राजस्थान पशुमित्र योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/11/2023 - 17:21
राजस्थान CM
Scheme Open
राजस्थान पशुमित्र योजना लोगो।
हाइलाइट
  • राजस्थान पशुमित्र योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदना किए जाएगे :-
    • सरकार द्वारा बेरोजगार युवा पशुधन सहायक तथा पशु चिकित्सको को कार्य के अनुसार निर्धारित मानदेय पर लाभ देय होगा।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान पशुमित्र योजना।
लाभ बेरोजगार युवको को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के पशु सहायक एवं पशु चिकित्सक।
नोडल विभाग पशुपालक विभाग, राजस्थान।
आवेदन का तरीका राजस्थान पशुमित्र योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र।

योजना के बारे में

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान पशुमित्र योजना की शुरुवात की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की राज्य के बेरोजगार पशुधन सहायक तथा चिकित्सको का विकास हो पाए तथा उन्हें रोजगार मिल पाए।
  • राजस्थान पशुमित्र योजना राजस्थान के पशुपालक विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी पशुमित्र को सरकार द्वारा नियमित मानदेय पर उनके कार्य अनुसार लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल पशुधन सहायक एवं पशु चिकित्सक योजना के अंतर्गत पात्र है।
  • पशु चिकित्सक को बीवी एससी एण्ड ए.एच की मार्कशीट जमा करना अनिवार्य है तथा वह राज्य पशु चिकित्सा परिषद् के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत पशुधन सहायक राजुवास में पंजीकृत होना चाहिए तथा उनके पास 2 वर्ष का पशुपालक डिप्लोमा होना चाहिए।
  • पशुमित्र द्वारा योजना के अंतर्गत पशुपालको को डोर स्टेप पर पशुओ के लिए निम्नलिखित सुविधा प्रदान की जाएगी :-
    • टैगिंग।
    • टीकाकरण।
    • बिमा।
    • पशुओ की नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान।
    • आदि।
  • योजना के अंतर्गत पशुमित्र के चयन के बाद निम्नलिखित कार्यो में एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा :-
    • विभागीय योजनाओ की जानकारी।
    • उनके कार्य।
    • रिकॉर्ड संधारण।
    • इनाफ पर ट्रेनिंग।
    • विभागीय प्रपत्रो की जनकारी।
    • प्रगति प्रतिवेदन के संबंध में जनकारी।
    • पशुमित्र को दिय जाने वाले मानदेय भुक्तान की जानकारी।
  • एक स्थान में अधिक आवेदन आने की स्थिति में सरकार द्वारा लाभार्थी पशुमित्र का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा :-
    • 12 कक्षा में 50% अंको के आधार पर।
    • पशुधन सहायक डिप्लोमा तथा बीवी एससी एण्ड ए एच में 50% अंको के आधार पर।
  • इस वर्ष 5000 बेरोजगार युवक पशुधन सहायक तथा पशु चिकित्सको को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा पशुमित्र को जिलेवार संख्या के आधार पर निर्देशालय स्तर पर निर्धारित किया जाएगा।
  • पात्र लाभार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से राजस्थान पशुमित्र योजना के लिए आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

योजना के लाभ

  • राजस्थान पशुमित्र योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदना किए जाएगे :-
    • सरकार द्वारा बेरोजगार युवा पशुधन सहायक तथा पशु चिकित्सको को कार्य के अनुसार निर्धारित मानदेय पर लाभ देय होगा।

मानदेय का भुक्तान

पशुमित्र के कार्य मानदेय राशि
  • टैगिंग एवं इनाफ सॉफ्ट पर इंद्राज
    • छोटे पशु
    • बड़े पशु

2.50/-रुपए
3.50 /-रुपए

कृत्रिम गर्भाधान 100/-रुपए
  • गर्भधारण
    • प्रथम बार गर्भाधान से
    • द्वितीय बार कृत्रिम गर्भाधान से
150/-रुपए
100/-रुपए
वत्स उल्पादन 100/-रुपए
  • एफएमडी टीकाकरण
    • छोटे पशु
    • बड़े पशु एवं शुक्रावंश
8/-रुपए
10/-रुपए
एचएस/ बिक्यू टीकाकरण 5/-रुपए
पीपीआर/ ई.टी. वी/ शिपपोक्स टीकाकरण 3/-रुपए
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 25/-रुपए
पशु चिकित्सा शिविर आयोजन में सहयोग। 300/-रुपए
पशु बिमा में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र 50/-रुपए

पात्रताएं

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत निम्नलिखित आवेदक पात्र होंगे :-
    • पशुधनु सहायक।
    • पशु चिकित्सक ।
  • आवेदक पशु चिकित्सक को राज्य पशु चिकित्सा परिषद से पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक पशु चिकित्सक के पास मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/ महाविश्विद्यलय द्वारा बी. वी. एससी एण्ड एच की उपाधि होनी चाहिए।
  • आवेदक पशुधन सहायक के पास मान्यता प्राप्त संस्था से 2 वर्ष का पशुपालक डिप्लोमा होना चाहिए।
  • आवेदक पशुधन सहायक राजुवास से पंजीकृत होना चाहिए।
  • बेरोजगार पशुपालक सहायक जो पहले से पशुधन सेवा केंद्र चला रहे है वह भी योजना के अंतर्गत पात्र है।

पशुमित्र महत्वपूर्ण कार्य

  • योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सक तथा पशुधन सहायक द्व्रारा निम्नलिखित कार्य किए जाएगे :-
    • पशुओ की टैगिंग एवं एनाफ पोर्टल पर एंट्री करनी होगी।
    • कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ पृश्न उपरांत गर्भधारण एवं वस्त उत्पादन ।
    • पशुओ का टीकाकरण।
    • पशु चिकित्सको शिविरों/ मालो पर सहयोग देना।
    • पशुपालको से किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन को भरवाना।
    • किए गए समस्त कार्यो का रिकॉर्ड।
    • पशुगणना कार्य में सहयोग।
    • पशुधन उत्पादन सर्वेक्षण कार्य में सहयोग।
    • विभागीय योजनाओ के प्रसार प्रचार करना।
    • रोग प्रकोप/ आकस्मिक स्थितियों में पशु चिकित्सक कार्य में सहयोग।
    • उच्च अधिकारियो के कार्य को समय समय पर करना।
    • पशु बिमा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना के कार्यो को केवल पशु चिकित्सक द्वारा किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान पशुमित्र योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • राजस्थान में निवासी का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • 12वी कक्षा का शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • निम्नलखित दस्तावेज पशु चिकित्सक द्वारा जमा करना अनिवर्य है :-
      • बी.वी.एससी एण्ड ए.एच का प्रमाण पत्र।
        राज्य चिकित्सा परिषद का पंजीकृत प्रमाण पत्र।
    • पशुधनु सहायक को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है :-
      • राजुवास में पंजीकृत।
      • 2 वर्ष का पशुपालक डिप्लोमा।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी राजस्थान पशुमित्र योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर के प्राप्त कर सकते है।
  • राजस्थान पशुमित्र योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र राजस्थान के निम्नलिखित कार्यालय में से प्राप्त कर सकते है :-
    • जिला स्तरीय कार्यालय संयुक्त संचालक।
    • उपनिदेशक, पशुपालन विभाग।
  • आवेदन पत्र को प्राप्त करने के बाद आवेदक को आवेदन पत्र ठीक से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को समलित करना होगा।
  • आवेदन पत्र समेत सभी दस्तावेजों को वही जमा करना होगा जहा से आवेदन पत्र प्राप्त किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत निम्नलिखित गठित कमिटी द्वारा आवेदन पत्र तथा दस्तावेजों की जाँच की जाएगी :-
    • उपनिदेशक, बहुउददेशीय पशु चिकित्सालय।
    • उपनिदेशक, पशुधन विकास/ जिला कार्यालय पशु चिकित्सक अधिकारी।
  • जाँच के बाद चयनित लाभार्थी अपने कार्य को आरम्भ कर सकते है।
  • चयन आदेश प्राप्त करने के बाद लाभार्थी को जिला स्तरीय राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड को प्रतिभूति(security) के रूप में 5,000/-रुपए की राशि जमा करनी होगी।
  • लाभार्थी को अपने कार्य को आरम्भ करने के लिए 100/-रुपए के नॉन जुयूडीशिय स्टाम्प पेपर जमा करना होगा।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

पशुमित्रो का मासिक मानदेय फिक्स किया जाए,जिससे पशुमित्रो को मिस्किलो का सामना नहीं करना पड़े।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन