5 लाख परिवार ऐसे है जिन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्र सरकार द्वारा आवास नहीं दिया गया है।
  • वहीँ 10 लाख ऐसे अन्य जरूरतमंद परिवार है जिनके पास रहने के लिए अपना आवास नहीं है।
  • पर यहाँ ये जान लेना जरुरी है की कांग्रेस पार्टी का ये केवल एक चुनावी वादा है जो पूरा तभी होगा जब आगामी विधानसभा चुनाव में वो जीत दर्ज़ कर पुनः सरकार बना पाएंगे।
  • तो आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना का लाभ लेने के लिए थोड़ा इंतज़ार और करना होगा और ये उम्मीद करनी होगी की होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज़ करे।
  • फिलहाल छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के सम्बन्ध में इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
  • योजना सम्बंधित अन्य जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, पूर्ण लाभ, व आधिकारिक दिशानिर्देश मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के लागू होने के बाद ही जारी किये जायेंगे।
  • जैसे ही हमें योजना से सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

योजना के लाभ

  • कांग्रेस पार्टी यदि छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के लागू होने के बाद लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ योजना के अंतर्गत प्रदान किये जायेंगे :-
    • कुल 17.5 लाख परिवारों को निःशुल्क आवास प्रदान किया जाएगा।
    • 7.5 परिवार वो होंगे जिन्हे पीएम आवास योजना में घर नहीं मिला है।
    • 10 लाख वो जरूरत मंद परिवार होंगे जिनके पास अपना आवास नहीं है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना जानकारी।

पात्रताएं

  • मिली जानकारी के अनुसार लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना में निम्नलिखित पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थी ही योजना में लाभ लेने हेतु पात्र होंगे :-
    • लाभार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
    • लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी न हो।
    • आय, आयु आदि से सम्बंधित पात्रता की जानकारी योजना के लागू होने के बाद जारी की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • भविष्य में यदि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनाने में सफल होती है तो मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के लागू होने के पश्चात आवेदन करते समय लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • छत्तीसगढ़ में निवास का प्रमाण या स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • राशन कार्ड।
    • आधार कार्ड।
    • जाति प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो)
    • आय प्रमाण पत्र।
    • भूमि दस्तावेज।
    • बीपीएल कार्ड। (अगर संबंधित हो)
    • मोबाइल नम्बर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए नयी नयी योजनाओं की घोषणा की गयी है।
  • छत्तीसगढ़ में जल्दी ही चुनाव होने वाले है।
  • तो मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना कांग्रेस पार्टी का चुनावी वादा होने की वजह से यह योजना चुनाव जीतने के बाद ही लागू की जाएगी।
  • इसलिए अभी ये कहना मुश्किल है की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के आवेदन पत्र का माध्यम क्या होगा।
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की पुनः सरकार बनने के बाद ही ये स्पष्ट हो पायेगा की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के आवेदन पत्र का माध्यम
    ऑफलाइन आवेदन पत्र होगा या ऑनलाइन आवेदन पत्र।
  • योजना के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
  • जैसे ही हमें मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश तथा आवेदन की प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किये जायेंगे।

संपर्क करने का विवरण

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना से जुड़े सम्पर्क विवरण कांग्रेस पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में पुनः सरकार बनाने के बाद जारी किये जायेंगे।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format