UP Family ID-Ek Parivar Ek Pahchan Yojana

Submitted by shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Uttar Pradesh CM
Highlights

उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-

  • लाभार्थियों को 12 डिजिट की एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन फैमिली आई.डी दी जाएगी।
  • इस फैमिली आई.डी. का प्रयोग लाभार्थी सरकार की निम्नलिखित लोक कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए कर सकते है :-
    • छात्रवृत्ति।
    • कौशल विकास।
    • किसानों को सब्सिडी व अनुदान।
    • श्रमिकों को अनुदान।
    • प्रदेश के युवाओं को रोज़गार का अवसर।
    • पेंशन।
    • व अन्य योजनाओं के लिए।
Customer Care
  • फैमिली आई०डी० - एक परिवार एक पहचान योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- dirmppd@nic.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना।
आरंभ होने की तिथि 2022.
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के निवासी।
नोडल विभाग उत्तर प्रदेश नियोजन विभाग।
आवेदन का तरीका फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना पोर्टल द्वारा।

योजना के बारे मे

  • उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
  • उत्तर प्रदेश सरकार का नियोजन विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • पहले इस योजना को परिवार कल्याण योजना के नाम से जाना जाता था।
  • परन्तु फिर इस योजना का नाम बदलकर फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना कर दिया गया।
  • फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार का डेटाबेस बनाया जायगा।
  • हर परिवार को एक यूनिक फैमिली आई.डी दी जाएगी।
  • ये यूनिक फैमिली आई.डी 12 अंको की होगी।
  • उसी फैमिली आई.डी का इस्तेमाल कर परिवार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
  • राशन कार्ड धारक परिवार का राशन कार्ड नम्बर ही उनका फैमिली आई.डी नंबर होगा।
  • उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ आधार प्रमाणित राशन कार्ड उपलब्ध है।
  • फैमिली आई.डी- एक परिवार एक पहचान योजना के तहत फैमिली आई.डी का उपयोग लाभार्थी निम्न प्रकार की योजनाओ का लाभ उठाने के लिए कर सकते है :-
    • छात्र छात्रवृत्ति के लिए।
    • कौशल विकास।
    • किसानों को सब्सिडी व अनुदान के लिए।
    • श्रमिकों को अनुदान के लिए।
    • युवाओं को रोज़गार के अवसर।
    • पेंशन के लिए।
    • व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए।
  • उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया जा सकता है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-

  • लाभार्थियों को 12 डिजिट की एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन फैमिली आई.डी दी जाएगी।
  • इस फैमिली आई.डी. का प्रयोग लाभार्थी सरकार की निम्नलिखित लोक कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए कर सकते है :-
    • छात्रवृत्ति।
    • कौशल विकास।
    • किसानों को सब्सिडी व अनुदान।
    • श्रमिकों को अनुदान।
    • प्रदेश के युवाओं को रोज़गार का अवसर।
    • पेंशन।
    • व अन्य योजनाओं के लिए।

पात्रता

  • उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना के तहत निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे :-
    • उत्तर प्रदेश के निवासी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • राशन कार्ड।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • उत्तर प्रदेश फैमिली आई०डी०-एक परिवार एक पहचान योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  • सर्वप्रथम आवेदक को अपने आधार कार की संख्या भर कर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के पश्चात आवेदक को लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आवेदक को अपनी निजी जानकारी भरनी होगी।
  • उसके पश्चात आवेदक को अपने परिवार के सदस्यों को की जानकारी पोर्टल पर भरनी होगी।
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य के आधार कार्ड को पोर्टल द्वारा ओ०टी०पी० भेज कर सत्यापित किया जायेगा।
  • सत्यापन के पश्चात आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।
  • सत्यापन के पश्चात आवेदक को फैमिली आई०डी० अलॉट कर दी जाएगी।
  • राशन कार्ड धारक परिवार का राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आई०डी० होगी।
  • पंजीकरण के पश्चात राशन कार्ड धारक आधार नम्बर डालकर फैमिली आई०डी० प्रिंट कर सकते है।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • फैमिली आई.डी- एक परिवार एक पहचान योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • परिवार के पंजीकरण के समय हर सदस्य का आधार कार्ड ओ०टी०पी० के माध्यम से सत्यापित किया जायेगा।
  • राशन कार्ड धारक परिवारों का राशन कार्ड नंबर ही उनकी फैमिली आई०डी० होगी।
  • आवेदन अस्वीकृत हो जाने पर पुनः आवेदन किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • फैमिली आई०डी० - एक परिवार एक पहचान योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- dirmppd@nic.in.
  • नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार,
    5वीं मंजिल, योजना भवन,
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226001.

Comments

Permalink

Comment

Beti shadi anudan nahi mila ha

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.

Rich Format