महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Wed, 10/07/2024 - 16:36
महाराष्ट्र CM
Scheme Open
Maharashtra Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana Logo
हाइलाइट
  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
    • वरिष्ठ नागरिको को मुफ्त तीर्थ यात्रा उपलब्ध करवाई जाएगी।
    • योजना का लाभ सभी धर्म से जुड़े लोग ले सकेंगे।
    • यात्रा का आयोजन बस एवं रेल के माध्यम से किया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर सरकार द्वारा जल्द जारी किए जाएंगे।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
आरंभ दिनाँक 29-जून-2024.
लाभ
  • मुफ्त तीर्थ यात्रा।
  • यात्रा का खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के वरिष्ठ नागरिक।
नोडल विभाग अभी जानकारी साझा नहीं की गई है।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका आवेदक मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माधयम से कर सकेंगे।

योजना के बारे मे

  • अमूमन अपने जीवन काल में तीर्थ यात्रा करने का स्वपन हर व्यक्ति विशेष में देखा गया है, विशेषकर वरिष्ठ नगरिकों में।
  • लेकिन जीवन में आयी कठिनाइयों और परिस्थितयो के चलते व्यक्ति अपनी इस यात्रा को पूर्ण नहीं कर पाते।
  • कई बार देखा गया है की साथी के आभाव में या फिर तीर्थ यात्रा की विस्तृत जानकारी के आभाव में व्यक्ति यात्रा नहीं कर पाता।
  • लेकिन इन सबमे आर्थिक तंगी के चलते एक व्यक्ति अपनी तीर्थ यात्रा को पूर्ण करने में अक्षम रहता है।
  • राज्य के वरिष्ठ नागरिको की इस समस्या को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने एक नवीनतम योजना की घोषणा की है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इस योजना का नाम 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' है, जिसकी घोषणा सरकार द्वारा 29 जून 2024 को की गई।
  • सरकार द्वारा घोषित इस योजना को अन्य नाम जैसे 'महाराष्ट्र तीर्थ यात्रा योजना', 'महाराष्ट्र मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना', और 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' से पहचाना जा सकता है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य 60 या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके राज्य के वरिष्ठ नागरिक को मुफ्त तीर्थाटन करवाना है।
  • सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ राज्य के किसी भी धर्म के व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
  • हालाँकि योजना के तहत तीर्थ स्थानों की सूची एवं यात्रा के माध्यम की जानकारी सरकार द्वारा अभी साझा नहीं की गई है।
  • योजना के अनुरूप करवाई जाने वाली इस तीर्थ यात्रा का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जिसमे यात्रियों के खाने की सुविधा भी शामिल हो सकती है।
  • यात्रा बस एवं रेल के माध्यम से करवाई जाएगी जिसका निर्णय तीर्थ स्थल की दूरी से तय किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा योजना की केवल घोषणा की गई है। अतः उसकी रूपरेखा और दिशानिर्देश अभी जारी किये जाना बाकी है।
  • दिशानिर्देश में योजना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे की योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ, पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, और अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ केवल राज्य के स्थायी वरिष्ठ नागरिको के साथ दिव्यांग व्यक्तियों को प्राप्त होगा।
  • योजना के लिए व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, हालाँकि महिलाओ को आयु में विशेष छूट दी जा सकती है।
  • व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही लिया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थियों को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
  • आवेदन की प्रक्रिया और उसके माध्यम की जानकारी, योजना के दिशानिर्देश में साझा की जाएगी।
  • यात्रा के दौरान सभी तीर्थ यात्री अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे की पहचान पत्र अवश्य रखे।
  • यात्रा शुरू होने से पहले जरूरी दिशानिर्देश को अवश्य से पढ़ ले एवं यात्रा के दौरान मौजूद सुपरवाइजर द्वारा दी जानी वाली जानकारी पर अमल अवश्य करे।
  • पंजीकृत व्यक्ति को यात्रा सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी एसएमएस के माध्यम से जारी की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुडी नवीनतम जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
    • वरिष्ठ नागरिको को तीर्थ यात्रा।
    • सभी धर्म से जुड़े लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
    • तीर्थ यात्रा पूर्ण रूप से मुफ्त उपलबध करवाई जाएगी।
    • यात्रा के लिए बस एवं रेल का टिकट मुहैया करवाया जाएगा।
    • व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।

पात्रता

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को प्राप्त होगा, जो योजनानुसार जारी की गई पात्रता को पूर्ण करेंगे। हालाँकि पात्रता की विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा अभी साझा नहीं की गई। अतः नीचे दिए गए मापदंड संभावित है और उनमे बदलाव संभव है :-
    • केवल राज्य के स्थायी निवासी ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
    • व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    • व्यक्ति आयकर दाता या उसके दायरे में ना आता हो।
    • व्यक्ति ने योजना का पूर्व में लाभ प्राप्त न किया हो।
    • आवेदक दिमागी तथा शारीरिक तौर पर यात्रा के लिए तंदुरस्त हो।
    • दिव्यांग व्यक्ति भी योजना के लिए पात्र होंगे।
    • योजना से जुड़े विस्तृत मापदंड प्राप्त होने पर उसे यहाँ पर साझा कर दिया जाएगा।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन हेतु लाभार्थियों को अपने निम्न दस्तावेज आवेदन एवं यात्रा के समय प्रस्तुत करने होंगे :-
    • आधार कार्ड।
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • दिव्यांग प्रमाण्ट पत्र (यदि लागु हो)
    • चिकित्सकीय प्रमाणपत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • पात्र व्यक्ति महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • हालाँकि, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी या ऑफलाइन इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
  • सरकार द्वारा योजना के आवेदन की प्रक्रिया घोषित होने पर उसे विस्तृत रूप में यहाँ पर साझा किया जाएगा।
  • योजना के आवेदन के दौरान व्यक्ति को जरूरी विवरण और दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक है।
  • प्राप्त आवेदनों की जांच गठित विभाग द्वारा की जाएगी।
  • जांच में सफल पाए गए आवेदकों को उसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • यात्रा से जुडी अन्य जानकारी और उससे सम्बंधित अपडेट एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र सरकार द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़े दिशानिर्देश सरकार द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे।
  • महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट।

सम्पर्क करने का विवरण

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर सरकार द्वारा जल्द जारी किए जाएंगे।
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format