छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Sat, 24/08/2024 - 15:14
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
Chhattisgarh Krida Protsahan Yojana Logo
हाइलाइट
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को निम्नलिखित लाभ उपलब्ध होंगे : -
    • उच्च स्तरीय खेल सुविधा।
    • विश्वस्तरीय सेवा से परिपूर्ण इंडोर और आउटडोर स्टेडियम।
    • हॉकी हेतु नया एस्ट्रो टर्फ मैदान।
    • एथलेटिक्स हेतु सिंथेटिक ट्रैक।
    • राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न खेलो का आयोजन।
    • युवाओ को पारम्परिक खेलो के प्रेरित करना।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर : - 0771-2262177
  • छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ईमेल हेल्पडेस्क : - dir-sportsyw.cg@gov.in
योजना का अवलोकन
योजना का नाम छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना।
आरंभ वर्ष 2024
लाभ
  • राज्य के युवाओ को खेलो के लिए प्रेरित करना।
  • खेलो की विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करना।
लाभार्थी राज्य के युवा।
नोडल विभाग खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • लगभग 150 करोड़ की जनसँख्या वाले देश भारत खेलो के महाकुम्भ ओलंपिक्स में निम्नस्तर प्रदर्शन करे तो वह बेहद ही निराशाजनक प्रतीत होता है।
  • क्रिकेट में भले ही हमने उच्च मुकाम हासिल किये हो लेकिन अब समय आ गया है की हमें अन्य खेलो में भी उच्च प्रदर्शन दिखाना होगा।
  • वर्ष 2036 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक खेलो के लिए भारत अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहा है।
  • उसी मजबूती से हमें अन्य खेलो में भी अपनी दावेदारी पेश करनी होगी, जिससे पदक जीतने वाले देशी की सूची में भारत को लाभ मिल सके।
  • इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओ की खेलो के प्रति जिज्ञासा और उन्हें प्रेरित करने हेतु "छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना" को लागु करने का निर्णय लिया है।
  • योजना द्वारा प्रदेश में उभरते खिलाड़ियों की खोज और उनकी छुपी प्रतिभा को तराश कर उन्हें ओलिंपिक और एशियाड जैसे बड़े मंच के लिए तैयार करना है।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के द्वारा न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण इलाको में छुपे हुनर की तलाश करना और उनकी प्रतिभा को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना है।
  • राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रेरित करने हेतु सरकार द्वारा इस छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गई है।
  • सरकार द्वारा घोषित इस योजना को 'छतीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना' से भी जाना जाएगा।
  • इस योजना के घोषित होने के पश्चात राज्य सरकार द्वारा पिछली सरकार द्वारा संचालित छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक योजना को बंद कर दिया जाएगा।
  • योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा उच्च स्तरीय सुविधाओं से लेस इंडोर ओर आउटडोर एथेलेटिक्स जैसे खेलो के लिए सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया जाएगा।
  • इस मैदान के साथ राज्य में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ युक्त एक नवीन मैदान का भी निर्माण किया जाएगा।
  • इन मैदानों में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधा के साथ, कोचिंग की सुविधा भी दी जाएगी जिससे उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से मुकाबला और स्पर्धा के गुर सिखाएंगे।
  • योजना के माध्यम से राज्य सरकार ओलिंपिक के साथ अन्य खेलो में राज्य के खिलाड़ियों का वर्चस्व और देश के प्रतिन्धित्व को बढ़ावा देने चाहती है।
  • इसके अतिरिक्त यदि किसी खिलाडी को राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल के चुना जाता है तो उसकी यात्रा में आने वाला सम्पूर्ण खर्च इस योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की अभी केवल घोषणा की गई है और जल्दी ही इसको धरातल पर उतारकर इसका लाभ सभी व्यक्ति तक पहुंचना है।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन के नोडल विभाग खेल एवं युवा कलयाण द्वारा इसकी रूपरेखा सरकार को सौंप दी गई है।
  • सरकार द्वारा योजना के पारित होने पर इसके दिशानिर्देश और अन्य विवरण साझा कर दिए जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए केवल राज्य के स्थायी निवासी लड़के और लड़किया ही आवेदन कर पाएंगे।
  • योजना को सम्पूर्ण राज्य में संचालित करने हेतु सरकार द्वारा इसके लिए पूरे 20 करोड़ का बजट पेश किया गया।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना संबधित अन्य जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • अतः योजना से जुडी नवीनतम जानकारी आप इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को निम्नलिखित लाभ उपलब्ध होंगे। हालाँकि योजना के विस्तृत लाभ इसके दिशानिर्देश जारी होने पर ही उपलब्ध होंगे : -
    • उच्च स्तरीय खेल सुविधा।
    • विश्वस्तरीय सेवा से परिपूर्ण इंडोर और आउटडोर स्टेडियम।
    • हॉकी हेतु नया एस्ट्रो टर्फ मैदान।
    • एथलेटिक्स हेतु सिंथेटिक ट्रैक।
    • राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न खेलो का आयोजन।
    • युवाओ को पारम्परिक खेलो के प्रेरित करना।

पात्रता

  • राज्य सरकार द्वारा घोषित छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को प्राप्त होगा जो इसकी निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे : -
    • आवेदक राज्य का स्थायी निवासी हो।
    • महिला एवं पुरुष दोनों इसके लिए पात्र है।
    • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो।
    • आवेदक शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य हो।
    • एवं दिशानिर्देशानुसार अन्य पात्रता।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक से निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जा सकता है : -
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।
    • अन्य दस्तावेज योजना के दिशानिर्देश में जारी।

आवेदन की प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की घोषण राज्य के मुख्य मंत्री द्वारा की गई।
  • योजना की विस्तृत कार्य योजना नोडल विभाग द्वारा सरकार को सौंप दी गई है।
  • योजना के लागू होने के उपरांत नोडल विभाग द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।
  • जारी दिशानिर्देश में योजना के आवेदन की प्रक्रिया और उसके माध्यम की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • अतः अभी छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे या ऑफलाइन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • इस सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त होने पर तुरंत उसको यहाँ पर साझा कर दिया जाएगा।
  • आवेदन सम्बंधित अन्य जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट को चेक करे।

महत्वपूर्ण लिंक

  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के दिशानिर्देश सरकार द्वारा जल्द जारी किये जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र जल्द जारी होगा।

सम्पर्क करने का विवरण

  • छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर : - 0771-2262177
  • छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ईमेल हेल्पडेस्क : - dir-sportsyw.cg@gov.in
  • संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण,
    सरदार वल्लभ भाई पटेल,
    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम,
    जी.ई. रोड, रायपुर,
    छत्तीसगढ़.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format