पंजाब आशीर्वाद योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Sat, 13/07/2024 - 15:49
पंजाब CM
Scheme Open
 पंजाब आशीर्वाद योजना लोगो।
हाइलाइट
  • पंजाब आशीर्वाद योजना के तहत निम्नलिखित लाभ पात्र कन्याओं को दिया जायेगा :-
    • कन्या के विवाह के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी।
    • अनुदान की राशि यानि 51,000/- रूपये लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान किये जायगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम पंजाब आशीर्वाद योजना।
आरंभ होने की तिथि 26-01-2004.
लाभ बालिका के विवाह के लिए 51,000/- रूपये का आर्थिक अनुदान।
नोडल विभाग सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग, पंजाब सरकार।
आवेदन का तरीका

योजना के बारे मे

  • आशीर्वाद योजना पंजाब सरकार की आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओ के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
  • इससे मुख्यतः राज्य के बालिकाओ के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।
  • सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग, पंजाब सरकार इस योजना का नोडल विभाग है।
  • योजना का मुख्य उदेश्य राज्य की उन बालिकाओं को शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करना है , जिनका परिवार बेटी के शादी के खर्चो को उठाने के लिए समर्थ नहीं है।
  • वर्ष 1997 में इसे शगुन योजना के नाम से शुरू किया गया था।
  • तब इस योजना के तहत केवल 5,100/- रूपये की धनराशि दी जाती थी।
  • 26-01-2004 को पंजाब राज्य सरकार ने पहले की शगुन योजना का नाम बदलकर आशीर्वाद योजना कर, योजना की राशि को बढ़कर 6,100/- रूपये कर दिया।
  • दिनांक 01-04-2006 को 6,100/- रूपये की धनराशि को बढ़ाकर सरकार ने 15,000/- रूपये कर दिया।
  • उसके बाद पुनः इस राशि में बदलाव किया गया जिसे दिनांक 01-07-2017 को इसे बढ़ाकर 21,000/- रूपये और फिर 51,000/- रूपये कर दिया गया।
  • योजना का लाभ परिवार की 2 लड़कियों को ही दिया जायेगा।
  • पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना का लाभ केवल निमिन्लिखित वर्ग की लड़कियों को ही दिया जाता है:-
    • अनुसूचित जाती /ईसाई/ मुस्लिम/ पिछड़ा वर्ग/ जाति से सम्बंधित लड़कियां।
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियां।
    • किसी भी जाति की विधवाओं की लड़कियां।
    • अनुसूचित जाति की विधवाओं/तलाकशुदा को उनके पुनर्विवाह के समय।
  • 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की कन्या इस योजना के लिए पात्र है।
  • पंजाब आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन विवाह की निश्चित तिथि से पहले या 30 दिन के बाद दिया जा सकता है।
  • पंजाब आशीर्वाद योजना के लिए आवेदक 2 तरीके से आवेदन कर सकते है:-

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • पंजाब आशीर्वाद योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे:-
    • कन्या के विवाह के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी।
    • अनुदान की राशि यानि 51,000/- रूपये लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान किये जायगे।

पात्रताएं

  • पंजाब आशीर्वाद योजना के तहत केवल वही आवेदन कर सकते है जो नीचे दी गयी पात्रता को पूर्ण करते है :-
    • आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक कन्या होनी चाहिए।
    • कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
    • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 32,790/- रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • आवेदक निम्नलिखित में से किसी एक श्रेणी से सम्बंधित होनी चाहिए :-
      • कन्या अनुसूचित जाति से हो।
      • कन्या मुस्लिम हो।
      • कन्या क्रिस्चियन हो।
      • कन्या पिछड़ी जाति से हो।
      • कन्या आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग से हो।
      • कन्या की माता विधवा हो।
      • कन्या अनुसूचित जाति से हो और विधवा या तलाकशुदा हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पंजाब आशीर्वाद योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • शादी का विवरण।
    • आधार कार्ड।
    • बी.पी.एल कार्ड। (अगर बी.पी.एल श्रेणी से है तो)
    • जन्म प्रमाण पत्र या अन्य जन्म तिथि से सम्बंधित दस्तावेज़।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाता विवरण।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेन की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी पंजाब आशीर्वाद योजना के तहत निम्नलिखित दो तरीकों से आवेदन कर सकते है:-
    • पंजाब आशीर्वाद योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।
    • पंजाब आशीर्वाद योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदक पंजाब आशीर्वाद योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते है।
  • सबसे पहले आवेदक को पंजाब आशीर्वाद योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के लिए "मुख्य पृष्ठ " पर दिए गए पंजीकरण टैब पर क्लिक करे।
  • उसके बाद पंजीकरण पत्र में सभी पूछे गए विवरण भर कर जमा कर दे।
  • पंजीकरण के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
  • लॉगिन विवरण की सहायता से आवेदक को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आवेदक की स्क्रीन पर पंजाब आशीर्वाद योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र आएगा।
  • आवेदन पत्र में सभी आवयश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सभी आवयशक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • दस्तावेज अपलोड करने बाद , सभी विवरण की एक बार जांच कर ले और आवेदन पत्र को जमा कर दे।
  • सम्बंधित विभाग द्वारा सभी आवेदन पत्रों की जांच की जायगी।
  • सतयापन के बाद पात्र लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में अनुदान की राशि प्रदान की जायगी।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी पंजाब आशीर्वाद योजना के ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक अपने जिले के कल्याण विभाग कार्यालय से पंजाब आशीर्वाद योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन पत्र में सभी विवरण सही से भरे और सभी जरुरी दस्तावेज संलग्न करे।
  • उसके बाद आवेदन पत्र को जिला कल्याण विभाग कार्यालय में जमा करा देना होगा।
  • कार्यालय के अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र की जाँच की जाएगी।
  • जाँच में सब सही पाए जाने पर आवेदक के दिए गए बैंक खाते में अनुदान की धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र 

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

6 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ। ਪੁਸ਼ਟੀਕਰਨ 'ਤੇ ਕੋਈ ਸਥਿਤੀ ਨਹੀਂ। ਮੈਂ ਔਫਲਾਈਨ ਐਪਲੀਕੇਸ਼ਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਿਵੇਂ ਕਰਾਂ?

पर्मालिंक

टिप्पणी

ਮੇਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹੈ। ਮੈਂ ਇਸ ਸਕੀਮ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਖਾਸ ਸ਼੍ਰੇਣੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਨਹੀਂ ਹਾਂ। ਮੈਂ ਅਪਲਾਈ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਮਦਦ ਕਰੋ।

पर्मालिंक

टिप्पणी

2 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪੋਰਟਲ ਠੀਕ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਰ ਸਮੇਂ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਅਪਲੋਡ ਕਰਦਾ ਹਾਂ, ਇਹ ਅਪਲੋਡ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ।

पर्मालिंक

टिप्पणी

Main sc girl hu or mere pita ji is duniya me nahi hai or mere saadi ki liye paise nahi hai

पर्मालिंक

टिप्पणी

ਪੰਜਾਬ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਸਕੀਮ ਵਿੱਚ 7 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਰਕਮ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format