हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • मुख्यमंत्री आवास योजना में चुने गए लाभार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • पक्का घर बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
    • यह आर्थिक सहायता लाभार्थी को निम्नलिखित 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी :-
      स्तर धनराशि
      घर का काम शुरू होने पर 65,000/- रूपये।
      घर की छत डलने पर 45,000/- रूपये।
      घर का काम पूरा होने पर 40,000/- रूपये।
      कुल 1,50,000/-
    • मनरेगा में 95 दिन का काम।
    • पानी और बिजली का कनेक्शन।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना।
आरंभ वर्ष 2016-2017.
लाभ घर बनाने हेतु 1.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी हिमाचल के बीपीएल वर्ग के परिवार।
नोडल विभाग योजना विभाग, हिमाचल प्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • जैसा की हम सभी जानते है की हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है जहाँ आज भी बहुत से लोग कच्चे मकानों में रहते है।
  • कोई प्राकृतिक आपदा आ जाने की दशा में इन कच्चे घरों में रहने वाले लोगों के जीवर पर संकट खड़ा हो जाता है।
  • हिमाचल प्रदेश में प्रत्येक सरकार ने समय समय पर बहुत सी आवास योजनाओं का संचालन किया है।
  • पहले समय में हिमाचल के लोगो के लिए चलने वाली कुछ आवास योजनाएं है :- "राजीव गाँधी आवास योजना", "इंदिरा आवास योजना" और "राजीव आवास योजना"।
  • भारत सरकार द्वारा भी देश के नागरिकों को अपना मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है।
  • लेकिन फिर भी हिमाचल प्रदेश में बहुत से ऐसे लोग है जो इन हाउसिंग योजनाओं का लाभ रहने से रह गए है।
  • ऐसे ही लोगो को अपने पक्के मकान का लाभ देने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2016-2017 में "मुख्यमंत्री आवास योजना" की शुरुआत की गयी थी।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन लोगो को पक्के मकान के लिए सहायता उपलब्ध कराना है जो वर्तमान में कच्चे घर में रह रहे है।
  • इस योजना को हिमाचल प्रदेश में अन्य नाम से भी जाना जाता है जैसे :- "हिमाचल प्रदेश आवास योजना" या "हिमाचल प्रदेश हाउसिंग स्कीम" या "हिमाचल प्रदेश चीफ मिनिस्टर आवास योजना" या "हिमाचल प्रदेश चीफ मिनिस्टर हाउसिंग स्कीम"
  • प्रदेश के पात्र लाभार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार अब कच्चे घर की जगह पक्का घर बनाने पर आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता लाभार्थी को पक्का मकान बनाने हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना में दिए जायेंगे।
  • योजना में मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के बीपीएल वर्ग के परिवार ही ले सकते है।
  • लाभार्थी को आर्थिक सहायता 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी।
  • पहली किश्त 65,000/- रूपये की होगी जो घर का काम शुरू करने पर दी जाएगी।
  • दूसरी किश्त में 45,000/- रूपये मकान का काम लेंटर तक पहुँच जाने पर दिए जायेंगे।
  • वहीँ तीसरी और आखिरी किश्त में लाभार्थी को 40,000/- रूपये घर का काम पूरा हो जाने पर दिए जायेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना में लाभार्थी को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता के अलावा मनरेगा योजना के तहत 95 दिन का काम भी दिया जायेगा।
  • घर बनाने हेतु लाभार्थी के पास 25 वर्ग मीटर की जमीन होनी आवश्यक है।
  • बनाये जा रहे मकान में निम्नलिखित कम्पोनेंट होना अनिवार्य है :-
    • बारामदा।
    • छत पर जाने लिए सीढ़ी।
    • बाथरूम।
  • हिमाचल मुख्यमंत्री आवास योजना में आवास केवल परिवार की महिला के नाम ही मंजूर किये जायेंगे, महिला न होने पर पुरुष के नाम मंजूरी दे दी जाएगी।
  • पक्का घर बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की सहायता मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन पत्र को भर कर प्राप्त की जा सकती है।
  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र जिला योजना पदाधिकारी के कार्यालय या ग्राम पंचायत के कार्यालय में उपलब्ध है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री आवास योजना में चुने गए लाभार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • पक्का घर बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
    • यह आर्थिक सहायता लाभार्थी को निम्नलिखित 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी :-
      स्तर धनराशि
      घर का काम शुरू होने पर 65,000/- रूपये।
      घर की छत डलने पर 45,000/- रूपये।
      घर का काम पूरा होने पर 40,000/- रूपये।
      कुल 1,50,000/-
    • मनरेगा में 95 दिन का काम।
    • पानी और बिजली का कनेक्शन।

पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना में घर बनाने हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता देने के लिए निम्नलिखित पात्रता प्रदेश के लाभार्थियों हेतु निर्धारित की है :-
    • लाभार्थी हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
    • लाभार्थी बीपीएल वर्ग से सम्बंधित होना चाहिए।
    • लाभार्थी के पास न्यूनतम 25 वर्ग मीटर की जमीन घर बनाने हेतु होनी चाहिए।
    • मकान केवल परिवार की महिला के नाम ही मंजूर किया जायेगा।

प्राथमिकता वाले लाभार्थी

  • हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना में घर बनाने हेतु दी जाने वाले आर्थिक सहायता के लिए लाभार्थियों के चयन के दौरान निम्नलिखित वर्ग से सम्बंधित आवेदक होने पर उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी :-
    • अकेली महिला।
    • एचआईवी संक्रमित व्यक्ति।
    • परिवार में कुष्ठ या कैंसर पीड़ित होने पर।
    • परिवार में विकलांग या मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्ति होने पर।
    • सेवा के दौरान शहीद हुवे सेना, अर्द्धसेना या पुलिसकर्मी की विधवा।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • घर बनाने हेतु आर्थिक सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • हिमाचल प्रदेश में निवास का प्रमाण।
    • बीपीएल राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जमीन से जुड़े दस्तावेज़।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नम्बर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • अपने सपनों का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता हेतु पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना का आवेदन पत्र जिला योजना पदाधिकारी या ग्राम पंचायत में उपलब्ध है।
  • लाभार्थी को आवेदन पत्र को कार्यालय से प्राप्त कर अच्छी तरह से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी मांगे गए दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे।
  • उसके पश्चात भरे हुवे हिमाचल मुख्यमंत्री आवास योजना के आवेदन पत्र को समस्त दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा करा देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र लिया गया था।
  • लाभार्थी के जिले के योजना पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  • सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा स्थल का निरक्षण भी किया जायेगा।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री आवास योजना में घर बनाने हेतु मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए चुने गए लाभार्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
  • लाभार्थी अपना नाम हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में जिला योजना विभाग के कार्यालय में जा कर देख सकते है।
  • लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी उनके चयनित होने पर सूचित कर दिया जायेगा।
  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना में चुने गए लाभार्थियों को घर बनाने हेतु मिलने वाली आर्थिक सहायता 3 किश्तों में प्रदान की जाएगी।
  • मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना का कोई भी ऑनलाइन आवेदन करने का माध्यम उपलब्ध नहीं है।
  • जिला योजना विभाग के कार्यालय या जिला योजना पदाधिकारी के माध्यम से लाभार्थी अपने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना के आवेदन की स्थिति ज्ञात कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • हिमाचल प्रदेश राज्य के जिला योजना पदाधिकारियों का जिलेवार संपर्क विवरण निम्न है :-
    जिला संपर्क विवरण
    बिलासपुर
    • 01978-222668.
    • 9817050009.
    • dpo-bil-hp@nic.in.
    चम्बा
    • 01899-226166.
    • 9418130205.
    • dpo-cha-hp@nic.in.
    हमीरपुर
    • 01972-222702.
    • 9418888801.
    • dpo-ham-hp@nic.in.
    धर्मशाला
    • 01892-223316.
    • 9816088703.
    • dpo-kan-hp@nic.in.
    कुल्लू
    • 01902-222870.
    • 8988107881.
    • dpo-kul-hp@nic.in.
    मण्डी
    • 01905-225212.
    • 9418304937.
    • dpo-man-hp@nic.in.
    शिमला
    • 0177-2808399.
    • 8894074634.
    • dpo-shi-hp@nic.in.
    सिरमौर
    • 01702-224219.
    • 9418026687.
    • dpo-sir-hp@nic.in.
    सोलन
    • 01792-223702.
    • 7018212114.
    • dpo-sol-hp@nic.in.
    ऊना
    • 01975-226057.
    • 9418103777.
    • dpo-una-hp@nic.in.
सरकार

टिप्पणियाँ

In reply to by mayank thakur (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

Your Name
Premlata
टिप्पणी

Sir namaste ji
Sir hame toh keval dadahu panchayat ne kha ki bus apko only 20 din milege sir hame kaam krte huye 115 din ho gye grs sir ko bhi bola but unhone bhi hame only 20 din rojgaar dene ki baat khi sir please help us
Thanks

पर्मालिंक

टिप्पणी

2 साल पहले हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था पर अब तक स्वीकृति नहीं मिली है

पर्मालिंक

टिप्पणी

हिमाचल परदेश के सिरमौर जिले में शिल्लाय में रहता हू कच्चा मकान है मुख्यमंत्री आवास योजना में मकान मिल।जाता तो अच्छा रहता

पर्मालिंक

टिप्पणी

सर हमारे पास अपना मकान नही है है किराए के मकान में रहते है मुख्यमंत्री आवास योजना हिमाचल प्रदेश में मकान दिला दीजिए

टिप्पणी

Main aapse anurodh karta hun mujhe Makan dalne ke liye Paisa Diya Jaye aur mere pass koi kam bhi nahin hai or mere teen bacche Hain

टिप्पणी

Main aapse anurodh karta hun mujhe Makan dalne ke liye Paisa Diya Jaye aur mere pass koi kam bhi nahin hai or mere teen bacche Hain

पर्मालिंक

टिप्पणी

अगर हमें हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना में चुने गए लोगो की सूची चाहिए तो कहाँ से मिलेगी

पर्मालिंक

टिप्पणी

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास नई मिला अब मुख्यमंत्री आवास योजना में भी आवास नहीं मिल रहा है बेघर हु कृपया मदद करे

पर्मालिंक

टिप्पणी

2016 मुख्यमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था पर अभी तक कोई प्रमाण नही आया है
जबकि हमारे बाद दिए गए आवेदन हमसे पहले आए
इसका मतलब की इसमें भी हेरा फेरी की जा रही है

पर्मालिंक

Your Name
Parmita devi
टिप्पणी

Me ak singal mother hu or garib parivar se hu mere pass ak 3 sal ka beta bhi h mujhe rehne ke liye makan ke jarurat hai apse meri hath jod kar vinti h

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format