मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
बिहार CM
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना लोगो
हाइलाइट
  • बालिका के स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 25,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0612 2230059.
    • 7991188031.
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना तकनीकी सहायता हेल्पलाइन नंबर :-
    • 8292825106.
    • 7004360147.
    • 8986294256.
    • 9534547098.
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • dbtbiharapp@gmail.com.
    • dbtbiharapphelp@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना।
आरंभ होने की तिथि वर्ष 2018.
लाभ बालिका के स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 25,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
नोडल एजेंसी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना पोर्टल द्वारा।

योजना के बारे में

  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गयी थी।
  • इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें समृद्ध बनाना था।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की कन्या को जन्म से लेकर उसके स्नातक उत्तीर्ण कर लेने तक दिया जायेगा।
  • प्रत्येक चरण में बालिका को अलग अलग उप योजना के तहत लाभ दिया जायेगा जो सब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत होंगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत निम्नलिखित उप योजनाएं है :-
    • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना।
    • संपूर्ण टीकाकरण योजना।
    • मुख्यमंत्री पोषक योजना। (पहली व दूसरी कक्षा के लिए)
    • मुख्यमंत्री पोषक योजना। (छठी से आठवीं कक्षा के लिए)
    • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोषक योजना। (नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए)
    • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम।
    • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना।
    • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना।
  • बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना लायी गयी।
  • इस योजना के तहत बालिका के स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने पर बिहार सरकार द्वारा 25,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत बिहार प्रदेश की समस्त स्नातक उत्तीर्ण करने वाली बालिका पात्र होंगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए के लिए बालिका को मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योजना का उद्देश्य

  • राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

वित्तीय सहायता का वितरण

  • बालिका के स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 25,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

पात्रतायें

  • बिहार की मूल निवासी बालिका।
  • 25.04.2018 के बाद स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्कैन किये हुवे हस्ताक्षर।
  • आधार कार्ड।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक की प्रथम पेज की प्रति।
  • स्नातक अंक तालिका या अंक प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।

आवेदन कैसे करें

  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने का एक मात्रा तरीका ऑनलाइन पोर्टल द्वारा है।
  • पात्र बालिका को मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • सबसे पहले बालिका को अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात बालिका के ईमेल या मोबाइल नंबर पर पोर्टल द्वारा आईडी और पासवर्ड भेजा जायेगा।
  • उस आईडी पासवर्ड से बालिका को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात बालिका को निजी विवरण भरना होगा।
  • विवरण भरने के पश्चात निम्नलिखित दस्तावेज़ पोर्टल पर पीडीएफ फाइल में अपलोड करने होंगे :-
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • स्कैन किये हुवे हस्ताक्षर।
    • आधार कार्ड।
    • मूल निवास प्रमाण पत्र।
    • बैंक पासबुक के प्रथम पेज की प्रति।
    • स्नातक की अंक तालिका या अंक प्रमाण पत्र।
  • आवेदन की अच्छे से जाँच करने के बाद आवेदन को सबमिट कर दे।
  • आवेदन पत्र और दस्तावेजों की गहनता से जाँच के पश्चात बालिका के दिए गए बैंक विवरण में प्रोत्साहन की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
  • योजना के तहत केवल वही बालिका पात्र है जिन्होंने 25.04.2018 के बाद स्नातक या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • सामान्य, तकनीकी, व्यवसायिक पाठ्यक्रम से स्नातक करने वाली सभी बालिका पात्र होंगी।
  • स्नातक के समकक्ष आलिम व शास्त्री से उत्तीर्ण बालिका भी पात्र होंगी।
  • बैंक खाता बिहार में स्थित बैंक में होना अनिवार्य है।
  • आवेदन कभी भी किया जा सकता है, आवेदन की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।
  • योजना का नोडल विभाग बिहार का शिक्षा विभाग है।

विश्वविद्यालय सूची

  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना।
  • बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा।
  • बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर।
  • बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना।
  • बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर।
  • जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा।
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा।
  • मगध विश्वविद्यालय, बोधगया।
  • तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर।
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा।
  • पटना विश्वविद्यालय पटना।
  • कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय।
  • मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी और फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना।
  • पटना दुरस्त शिक्षा निदेशालय, पटना विश्वविद्यालय, पटना।
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, पटना।
  • नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना।
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, भागलपुर।
  • राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर।
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, दरभंगा।
  • इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, सहरसा।
  • महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी।
  • दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0612 2230059.
    • 7991188031.
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना तकनीकी सहायता हेल्पलाइन नंबर :-
    • 8292825106.
    • 7004360147.
    • 8986294256.
    • 9534547098.
  • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • dbtbiharapp@gmail.com.
    • dbtbiharapphelp@gmail.com.
  • शिक्षा विभाग, बिहार सरकार,
    नया सचिवालय, विकास भवन,
    बेली रोड, पटना,
    बिहार।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format