बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 07/12/2023 - 13:15
बिहार CM
Scheme Open
बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लोगो।
हाइलाइट
  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • समान्य जिले के लाभार्थी परिवारों को घर के निर्माण हेतु 1,20,000/-रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
    • आवास निर्माण हेतु समेकित कार्य योजना वाले जिलों के परिवारों को 1,30,000/-रुपए दिए जाएगे।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना।
आरंभ वर्ष 2018.
लाभ गरीब परिवारों को आवास बनाने के लिए 1,20,000/-रुपए से 1,30,000/-रुपए तक सहायता राशि दी जाएगी।
लाभार्थी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार।
नोडल विभाग ग्रामीण विकास विभाग, बिहार।
आवेदन का तरीका बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • ऐसे बहुत व्यक्ति है जिनके घर बहुत समय पहले बनाए गए थे।
  • आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने घर मरमत करने में अशक्षम है।
  • उनकी इतनी आय नहीं होती की है अपना घर ले पाए।
  • ऐसे घरो में जान का खतरा बना रहता है।
  • इन्ही सारी समस्याओ को हल करने के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुवात वर्ष 2018 में की थी।
  • योजना का उदेश्य यह है की राज्य के सभी गरीब परिवारों को अच्छा आवास मिल पाए तथा वह कुशलता पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर पाए।
  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना बिहार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए 1,20,000/-रुपए सरकार द्वारा दिए जाएगे।
  • 1,30,000/-रुपए सहायता राशि समेकित कार्य योजना वाले जिलों में परिवारों को प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत 11 समेकित कार्य योजना जिले है जैसे अरवल, औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, मुंगेर, नवादा, पश्चिम चम्पारण, रोहतास एवं सीतामढ़ी।
  • योजना के अंतर्गत कम से कम 25 वर्ग मिटेर के क्षेत्रफल में आवास का निर्माण किया जाएगा।
  • आवासीय कमरा एवं स्वच्छ रसोईघर का निर्माण होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी को शौचालय के निर्माण हेतु अगर सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है तो उन्हें लोहया स्वच्छ बिहार अभियान/ मनरेगा से 12,000/-रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा कुल 6560 आवास का निर्माण किया जाएगा।
  • पात्र लाभार्थी बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ आवेदन पत्र के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

योजना के लाभ

  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • समान्य जिले के लाभार्थी परिवारों को घर के निर्माण हेतु 1,20,000/-रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।
    • आवास निर्माण हेतु समेकित कार्य योजना वाले जिलों के परिवारों को 1,30,000/-रुपए दिए जाएगे।
    • लाभार्थी को 1,20,000/-रुपए सहायता राशि निम्नलिखित किश्तों में प्रदान की जाएगी :-
      किश्त निर्धारित स्तर राशि
      प्रथम किश्त स्वीकृति के साथ 40,000/-रुपए।
      द्वितीय किश्त प्लिंथ स्तर के बाद 40,000/-रुपए।
      तीसरी किश्त छत डलने के बाद 40,000/-रुपए।
    • लाभार्थी को उनके जॉब कार्ड के विरोध 90 दिन की अकुशल मजदूरी उपलब्ध कराई जाएगी।
    • लाभार्थी को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/ मनरेगा के माध्यम से शौचालय बनाने हेतु 12,000/-रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
    • निम्नलिखित जिलों वाले लाभार्थियों को 1,30,000/-रुपए की राशि आवास निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी :-
      • अरवल।
      • औरंगाबाद।
      • गया।
      • जमुई।
      • जहानाबाद।
      • कैमूर।
      • मुंगेर।
      • नवादा।
      • पश्चिम चम्पारण।
      • रोहतास।
      • सीतामढ़ी।

पात्रताएं

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के बेघर परिवार योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक निम्नलिखित जाति का होना चाहिए :-
    • अनुसूचित जाति।
    • अनुसूचित जाति।
    • अति पिछड़ा वर्ग।
  • आवेदक जिनके घर 1 जनवरी 1996 से पूर्व विभिन्न आवास योजनाओ के तहत निर्मित है वह योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक जिनके घर जीर्णशीर्ण स्थिति में है वह पात्र है।
  • वह आवेदक पात्र है जो किसी कारण वश प्रधामंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ नहीं ले पाए है।

आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • बिहार में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • आधार कार्ड।
    • बी.पी.एल कार्ड (अगर संबंधित हो)
    • भूमि दस्तावेज।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र आवेदक बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना आवेदन पत्र को आवेदक निम्नलिखित कार्यालयों से निशुल्क प्राप्त कर सकते है :-
    • प्रखंड विभाग पदाधिकारी कार्यालय।
    • ग्रामीण विकास कार्यालय।
  • आवेदन पत्र को प्राप्त करने के बाद आवेदन पत्र को ठीक से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को भरने के लिए निम्नलिखित विवरण को भरना होगा :-
    • जिले का नाम।
    • आवेदक का नाम।
    • पति/पिता का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकरी।
    • आवेदक की आयु।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारिया ठीक से भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को समलित करना होगा।
  • आवश्यक दस्तवेजो तथा आवेदन पत्र को वही जमा करना होगा जहा से आवेदन पत्र प्राप्त किया है।
  • संबंधित अधिकारियो द्वारा आवेदन पत्र समेत सभी दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच के बाद चयनित सभी लाभर्थियो को घर बनाने हेतु सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी को सहायता राशि 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

टिप्पणियाँ

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन