ओडिशा समृद्ध कृषक नीति

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Tue, 21/05/2024 - 17:56
उड़ीसा CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीति के तहत लाभार्थी किसानो को योजना स्वरुप निम्न लाभ प्रदान किए जाएंगे: -
    • सरकार किसानो से 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी।
    • सभी खरीदी राज्य की अधिकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन से किया जाएगा।
    • इलेक्टॉनिक मशीन से पूर्व में इस्तेमाल होने वाली कटनी-छटनी की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
    • धान की राशि 48 घंटे के भीतर किसानो के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग हेल्पडेस्क: fcswsc@nic.in
  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीत संपर्क सूत्र (उपलब्ध नहीं है)
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा समृद्ध कृषक नीति
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ धान की खरीदी 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल।
लाभार्थी राज्य के किसान।
नोडल विभाग ओडिशा खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका ओडिशा समृद्ध कृषक नीति के आवेदन का माध्यम जल्द निर्देशित किया जाएगा।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा राज्य में सरकार बनाने की आशा लिए बीजेपी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का घोषण पत्र जारी करते हुए कई कलयाणकारी योजनाओ की घोषण की है।
  • इन घोषित योजनाओ में किसानो के हित में लागू की जाने वाली 'ओडिशा समृद्ध कृषक नीति' एहम है।
  • इस योजना के तहत राज्य के तमाम पंजीकृत किसानो से धान 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से ख़रीदा जाएगा।
  • ओडिशा केंद्र को धान उपलब्ध करवाने वाला चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
  • इसलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को फसल का वाजिब राशि प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
  • मौजूदा सरकार राज्य के किसानो को धान की खरीदी पर 2,100/- से 2,200/- रूपए प्रति क्विंटल प्रदान करती है, जो की उनकी मेहनत के अनुरूप नहीं है।
  • वही धान की खरीदी करते समय मंडी में होने वाली कटनी छटनी की प्रक्रिया से किसानो को काफी झेलना पड़ता है।
  • इस नुकसान से किसानो को बचाने के लिए प्रत्येक पंजीकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा लगाया जाएगा।
  • इस कांटे से वजन के दौरान होने वाली सभी अनियमिताओं को दूर करने में सहायता मिलेगी, जिसे मौजूदा सरकार पिछले 24 वर्षो में पूरा नहीं कर पाई।
  • समृद्ध कृषक नीति के तहत की जाने वाली धान की खरीदी की राशि किसानो के खातों में 48 घंटो की भीतर जमा कर दी जाएगी।
  • योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थी ही उठा सकेंगे जिसकी सूचना घोषणा पत्र में जारी नहीं गई है।
  • बीजेपी पार्टी द्वारा घोषित समृद्ध कृषक नीति एक चुनावी योजना है, जिसको राज्य में उनके सरकार बनाने के बाद ही लागु किया जा सकेगा।
  • अतः ऐसे किसान जो योजना का लाभ उठाना चाहते है उन्हें ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करना होगा।
  • यदि बीजेपी पार्टी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने में सफल होती है तो उनकी सरकार द्वारा इस योजना को तीन महीनो के अंदर लागू किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीति के तहत लाभार्थी किसानो को योजना स्वरुप निम्न लाभ प्रदान किए जाएंगे: -
    • सरकार किसानो से 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी।
    • सभी खरीदी राज्य की अधिकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन से किया जाएगा।
    • इलेक्टॉनिक मशीन से पूर्व में इस्तेमाल होने वाली कटनी-छटनी की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
    • धान की राशि 48 घंटे के भीतर किसानो के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।

पात्रता

  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीति का लाभ केवल पात्र व्यक्ति ही प्राप्त कर सकेगा, योजना सम्बंधित पात्रता कुछ इस प्रकार से है : -
    • राज्य के स्थायी निवासी ही योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
    • आवेदक कृषि क्षेत्र से सम्बंधित हो।
    • योजना स्वरुप लाभार्थी न्यूनतम आय के अंतर्गत आता हो।
    • किसान मंडी में पंजीकृत हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीति के पंजीकरण हेतु लाभार्थी किसानो को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक है: -
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • जमीन सम्बंधित दस्तावेज।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • फोटोग्राफ।
    • और योजना के अंतर्गत अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीति एक चुनावी घोषित योजना है।
  • अतः इस योजना को बीजेपी पार्टी के ओडिशा विधानसभा चुनाव में सफलता पाने की बाद ही लागु किया जाएगा।
  • योजना की घोषणा करते समय पार्टी द्वारा इसके आवेदन के सन्दर्भ में कोई सुचना जारी नहीं की गई।
  • संभवतः आवेदन की प्रक्रिया पूर्व की भाँती ही रहेगी।
  • लाभ लेने हेतु किसानो को धान की खरीदी हेतु मंडी में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • इसके लिए उन्हें अपना विवरण एवं कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
  • सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर किसानो को उनके मोबाइल नंबर पर सन्देश प्राप्त हो जाएगा।
  • इसके पश्चात वह मंडी में होने वाली धान की खरीदी में शामिल हो सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग हेल्पडेस्क: fcswsc@nic.in
  • ओडिशा समृद्ध कृषक नीत संपर्क सूत्र (उपलब्ध नहीं है)
  • खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग,
    ओडिशा राज्य सचिवालय,
    सचिवालय मार्ग,
    यूनिट-2, भुवनेश्वर।
    ओडिशा
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format