मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लोगो।
हाइलाइट
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिला को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • 1,250/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता। (अक्टूबर माह से)
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0755-2700800.
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- ladlibahna.wcd@mp.gov.in.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 0755-2550910.
    • 0755-2550911.
    • 0755-2550922.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- mpwcdmis@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना।
आरंभ होने की तिथि 05.03.2023.
लाभार्थी मध्यप्रदेश की महिलाएं ।
लाभ 1,250/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका आवेदन पत्र के माध्यम से।

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना 2.0 2023-2024 के कार्यक्रम का विवरण

योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2023
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 जुलाई 2023.
आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2023.
अंतिम सूची जारी दिनांक 21 अगस्त 2023.
सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि 21 अगस्त से 25 अगस्त 2023.
आपत्ति निराकरण हेतु अवधि 26 अगस्त से 29 अगस्त 2023.
अंतिम सूची जारी करने की दिनांक 31 अगस्त 2023. 
राशि अंतरण की दिनांक 10 सितम्बर 2023. 
आगामी माह में भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारिख को

योजना के बारे मे

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महिलाओं के शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना की घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर की गयी।
  • इस योजना की शुरुवात अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च 2023 को की जाएगी।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से शशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • मध्य प्रदेश सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की समस्त महिलाएं चाहे वो किसी भी जाती धर्म से हो पात्र होंगी।
  • पात्र महिलाओं को मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत प्रति माह 1,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • यानी मध्यप्रदेश की समस्त पात्र महिलाओं को सालाना 12,000/- रूपये दिए जायेंगे।
  • परन्तु अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रति माह दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाने का फैसला लिया है।
  • अक्टूबर माह से सभी महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1,000/- रूपये प्रति माह की जगह 1,250/- रूपये प्रति माह की धनराशि दी जाएगी।
  • शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा ये भी घोषणा की गयी की धीरे धीरे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की यह धनराशि 3,000/- रूपये प्रति माह कर दी जाएगी।
  • इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने दिनचर्या के खर्च में इस्तेमाल कर सकेंगी।
  • लाड़ली बहना की घोषणा करते हुवे मुख्यमंत्री ने कहा की अगर प्रदेश की नारी शशक्त होगी तो ही परिवार भी शशक्त होगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 शुरू करने की घोषणा कर दी गयी है।
  • आवेदन करने से रह गयी पात्र महिलाएं दिनांक 25 जुलाई 2023 से पुनः मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन कर सकती है।
  • नए दिशानिर्देश के अनुसार अब वो महिलाये भी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए आवेदन कर सकती है जिनके घर में ट्रेक्टर है।
  • प्रति माह की आर्थिक सहायता के लिए लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी महिला को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • 1000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।

पात्रता

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
    • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत केवल निम्न वर्ग की महिलाएं ही पात्र होंगी :-
      1. विवाहित महिला।
      2. तलाकशुदा महिला।
      3. परित्यक्ता महिला।
    • आवेदक मध्यप्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
    • आवेदक महिला होनी चाहिए।
    • आवेदिका की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। 

अपात्रताएं

  • वो महिलाएं भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र होंगी जिनके घर में ट्रेक्टर होगा।
  • निम्नलिखित वर्ग की महिलाएं मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगी :-

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना अपात्रताएं

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • समग्र आईडी।
    • राशन कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नंबर।
    • बैंक खाते का विवरण।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र निःशुल्क ग्राम पंचायत व वार्ड कार्यालयों या सरकार द्वारा लगाए गए कैंप से प्राप्त कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र सभी लाभार्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भर कर और उसके साथ सभी दस्तावेज़ संलग्न कर ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जमा करना होगा।
  • कर्मचारियों द्वारा आवेदन पत्र की जाँच कर आवेदन पत्रों को योजना के पोर्टल या एप्प पर अपलोड किया जायेगा।
  • आवेदन पत्र की स्वीकृति की जानकारी आवेदिका को उसके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से दे दी जाएगी।
  • लाभार्थी महिला मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर भी देख सकती है।
  • प्रत्येक माह की 10 तारिख को आवेदिका के खाते में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1000/- रूपये ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना आवेदन पत्र का प्रारूप

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र का प्रारूप इस प्रकार है :-

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र का प्रारूप।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र का प्रारूप

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र का प्रारूप निम्न प्रकार है :-

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0755-2700800.
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- ladlibahna.wcd@mp.gov.in.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 0755-2550910.
    • 0755-2550911.
    • 0755-2550922.
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- mpwcdmis@gmail.com.
  • महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार,
    विजयराजे वत्सलये भवन, प्लाट नम्बर 28 A,
    अरेरा हिल्स, भोपाल,
    मध्य प्रदेश - 462011.

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र 5 मार्च से स्वीकार्य किये जायेंगे। आज ही चीफ मिनिस्टर ने अपने भाषण में कहा है।

पर्मालिंक

टिप्पणी

Respected Sir/ Madam, I swarswati Mishra W/O Shree Pawan Kumar Mishra (Reg. No. 20280274) with Union Bank of India A/C 631302120005XXX(IFSC CODE-UBIN000563137) was submitted with all required documents ie. Aadhar , Samagra id too. On dated 11.06.2023/07:18:05" i have received a message from APBS-CR/Ladali Ba. Rs. 1000 credited to A/c No. 895801000235XX(BANK OF BARODA), it is being deposited in someone else's account.
How is it possible that instead of my account , money is being deposited by the government in some other Bank Account, person's account?
Sarswati Mishra A/c No. 6313021200050XX,UBI, Neharu Nagar Rewa, Aadhar No. 5952307942XX
Kindly check once the account no. and do the correction ASAP.
Kind Regards
Sarswati Mishra ( Reg. 20280274)
Kailashpur,16,Kailashpur ,Hanumana, Rewa(MP)486335
A/c No. 6313021200050XX(IFS Code-UBIN0563XXX
Aadhar No. 595230794XXX

पर्मालिंक

टिप्पणी

Sir,
Rs. 1000.00 to wrong account , 89580100023XXX( Bank of Baroda)
Kindly check once do the needful.
i have submitted my application (20280274)Sarswati Mishra A/c. No. 631302120005XXX, IFSC Code- UBIN0563XXX.
KINDLY CHECK AND DO THE NEEDFUL.
SARSWATI MISHRA W/O- SHREE PAWAN KUMAR MISHRA

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format