भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
पंजाब CM
Scheme Open
भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना की जानकारी।
हाइलाइट
  • पंजाब सरकार प्रदेश के निवासियों को भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • सरकारी सेवाओं का घर बैठे लाभ।
    • प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं।
    • जन्म - मृत्यु, विवाह, आय, जाति जैसे प्रमाण पत्र अब घर बैठे बनवाये जा सकते है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 1076.
  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- sk.pmu@punjab.gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना।
आरंभ वर्ष 2023.
लाभ घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ।
लाभार्थी पंजाब के निवासी।
सुविधा शुल्क 120/- रूपये।
अपॉइंटमेंट का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका 1076 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करे।

योजना के बारे मे

  • सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजाब के निवासियों को बहुत से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
  • इस क्रम में उनका समय बर्बाद होता था और उचित समय में सेवाओं का लाभ भी प्रदान नहीं होता था।
  • प्रदेश की सरकार की इन्ही परेशानियों को देखते हुवे पंजाब सरकार ने एक बहुत ही कल्याणकारी कदम उठाया है।
  • पंजाब सरकार ने समूचे प्रदेश में "भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना" को शुरू किया गया है।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान जी ने दिनांक 10 दिसंबर 2023 को इस योजना की शुरुआत की है।
  • योजना को "पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना" या "भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार स्कीम" या "भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना" के नाम से भी प्रदेश में जाना जायेगा।
  • पंजाब में भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को सरकारी सेवाओं की सुविधा कम समय में उन्हें घर बैठे उपलब्ध करना है।
  • योजना के तहत अब पंजाब के निवासी घर बैठे पंजाब सरकार की 43 सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते है।
  • इन 43 पंजाब सरकार की सेवाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को किसी भी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में अब पंजाब के निवासी निम्नलिखित प्रमाण पत्रों को घर बैठे बनवा सकते है :-
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • मृत्यु प्रमाण पत्र।
    • विवाह प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र।
    • चरित्र प्रमाण पत्र।
    • पेंशन प्रमाण पत्र।
    • बिजली के बिलों का भुगतान।
    • अन्य सरकारी सेवाएं।
  • उपरोक्त प्रमाण पत्र/ सरकारी सेवाओं का लाभ अब केवल एक कॉल पर पंजाब सरकार की इस योजना के तहत लिया जा सकता है।
  • लाभार्थी को पंजाब सरकार के 1076 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपना पंजीकरण पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना में अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक अपॉइंटमेंट ली जा सकती है।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात पहले से निर्धारित तारिख और समय पर लाभार्थी के घर पर डोरस्टेप ऑपरेटर द्वारा आ कर सरकारी सेवा की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात लाभार्थी को रसीद देना अनिवार्य है जिससे आवेदन की स्थिति ज्ञात हो सके।
  • योजना के अगले चरण में पंजाब सरकार की योजनाओं का लाभ भी भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना के तहत घर बैठे दिया जायेगा।
  • पंजाब सरकार की 43 सरकारी सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाने के लिए लाभार्थी टोल फ्री नम्बर 1076 पर कॉल कर ले सकते है।

Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana Laabh.

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • पंजाब सरकार प्रदेश के निवासियों को भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • सरकारी सेवाओं का घर बैठे लाभ।
    • प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं।
    • जन्म - मृत्यु, विवाह, आय, जाति जैसे प्रमाण पत्र अब घर बैठे बनवाये जा सकते है।

Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana List of Services.

योजना में घर बैठे दी जाने वाली सरकारी सुविधाएँ

  • पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में लाभार्थी घर बैठे निम्नलिखित 43 सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकता है :-
    • आय प्रमाण पत्र।
    • एफिडेविट अटेस्टेशन।
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • लाभार्थियों के बच्चो को अनुदान।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र।
    • निर्माण श्रमिक का पंजीकरण।
    • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र।
    • ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र।
    • जन्म प्रमाण पत्र की प्रति।
    • सामान्य जाति प्रमाण पत्र।
    • विधवा/ परित्यक्ता महिला पेंशन।
    • नॉन इनकमबैरन्स प्रमाण पत्र।
    • इक्विटी एंट्री ऑफ़ मॉर्गेज।
    • एसेट प्रमाण पत्र।
    • दिव्यांग पेंशन योजना आवेदन।
    • खाता खतौनी की प्रति।
    • दिव्यांग कार्ड आवेदन।
    • मैरिज एक्ट में विवाह पंजीकरण।
    • इन्डेम्निटी बांड।
    • डिपेंडेंट चिल्ड्रन पेंशन योजना।
    • बॉर्डर एरिया सर्टिफिकेट।
    • बैकवर्ड एरिया प्रमाण पत्र।
    • एनआरआई दस्तावेज़ सत्यापन।
    • पुलिस क्लेरेन्स प्रमाण पत्र।
    • मृत्यु प्रमाण पत्र में करेक्शन।
    • कंडी एरिया प्रमाण पत्र।
    • दस्तावेज़ों का सत्यापन।
    • सर्हदबन्दी प्रमाण पत्र।
    • डिलेड रजिस्ट्रेशन ऑफ़ डेथ।
    • पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र।
    • जन्म प्रमाण पत्र में नाम को जोड़ना।
    • विवाह प्रमाण पत्र।
    • मृत्यु प्रमाण पत्र।
    • निर्माण श्रमिक पंजीकरण रिन्यूअल।
    • रजिस्ट्री की सत्यापित प्रति।
    • जन्म प्रमाण पत्र में करेक्शन।
    • रेवेन्यू रिकॉर्ड का इंस्पेक्शन।
    • बिजली के शुल्क का भुगतान।
    • आशीर्वाद योजना में आवेदन।

पात्रता

  • निम्नलिखित पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थी ही पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे :-
    • पंजाब के निवासी ही योजना में पात्र।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में घर बैठे सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • ली जाने वाली सरकारी सेवा से सम्बंधित दस्तावेज़।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गयी भगवंत सरकार तुहाड्डे द्वारा योजना का लाभ लेने का तरीका बहुत ही सरल रखा गया है।
  • लाभार्थियों को घर बैठे पंजाब सरकार की सेवाओं का लाभ लेने के लिए केवल 1076 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करनी होगी।
  • ऑपरेटर द्वारा लाभार्थी का नाम व पता, मोबाइल नम्बर और ली जाने वाली सुविधा को नोट किया जायेगा।
  • उसके पश्चात लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से ली जाने वाली सरकारी सेवा का सम्बंधित शुल्क, जरुरी दस्तावेज़, तारिख, समय और अन्य शर्तों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।
  • निश्चित समय और तारिख पर डोरस्टेप ऑपरेटर टेबलेट के साथ लाभार्थी के आवास पर आएगा।
  • टेबलेट पर ही डोरस्टेप ऑपरेटर द्वारा लाभार्थी द्वारा ली जाने वाली सुविधा के सम्बन्ध में आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
  • लाभार्थी के सामने ही सेवा की फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी।
  • प्रत्येक सुविधा के बदले भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना में लाभार्थियों से 120/- रूपये का शुल्क लिया जायेगा।
  • सभी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात लाभार्थी को रसीद दी जाएगी।
  • मिली हुई रसीद के माध्यम से लाभार्थी किये गए आवेदन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • 1076 नम्बर पर कॉल कर अब पंजाब के निवासी पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना के अंतर्गत सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सकते है।

योजना की प्रक्रिया

Bhagwant Mann Sarkar Tuhade Dwaar Yojana Application Process.

महत्वपूर्ण लिंक्स

सम्पर्क करने का विवरण

  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 1076.
  • भगवंत मान सरकार तुहाड्डे द्वार योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- sk.pmu@punjab.gov.in.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

Good morning Sir/Madam,
Iam Dr Ashish Agarwal, MD Pediatrics (PGI chandigarh), DM Pediatric critical care (PGI chandigarh) and my wife Mrs Bandna Kumari (Bsc, Msc) currently a permanent employee of PGIMER chandigarh have made multiple efforts to get in touch with you on the contact number 1076 for availing the service for marriage registration. However the helpline number is never reachable except once where we were able to connect through (843732xxxx- Bandna Kumari) where a Government representative interacted with us and the call got disconnected but she never tried to contact us back. My contact number is 84375xxxx, currently I'm working as a Pediatric ICU specialist at Indus groups of hospitals in Mohali and Derabassi. We would be grateful to you if we are able to connect you. The scheme at the outset looked revolutionary but disappointing to be never able to connect through the number provided. We are not able to book an appointment as this helpline number is never reachable, even though contacted through various phone numbers. Kindly do the needful in this matter.
Regards
Dr Ashish Agarwal
MBBS, MD Pediatrics (PGI), DM Pediatric critical care (PGI)
Consultant Pediatrician and Pediatric Intensivist at Indus Group of Hospitals

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format