छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना की जानकारी।
हाइलाइट
  • अपना चुनावी वादा पूरा करते हुवे छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना में लाभार्थी महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • प्रदेश की विवाहित, विधवा, परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    • विवाहित महिलाओं को 12,000/- रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    • 1,000/- प्रति माह की दर से सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना।
लाभ 1,000/-रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता।
लाभार्थी
  • विवाहित महिलाएं।
  • तलाकशुदा महिलाएं।
  • परित्यक्त महिलाएं।
  • विधवा महिलाएं।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका

योजना के बारे में

  • छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हरा दिया था।
  • चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां द्वारा चुनाव जीतने के लिए और वोटरों को लुभाने के लिए नयी नयी योजनाओं की घोषणा की गयी थी।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने भी बहुत सी योजनाएं सरकार बनने पे छत्तीसगढ़ में शुरू करने का लोगो को आश्वाशन दिया था।
  • उन्ही चुनावी वादों में से एक वादा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना शुरू करने का भाजपा ने लोगो से किया था।
  • अब उसी चुनावी वादे को पूरा करते हुवे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू किया जा रहा है।
  • समूचे छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू होगी।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं की वित्तीय बाधाओं को दूर कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बना कर उनके और उनके बच्चो के पोषण में सुधार करना है।
  • इस योजना को "छत्तीसगढ़ महतारी वंदन स्कीम" के नाम से भी जाना जाता है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना में सभी पात्र महिलाओं को 12,000/- प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • महतारी वंदन योजना में दी जाने वाली 12,000/- प्रति वर्ष की धनराशि लाभार्थी महिला को 1,000/- रूपये प्रति माह की दर से उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
  • मुख्यतः ये योजना छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए है परन्तु इसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिला भी लाभ लेने हेतु पात्र होंगी।
  • महतारी वंदन योजना में आर्थिक सहायता का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को दिया जायेगा जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक होगी।
  • इस राशि का प्रयोग लाभार्थी महिला अपने रोज़मर्रा के होने वाले खर्चों के लिए कर सकती है जिससे उन्हें किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
  • जिन महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता होगा उस परिवार की महिला महतारी वंदन योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना में आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए है।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र हेतु सरकार ने महतारी वंदन योजना वेबसाइट शुरू की है।
  • पात्र महिला लाभार्थी महतारी वंदन योजना में अधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
  • वहीँ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में आवेदन किया जा सकता है।
  • महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत, वार्ड या परियोजना के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
  • योजना की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana Logo

योजना के लाभ

  • अपना चुनावी वादा पूरा करते हुवे छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना में लाभार्थी महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • प्रदेश की विवाहित, विधवा, परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    • विवाहित महिलाओं को 12,000/- रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    • 1,000/- प्रति माह की दर से सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जायेगा।

छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना जानकारी।

पात्रताएं

  • निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने वाली महिलाएं ही छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी :-
    • लाभार्थी महिला छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला विवाहित हो, तलाकशुदा हो, विधवा हो, या परित्यक्त हो।
    • लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

अपात्रता

  • निम्नलिखित श्रेणी में आने वाली महिलाएं छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता के लिए पात्र नहीं होंगी :-

    छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अपात्रता।

आवश्यक दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करते हुवे निम्नलिखित दस्तावेज़ लाभार्थी महिला के पास लाभ लेने के लिए आवश्यक रूप से होने चाहिए :-
    • छत्तीसगढ़ में निवास का प्रमाण/ स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • विवाह का प्रमाण पत्र।
    • महिला की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • जाति प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो)
    • आय प्रमाण पत्र।
    • आयु प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो)
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • शपथ पत्र।

आवेदन की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से

  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की अधिकारिक वेबसाइट विकसित की गयी है।
  • वेबसाइट पर ही सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा दी गयी है।
  • 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता के लिए पात्र लाभार्थी को सर्वप्रथम महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद हितग्राही लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • हितग्राही लॉगिन पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी महिला को महतारी वंदन योजना लाभार्थी लॉगिन फॉर्म में मोबाइल नम्बर भरना होगा।
  • कैप्चा भरने के बाद महतारी वंदन योजना पोर्टल द्वारा लाभार्थी महिला के मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित किया जायेगा।
  • मोबाइल नम्बर के सत्यापित हो जाने के पश्चात लाभार्थी महिला के सामने छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र खुल कर सामने आ जायेगा।
  • महतारी वंदन योजना में वैसे तो अनेकों जानकारी को भरना होगा परन्तु निम्नलिखित जानकारी भरनी अनिवार्य होगी :-
    • आवेदिका का प्रकार। (विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता)
    • आवेदिका का नाम। (आधार कार्ड के अनुसार)
    • पति का नाम।
    • जन्मतिथि।
    • जन्मतिथि सत्यापन हेतु दस्तावेज़ का विवरण।
    • आवेदिका की जाति।
    • आवेदिका का वर्ग।
    • जिला।
    • क्षेत्र।
    • ब्लॉक।
    • परियोजना।
    • सेक्टर।
    • गाँव।
    • आंगनवाड़ी केंद्र का नाम।
    • आवेदिका का आधार नम्बर।
    • पात्र अपात्र होने की जानकारी।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • सभी विवरण भरने के पश्चात नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को पोर्टल पर उपलोड करना होगा :-
    • आधार कार्ड।
    • पति का आधार कार्ड। (जरुरी नहीं)
    • बैंक पासबुक।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • नवीनतम फोटो।
    • राशन कार्ड। (जरुरी नहीं)
    • पैन कार्ड। (जरुरी नहीं)
    • पति का पैन कार्ड। (जरुरी नहीं)
  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गयी सभी जानकारी को अच्छे से देख कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही लाभार्थी महिला का महतारी वंदन योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
  • जमा आवेदन पत्रों की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा की जाएगी।
  • महतारी वंदन योजना में पात्र पायी गयी लाभार्थी महिलाओं की अंतिम सूची महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 1,000/- प्रति माह की धराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • लाभार्थी महिला अपने महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र की स्थिति वेबसाइट पर देख सकती है।

ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना में ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा दी है।
  • महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र निम्नलिखित कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है :-
    • सभी आंगनवाड़ी केंद्रों से।
    • ग्राम पंचायत के कार्यालय से।
    • वार्ड कार्यालय से।
    • परियोजना कार्यालय से।
    • विशेष कैंप से।
  • उपरोक्त केंद्रों पर महतारी वंदन योजना का आवेदन पत्र पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होगा।
  • हमारी वेबसाइट से भी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जाति, जन्मतिथि आदि।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • पात्र अपात्र होने की जानकारी।
  • महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करने आवश्यक होंगे :-
    • जन्मतिथि के सत्यापन हेतु कोई भी दस्तावेज़।
    • निवास सम्बन्धी दस्तावेज़।
    • राशन कार्ड।
    • आवेदिका और उसके पति का आधार कार्ड।
    • विवाह प्रमाण पत्र। (अगर हो तो)
    • बैंक पासबुक की प्रति।
    • शपथ पत्र।
    • अन्य दस्तावेज़।
  • महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र को सभी दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र प्राप्त किया है।
  • कार्यालय में मौजूद अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र की प्रारंभिक जांच कर लाभार्थी महिला को पावती प्रदान की जाएगी।
  • पावती को महिला लाभार्थी को भविष्य के उपयोग के लिए संभाल कर रखना होगा।
  • उसके पश्चात सम्बंधित कार्यालय के अधिकारीयों द्वारा लाभार्थी महिला की जानकारी महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
  • जांच में चुनी गयी महिलाओं की सूची बना कर महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
  • लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 1,000/- रूपये की धनराशि उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
  • महतारी वंदन योजना के आवेदन की स्थिति यहाँ देखि जा सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

महतारी वंदन योजना में चुनाव से पहले पंजीकरण कराया था क्या मुझे दोबारा योजना में आवेदन करने की आवश्यकता होगी?

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format