बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना

द्वारा प्रस्तुत pinky on Thu, 02/05/2024 - 13:14
बिहार CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के तहत विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिया जायगा :-
    • 10,000/- रूपए छात्रवृति मिलेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना।
आरंभ होने की तिथि 2008 - 09
लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

लाभार्थी राज्य के दसवीं बोर्ड की परीक्षा पास करने वाला विद्यार्थी।
नोडल विभाग पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ,बिहार।
आवेदन का तरीका बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र के द्वारा।

योजना के बारे में

  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना यह 2008 - 09 में बिहार सरकार के द्वारा शरू किया गया है।
  • इस योजना का मुख्य उदेश्य पिछड़े हुए वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देना ताकि वह आगे पढ़ाई कर सके।
  • इसके अंतर्गत उन्हें बोर्ड की परीक्षा में प्रथम आने पर उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन के लिए आर्थिक सहायता दी जायगी।
  • 'पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग' इस योजना का नोडल विभाग है।
  • इस योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्ग के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • बिहार राज्य के ऐसे पिछड़े वर्ग के बच्चे जो पढ़ाई में अच्छे होते है परन्तु वह अपनी आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ नहीं पाते तो उन्हें आर्थिक सहायता दिया जायगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो के शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए बिहार सरकार के द्वारा इस योजना का निर्माण किया गया है।
  • इस योजना के तहत जिन छात्रों के द्वारा दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया जाता है उसे बिहार सरकार के द्वारा 10,000 /- रूपए दिया जायगा।
  • यह राशि छात्रों को आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर दिया जाता है।
  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के तहत अभी तक राज्य के 99,067 छात्र /छात्राओं को लाभ मिला है।
  • इस योजना के तहत बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी करने के लिए आर्थिक सहायता दी जायगी जिससे की उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
  • बिहार सरकार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • पात्र लाभार्थी अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकता है जो की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल में उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के तहत विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिया जायगा :-
    • 10,000/- रूपए छात्रवृति मिलेगा।

पात्रताएं

  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना के लिए निम्नलिखित आवेदक पात्र होंगे :-
    • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
    • विद्यार्थी के द्वारा दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है :-
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • दसवीं की मार्कशीट।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाईल नंबर।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • लाभार्थी बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
  • मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल में उपलब्ध है।
  • सबसे पहले आवेदक को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को खोलना होगा और उसके बाद पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल का चयन करे।
  • चयन करने के बाद पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल खोले उसके बाद लाभार्थी को पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित विवरण भरने होंगे :-
    • आवेदक का नाम।
    • मोबाईल नंबर।
    • पासवर्ड डालना होगा।
    • आधारकार्ड का नंबर।
  • पंजीकरण करने के बाद अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर और पासवर्ड से उसी पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद बिहार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृति योजना का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जायगा।
  • उसके बाद फॉर्म को ध्यान से देखे और उसमे पूछी गयी जानकारी को भरे।
  • फॉर्म के साथ निम्नलिखित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करे :-
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • दसवीं की मार्कशीट।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाईल नंबर।
  • आवेदन पत्र और सारे दस्तावेजों को एक बार फिर से जाँच ले और समिट बटन पर क्लिक करे।
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इस आवेदन पत्र को सत्यापित किया जायगा।
  • सत्यापित होने के बाद स्कॉलरशिप आवेदक विद्यार्थी के खाते में सीधे जमा हो जायगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format