हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हरियाणा CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • निर्माण कामगार के उत्तराधिकारी को दाह संस्कार के लिए वित्तीय राशि दी जाएगी।
    • 15,000/-रुपए की वित्तीय राशि उत्तराधिकारी को देय होगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पलाइन नंबर :- 0172-3968400.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :-18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:-0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :-hbocwwb@gmail.com.
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पडेस्क ईमेल :-saral.haryana@gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना।
लाभ निर्माण कामगार की मृत्यु होने पर उनके उत्तराधिकारी को दाह संस्कार के लिए 15,000/-रुपए की वित्तीय सहायता।
लाभार्थी निर्माण कामगार के उत्तराधिकारी ।
नोडल विभाग श्रम विभाग,हरियाणा।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • निर्माण कामगार की मृत्यु होने पर कभी कभी पैसो की कमी के कारण उनका ठीक से दाह संस्कार नहीं हो पता।
  • इसी समस्या को हल करने ,हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना की शुरुवात हरियाणा सरकार द्वारा की गई है।
  • यह योजना हरियाणा श्रम विभाग के हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना का उदेश यह है की निर्माण कामगार की मृत्यु के बाद उनके
    उत्तराधिकारी को दाह संस्कार के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना को "दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता" के नाम से भी जाना जाता है ।
  • लाभार्थी को 15,000/-रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • जो आवेदक हरियाणा निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत है वह योजना के लिए पात्र है।
  • योजना के आवेदन पत्र को मृत निर्माण कामगार के उत्तराधिकारी द्वारा भरा जाएगा।
  • पात्र लाभार्थी हरियाणा अन्तोदय सरल पोर्टल से हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकते है।

योजना के लाभ

  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • निर्माण कामगार के उत्तराधिकारी को दाह संस्कार के लिए वित्तीय राशि दी जाएगी।
    • 15,000/-रुपए की वित्तीय राशि उत्तराधिकारी को देय होगी।

पात्रताएं

  • आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मृत निर्माण कामगार हरियाणा निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक क़ानूनी उत्तराधिकारी होना चाहिए।
  • निर्माण कामगार की मृत्यु की दशा में आवेदन उत्तराधिकारी द्वारा किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है। :-
    • स्थाई प्रमाण पत्र/ हरियाणा में निवासी का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • घोषणा पत्र। वर्क स्लिप।
    • पंजीकरण संख्या/ निर्माण कामगार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • उत्तराधिकारी होने का प्रमाण।
    • मृत्यु प्रमाण पत्र।
    • ईमेल आईडी।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकते है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा के अन्तोदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना के आवेदन को भरने के लिए आवेदन को पहले पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • आवेदक का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • आधार कार्ड।
    • ईमेल आईडी।
    • राज्य का नाम।
  • पंजीकरण करने के बाद आवेदक को मोबाइल पर आए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद को योजनाओ की सूचि में से हरियाणा निर्माण कामगारों दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना को चुनना होगा।
  • हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना चुनना के बाद आवेदक पत्र को ठीक से भर के आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • आवेदक की जाँच संबंधित अधिकारियो द्वारा की जाएगी।
  • जाँच के बाद निर्माण कामगार के उत्तरधिकारी को दाह संस्कार के लिए 15,000/-रुपए वित्तीय सहायता उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन अन्तोदय सरल पोर्टल पर दिए गए ट्रैक आवेदन के माध्यम से देख सकते है ।
  • साथ ही लाभार्थी SARAL<Space>Application ID एस एम् एस लिख कर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9954699899 भेज के अपने आवेदन की स्थिति ऑफलाइन भी देख सकते है ।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पलाइन नंबर :- 0172-3968400.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :-18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:-0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :-hbocwwb@gmail.com.
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पडेस्क ईमेल :-saral.haryana@gov.in.
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ,
    हरियाणा बेज़ नंबर 29-30 (पॉकेट-II) सेक्टर-4,
    पंचकुला - 134 112.
  • श्रम विभाग,हरियाणा 30 बेज़ बिल्डिंग, सेक्टर 17,
    चंडीगढ़ - 160 017.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format