झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Fri, 02/08/2024 - 14:49
झारखंड CM
Scheme Open
Jharkhand Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana Image
हाइलाइट
  • प्रति माह की आर्थिक सहायता।
  • 1,000/- रूपये प्रति माह सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किये जायेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18008900215.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना।
आरम्भ वर्ष 2024.
लाभ 1,000/- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी झारखण्ड की महिलायें।
अधिकारिक वेबसाइट झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अधिकारिक वेबसाइट।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • भूतपूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी द्वारा झारखण्ड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की गयी थी।
  • परन्तु अब झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना के नाम में संशोधन कर दिया गया।
  • अब मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना को "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के नाम से सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश में जाना जायेगा।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा अधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लागू कर दिया गया है और दिनांक 03-08-2024 से योजना में आवेदन किये जा सकते है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू करने का झारखण्ड़ सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना कर उनकी खरीदने की क्षमता को बढ़ाना है।
  • इस योजना को झारखण्ड में अन्य नाम से भी जाना जाता है जैसे "चीफ मिनिस्टर मंईयां सम्मान योजना" या "चीफ मिनिस्टर मंईयां सम्मान स्कीम" या "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान स्कीम"।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 1,000/- रूपये प्रति माह सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में महिला लाभार्थी को उसके बैंक खाते में दिए जायेंगे।
  • इसका मतलब अब प्रत्येक महिला के खाते में प्रति वर्ष 12,000/- की धनराशि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आया करेगी।
  • प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु केवल वही महिला पात्र है जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक होगी और 50 वर्ष से कम होगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक महिला के खाते में हर माह की 15 तारिख को सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 1,000/- रूपये हस्तांतरित किये जायेंगे।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पंजीकरण 03-08-2024 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10-08-2024 है।
  • महिला लाभार्थी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 10-08-2024 के बाद भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कर सकती है।
  • आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अधिकारिक वेबसाइट भी लांच कर दी गयी है।
Jharkhand Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana Important Information

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • झारखण्ड सरकार सभी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • प्रति माह की आर्थिक सहायता।
    • 1,000/- रूपये प्रति माह सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किये जायेंगे।

पात्रता

  • प्रति माह 1,000/- रूपये की आर्थिक सहायता झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में केवल उन्ही महिला लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी जो योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी :-
    • महिला लाभार्थी झारखण्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • महिला लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
    • महिला लाभार्थी के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड होना चाहिए।
    • महिला लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
    • महिला लाभार्थी के पास निम्नलिखित में से कोई एक कार्ड होना चाहिए :-
      • पीला राशन कार्ड।
      • गुलाबी राशन कार्ड।
      • सफ़ेद राशन कार्ड।
      • हरा राशन कार्ड।
Jharkhand Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana Eligibility

अपात्रता

  • झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अपात्रता की शर्तें भी निर्धारित की है जो की निम्नलिखित है :-
    • आय कर देने वाला परिवार।
    • EPFO में पंजीकृत महिला।
    • यदि महिला या उसका पति :-
      • केंद्र/ राज्य/ PSU में आधिकारिक या कर्मचारी हो।
      • पेंशनधारक हो।
      • किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी हो।
      • परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में या रिटायर्ड विधायक या सांसद हो।
Jharkhand Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana Ineligibility

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वो दस्तावेज़ जिन्हे लाभार्थी महिला को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने अनिवार्य है, नीचे उल्लेखित किये गए है :-
    • आधार कार्ड।
    • बैंक पासबुक।
    • राशन कार्ड।
    • वोटर आईडी।
    • मोबाइल नम्बर।
    • पैन कार्ड।
    • स्वघोषणा पत्र।

आवेदन कैसे करे

  • लाभार्थी महिला दिनांक 3 अगस्त 2024 से झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • महिलाओं का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पंजीकरण हेतु सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्रों में दिनांक 03-10-2024 से दिनांक 10-08-2024 के मध्य विशेष कैंप की व्यवस्था की जाएगी।
  • वहीँ आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका द्वारा भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र महिलाओं के घर घर जाकर बांटे जायेंगे।
  • लाभार्थी महिला द्वारा भी ग्राम पंचायत में लगने वाले विशेष कैंप में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन पत्र दिनांक 3 अगस्त 2024 से 10 अगस्त 2024 तक प्राप्त किया जा सकता है।
  • महिला को बहुत ही ध्यानपूर्वक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न करना होगा।
  • उसके पश्चात लाभार्थी महिला को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को संलग्न किये गए सभी दस्तावेज़ों के साथ कैंप में जमा करा देना होगा।
  • महिला लाभार्थी को आवेदन पत्र जमा करते समय कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है जिससे सम्बंधित अधिकारी द्वारा आधार कार्ड और फोटो की का सत्यापन किया जा सके।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चुनी गयी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
  • महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चुने जाने की जानकारी विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चयनित सभी महिलाओं के बैंक खाते में प्रति माह की दर से 1,000/- रूपये की धनराशि हर माह की 15 तारीख को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • दिनांक 3 अगस्त 2024 से सभी पात्र लाभार्थी महिलाएं अपने निकटतम कैंप में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पंजीकरण करा सकती है।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन/ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10-082024 है।
  • दिनांक 10-08-2024 के बाद भी महिला लाभार्थी अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कर सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18008900215.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format