महिला सम्मान बचत पत्र योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Sat, 30/03/2024 - 11:56
केन्द्रीय सरकार CM
Scheme Open
महिला सम्मान बचत पत्र योजना लोगो।
हाइलाइट
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • जमा राशि पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर।
    • 2 लाख रूपये तक अधिकतम जमा सीमा।
    • अधिकतम 2 वर्ष तक राशि जमा कर सकते है।
    • 2 साल से पहले कभी भी राशि निकाल सकते है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस में संपर्क करे।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना।
आरंभ होने की तिथि 01.04.2023.
समाप्त होने का तिथि 31.03.2025.
लाभार्थी महिलाएं और लड़कियां।
लाभ जमा राशि पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर।
आवेदन का तरीका जल्द ही जारी होगा।

Mahila Samman Bachat Patra Information

योजना के बारे मे

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना सरकार की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे वर्ष 2023 से शुरू किया गया है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा दिनांक 1 फ़रवरी को बजट पेश करते हुवे की गयी।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना आरम्भ करने का उद्देश्य महिलाओ एवं लड़कियों को आर्थिक रूप से शशक्त बनाना है।
  • यह एक छोटी बचत योजना यानि Small Saving Scheme है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत लाभार्थी 2 लाख रूपये तक की राशि बैंक खाते में जमा करा सकते है।
  • इसके एवज़ में लाभार्थी को 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जायेगा।
  • ये सेविंग स्कीम पर दी जाने वाली अभी तक की सबसे ज़्यादा ब्याज दर है।
  • लाभार्थी महिला बचत पत्र सम्मान योजना के तहत 2 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा नहीं करा पाएंगे।
  • ये राशि केवल 2 वर्षो के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना के खातों में रखी जाएगी।
  • लाभार्थी 2 वर्ष पूर्ण होने से पहले भी इस राशि को निकाल सकते है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना 31 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगी।
  • हालाँकि सरकार के पास इसके कार्यवाहन को बढ़ाने का पूर्ण अधिकार है।
  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।
  • जल्दी ही आवेदन करने के लिए दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • जमा राशि पर 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर।
    • 2 लाख रूपये तक अधिकतम जमा सीमा।
    • अधिकतम 2 वर्ष तक राशि जमा कर सकते है।
    • 2 साल से पहले कभी भी राशि निकाल सकते है।

पात्रता

  • आवेदक महिला या लड़की होनी चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • पैन कार्ड।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
  • आवेदन पत्र ले कर उसे अच्छे से भरना होगा।
  • मांगे गए दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे। 
  • खाता खुल जाने पर राशि जमा कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

2 lakh Tak ka loan Den Taki main Koi karya kar sakun. Taki bacchon ka bharan poshan kar sakun. Rojgar prapt kar sakun.

पर्मालिंक

टिप्पणी

Respected Sir/Madam,
Greetings for the day!

I would like to know in details, kindly revert.

Thanks & Regards
Sanchaita Dutta
9099940568

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन