मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना लोगो।
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना में लाभार्थी महिला को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी :-
    • 1,000/- रूपये प्रति माह की धनराशि पोषण आहार हेतु।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 18002333951.
    • 0755-2762594.
  • मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- helpdesk.tribal@mp.gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना।
आरंभ तिथि 23-12-2017.
लाभ 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी विशेष पिछड़ी जनजाति की महिला प्रमुख।
नोडल विभाग जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना में पंजीकरण द्वारा।

योजना के बारे मे

  • महिला और बच्चे सही से पोषित आहार न मिल पाने के कारण कमज़ोर रहते है या कुपोषण का शिकार हो जाते है।
  • मध्य प्रदेश में भी बहुत सी ऐसी विशेष पिछड़ी जाति की महिलाएं है जो उन्नत पोषण ग्रहण करने में सक्षम नहीं है।
  • इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक महतवपूर्ण कदम उठाया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आहार अनुदान योजना की शुरुआत की गयी है।
  • आहार अनुदान योजना को दिनांक 23-12-2017 को शुरू किया गया था।
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है।
  • मध्य प्रदेश सरकार का जनजातीय कार्य विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • आहार अनुदान योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार पात्र परिवारों की महिला प्रमुखों को पोषण आहार हेतु प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • 1,000/- प्रति माह की धनराशि सरकार द्वारा आहार अनुदान योजना में सभी पात्र महिलाओं को प्रदान की जाएगी।
  • लेकिन इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को देय नहीं होगा।
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना का लाभ केवल निम्नलिखित विशेष पिछड़ी जनजाति से सबंध रखने वाली महिला प्रमुख को ही दिया जायेगा :-
    • बैगा।
    • सहरिया।
    • भरिया।
  • आहार अनुदान योजना में मिलने वाली सहायता धनराशि का प्रयोग लाभार्थी महिला अपने लिए पोषित आहार खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
  • योजना में मिलने वाली धनराशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला को केवल अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • लाभार्थी महिला आहार अनुदान योजना में पंजीकरण MPTAASC पोर्टल पर जा कर सकते है।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा जांच कर ऑनलाइन ही स्वीकृत दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना से सम्बंधित किसी भी समस्या की दशा में जिले के सहायक आयुक्त/ जिला संयोजक या जनजातीय कार्य विभाग के जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना में लाभार्थी महिला को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी :-
    • 1,000/- रूपये प्रति माह की धनराशि पोषण आहार हेतु।

मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना के लाभ।

पात्रता

  • लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश की मूल या स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला निम्नलिखित किसी एक विशेष पिछड़ी जनजाति से सम्बंधित हो :-
    • सहरिया।
    • बैगा।
    • भारिया।
  • लाभार्थी महिला के परिवार से कोई भी सरकारी सेवा में या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने अनिवार्य है :-
    • मध्य प्रदेश में निवास का प्रमाण।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • मोबाइल नम्बर।
    • समग्र आईडी।
    • आधार कार्ड।
    • ईमेल आईडी।
    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र। (दिव्यांग लाभार्थी के लिए)

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
  • मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना का पंजीकरण आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय मामले एवं अनुसूचित जाति कल्याण स्वचालन प्रणाली (एमपीटीएएएससी) पर उपलब्ध है।
  • पोर्टल पर जा कर लाभार्थी महिला को नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद लाभार्थी के सामने एक आवेदन पत्र खुल कर सामने आएगा जिसमे निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पता मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि।
    • जाति एवं समग्र विवरण जैसे समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र संख्या आदि।
    • आय की घोषणा।
    • मूल निवासी होने की घोषणा।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • प्रोफाइल की अच्छे से समीक्षा कर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही लाभार्थी महिला पंजीकृत हो जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा पंजीकृत हुई महिला लाभार्थियों के आवेदन पत्रों की अच्छे से जांच की जाएगी।
  • जांच में ये देखा जायेगा की लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना के लिए पात्र है या नहीं।
  • विभाग द्वारा मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना में पात्र पायी गयी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
  • लाभार्थी महिला को उनके दिए गए मोबाइल नम्बर एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
  • उसके बाद 1,000/- रूपये प्रति माह की धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना के तहत प्रदान कर दी जाएगी।
  • पोर्टल पर पुनः लॉगिन करने के बाद लाभार्थी महिला आहार अनुदान योजना के आवेदन की स्थिति भी देख सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 18002333951.
    • 0755-2762594.
  • मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- helpdesk.tribal@mp.gov.in.
  • जनजातीय कार्य विभाग, मध्य प्रदेश सरकार,
    आयुक्त कार्यालय, आदिवासी विकास,
    भोपाल, मध्य प्रदेश।
जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

अहारण पोषड़ राशि नहीं आ रहा है

टिप्पणी

पोषण आहार अनुदान योजना में हमारा ई केवाईसी और डीवीडी कंप्लीट होने के बावजूद भी पैसा नहीं आ रहा है आज 5 महीना हो गया है शशि आदिवासी ग्राम देवगढ़ पोस्ट गुंदरी तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश में एक सरिया समाज से हूं और मुझे पोषण आहार का पैसा भी मिलता था लेकिन अबकरीबन 5 महीने से मुझे राशि प्राप्त नहीं हुई है

टिप्पणी

Mujhe 1 year ho Gaya hai account details all clear hai phir bhi Paisa nahi aaya hai ,or jila adhikari se sampark bhi Kiya magar koi phaya nahi , sala ye system hi bekar hai

In reply to by सुबन बाई मरकाम (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

टिप्पणी

Meri.rasi.nahi.harai.ha

In reply to by सुनीता बैगा (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

टिप्पणी

मैं बैंगा जनजाति से हूं मुझे पांच माह से नहीं मिल रही पोषण आहार अनुदान राशि मेरी सब कुछ कागज तैयार है फिर भी आहार अनुदान राशि नहीं मिल रही है

पर्मालिंक

टिप्पणी

मध्य प्रदेश आहार अनुदान की राशि पिछले काफी माह से नहीं दी गयी है ,कृपया संज्ञान ले।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format