ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उड़ीसा CM
Scheme Open
ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना लोगो।
हाइलाइट
  • ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्र को निम्नलिखित लाभ निशुल्क प्रदान किए जाएगे :-
    कक्षा विद्यालय के सामान
    कक्षा 1से कक्षा 5वी तक
    • स्कूल बैग।
    • किताबे।
    • विद्यालय की पोशाक।
    • जूते।
    कक्षा 6 टी से कक्षा 8 वी तक
    • किताबे।
    • विद्यालय की पोशाक।
    • जूते।
    कक्षा 9वी निशुल्क साइकिल।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0674-2536631.
    • 0674-2322732.
  • ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • secysme@gmail.com.
    • secysme.od@nic.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना।
लाभ निशुल्क किताबे, विद्यालय की पोशाक,स्कूल बैग, साइकिल दी जाएगी ।
लाभार्थी कक्षा 1 से कक्षा 9वी के छात्र।
नोडल विभाग स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा।
आवेदन का तरीका विद्यालय द्वारा छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

योजना के बारे में

  • माता/ पिता अधिक आय नहीं होने के कारण वह अपने बच्चे को शिक्षा से जुड़ी कई सुविधा को देने में असमर्थ रह जाते है।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कभी कभी बच्चो को शिक्षा का त्याग करना पढ़ता है।
  • इन्ही समस्याओ को हल करने के लिए तथा माता/पिता का भार कम करने के लिए सरकार द्वारा ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना
    की शुरुवात की गई है।
  • ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना का उदेश्य यह है की कक्षा 1 से कक्षा 9वी तक के छात्रों का शिक्षा की और प्रोत्साहन बढ़ाया जाए तथा शिक्षा की और उनकी भागीदारी बढ़ सके।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों विद्यालय का समान जैसे किताबे, पोशाक, स्कूल बैग, जूते और साइकिल निशुल्क दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा केवल 9वी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को निशुल्क साइकिल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • केवल सरकारी/ सरकार की सहायता प्राप्त विद्यालय, ब्लॉक ग्रांट हाई स्कूल, संस्कृत टोल, मदरसा में पढ़ने वाले सभी छात्रों को लाभ दिया जाएगा।
  • इस वर्ष सरकार द्वारा ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना के लिए 155 करोड़ के बजट की घोषणा की गई है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए पात्र छात्र को कोई आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं है।
  • विद्यालय द्वारा स्वयं योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

योजना के लाभ

  • ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्र को निम्नलिखित लाभ निशुल्क प्रदान किए जाएगे :-
    कक्षा विद्यालय के सामान
    कक्षा 1से कक्षा 5वी तक
    • स्कूल बैग।
    • किताबे।
    • विद्यालय की पोशाक।
    • जूते।
    कक्षा 6 टी से कक्षा 8 वी तक
    • किताबे।
    • विद्यालय की पोशाक।
    • जूते।
    कक्षा 9वी निशुल्क साइकिल।

ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना जानकारी।

पात्रताएं

  • आवेदक ओडिशा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कक्षा 1 से कक्षा 9 वी तक के छात्र योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक छात्र निम्नलिखित विद्यालयों में पढ़ रहा होना चाहिए :-
    • सरकारी विद्यालय।
    • सरकार सहायता प्राप्त कर रहे विद्यालय।
    • ब्लॉक ग्रांट हाई स्कूल।
    • संस्कृत टोल।
    • मदरसा।

आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • ओडिशा में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • जाति प्रमाण पत्र। (अगर संबंधित हो)
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • ओडिशा गंगाधर मेहेर शिक्षा मानकबृद्धि योजना का लाभ निम्नलिखित विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र ले सकते है :-
    • सरकारी विद्यालय।
    • सरकार की सहायता प्राप्त का रहे।
    • ब्लॉक ग्रांट हाई स्कूल।
    • संस्कृत टोल।
    • मदरसा।
  • पात्र लाभार्थी छात्र को कही आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • विद्यालय द्वारा छात्रों का चयन कर एक सूची बनाई जाएगी।
  • चयनित लाभार्थी कक्षा 1 से कक्षा 9वी तक के छात्रों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0674-2536631.
    • 0674-2322732.
  • ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • secysme@gmail.com.
    • secysme.od@nic.in.
  • स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा
    स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग
    उड़ीसा सरकार,
    भुवनेश्वर
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format