हाइलाइट
पेंशन योजना | पेंशन की धनराशि |
---|---|
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
दिल्ली महिला पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- दिल्ली पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर :- 1031.
- दिल्ली पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- edistrict-grievance@supportgov.in.
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | दिल्ली पेंशन योजना। |
लाभ | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
लाभार्थी |
|
नोडल विभाग | |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से आवेदन कर सकते है। |
योजना के बारे में
- दिल्ली पेंशन योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।
- योजना शुरु करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उन निवासियों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करना है जिनकी आय का श्रोत स्थिर नहीं।
- दिल्ली पेंशन योजना 3 उप योजनाओं को मिलाकर बनी है जो की निम्नलिखित है :-
- दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना और दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना का नोडल विभाग दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग है।
- वहीँ दिल्ली महिला पेंशन योजना का नोडल विभाग दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग है।
- दिल्ली पेंशन योजना में सरकार द्वारा प्रत्येक उप योजना के लाभार्थी को प्रति माह पेंशन स्वरुप आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- तीनों उप योजनाओं में निम्नलिखित लाभार्थियों को 2,500/- रूपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी :-
उप योजना पात्र लाभार्थी दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना वृद्ध व्यक्ति दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना विकलांग व्यक्ति दिल्ली महिला पेंशन योजना - विधवा महिला।
- तलाकशुदा महिला।
- निराश्रित महिला।
- परित्यक्त महिला।
- सेप्रेटेड महिला।
- केवल ऊपर दिए गए लाभार्थियों को ही दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली पेंशन योजना के तहत प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक होने पर वो इस योजना के तहत पेंशन हेतु पात्र नहीं माना जायेगा।
- दिल्ली सरकार द्वारा लाभार्थियों को दिल्ली पेंशन योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से सुविधा प्रदान की हुई है।
- पात्र लाभार्थी मासिक पेंशन हेतु दिल्ली पेंशन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है जो की दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और नई दिल्ली म्युनिसिपल कौंसिल के पोर्टल पर उपलब्ध है।
योजना के लाभ
पेंशन योजना | पेंशन की धनराशि |
---|---|
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
दिल्ली महिला पेंशन योजना | 2,500/- रूपये प्रति माह की मासिक पेंशन। |
पात्रताएं
पेंशन योजना | पात्रताएं |
---|---|
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना |
|
दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना |
|
दिल्ली महिला पेंशन योजना |
|
आवश्यक दस्तावेज
पेंशन योजना | आवश्यक दस्तावेज़ |
---|---|
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना |
|
दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना |
|
दिल्ली महिला पेंशन योजना |
|
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- पात्र लाभार्थी मासिक पेंशन के लिए दिल्ली पेंशन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- दिल्ली पेंशन योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध है।
- लाभार्थी को सबसे पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- पंजीकरण हो जाने के पश्चात लाभार्थी को पोर्टल द्वारा भेजे गए यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के पश्चात लाभार्थी को Apply for Services टैब में से जा कर अपने वर्ग के अनुसार निम्नलिखित में से किसी एक योजना का चयन करना होगा :-
- योजना का चुनाव करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र को अच्छे से भरना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद लाभार्थी को पोर्टल पर अपनी पात्रता के अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही लाभार्थी का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- जमा हुवे आवेदन पत्र जिला एवं बाल विकास अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी लाभार्थी की पात्रता के अनुसार सत्यापित करेंगे।
- सत्यापन के पश्चात पात्र पाए गए लाभार्थियों को सरकार द्वारा हर माह दिल्ली पेंशन योजना के तहत 2,500/- रूपये प्रति माह की धनराशि उनके बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- लाभार्थी दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के अलावा नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉउन्सिल के पोर्टल पर जा कर भी दिल्ली पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- पात्र लाभार्थी दिल्ली पेंशन योजना के तहत मासिक पेंशन के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना और विकलांगता पेंशन में पात्र लाभार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र दिल्ली सरकार के जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
- वही महिला पेंशन योजना में पात्र लाभार्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र दिल्ली सरकार के जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकती है।
- अपने लाभार्थी वर्ग के अनुसार आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात आवेदन पत्र को अच्छे से भरना होगा।
- आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे।
- उसके पश्चात भरे गए आवेदन पत्र और समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न कर निम्नलिखित कार्यालय में जमा करा देना है :-
- वृद्धावस्था और विकलांगता पेंशन लाभार्थी को जिला समाज कल्याण कार्यालय में।
- महिला पेंशन योजना की लाभार्थी को जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में।
- सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों द्वारा सभी आवेदन पत्रों और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- जांच में पात्र पाए गए लाभार्थियों को दिल्ली सरकार की और से दिल्ली पेंशन योजना के तहत 2,500/- रूपये प्रति माह की पेंशन उनके दिए गए बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना।
- दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना।
- दिल्ली महिला पेंशन योजना।
- ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली।
संपर्क करने का विवरण
- दिल्ली पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर :- 1031.
- दिल्ली पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- edistrict-grievance@supportgov.in.
Scheme Forum
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: पेंशन
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना | दिल्ली | |
2 | दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना | दिल्ली | |
3 | दिल्ली महिला पेंशन योजना | दिल्ली |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: पेंशन
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | अटल पेंशन योजना | केन्द्रीय सरकार | |
2 | National Pension System | केन्द्रीय सरकार | |
3 | Pradhan Mantri Laghu Vyapari Mandhan Yojana(PMLVMY) | केन्द्रीय सरकार | |
4 | Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana | केन्द्रीय सरकार |
टिप्पणियाँ
My old age pension
My old age pension
Pension status of old age…
Pension status of old age pitampura
Lots of ineligible…
Lots of ineligible beneficiary taking the benefit
Regarding Old Age Pension
मान्यवर मेरी वृद्धावस्था पेंशन जनवरी और फरवरी 2024 की आज तक भी नहीं आई है ।मेरा खाता संख्या - 9008221000xxxx है जो कि केनरा बैंक पालम में है।मैं साधनगर-1 गली नंबर - 2 ए पालम कालोनी नई दिल्ली-110045 पर रहता हूँ ।
नई टिप्पणी जोड़ें