दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
दिल्ली CM
Scheme Open
दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना लोगो।
हाइलाइट
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत निम्नलिखित लाभ लाभार्थियों को दिए जायेंगे :-
    • 60 वर्ष से 69 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों को 2,000/- रूपये प्रति माह।
    • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को को 2,500/- रूपये प्रति माह।
    • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500/- रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर :- 1031.
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- edistrict-grievance@supportgov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना।
लाभ
  • 60 वर्ष से 69 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों को 2,000/- रूपये प्रति माह।
  • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को को 2,500/- रूपये प्रति माह।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500/- रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
नोडल विभाग समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल दिल्ली द्वारा।

योजना के बारे मे

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना दिल्ली सरकार के द्वारा राज्य में निवास करने वाले वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना का उद्देश्य यह है की वो पेंशन राशि का उपयोग करके अपनी जरूरतों को पूरा कर सके और उन्हें परिवार के लोगों पर निर्भर न रहना पड़े।
  • इस योजना का सञ्चालन समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा किया जाता है।
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को क्रमशः 2,000/- रूपये प्रति माह व 2,500/- रूपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति ही पात्र होंगे।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500/- रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • पेंशन राशि लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में दी जाएगी।
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र व्यक्ति दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के मध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • 60 वर्ष से 69 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों को 2,000/- रूपये प्रति माह।
  • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को को 2,500/- रूपये प्रति माह।
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 500/- रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

पात्रता

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए निम्नांकित श्रेणी के व्यक्ति पात्र होंगे :-
    • आवेदक की आयु 60 साल या उससे अधिक हो।
    • आवेदक दिल्ली में न्यूनतम 5 वर्ष से निवास कर रहा हो।
    • आवेदक की समस्त स्रोतों से सालाना आय 1,00,000/- रूपये से अधिक न हो।
    • आवेदक केंद्रीय या राज्य सरकार से कोई अन्य आर्थिक सहायता न प्राप्त कर रहा हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाता विवरण।
    • बीपीएल कार्ड। (बीपीएल से सम्बंधित हो तो)
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नंबर।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • जाति प्रमाण पत्र।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदक दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • सर्वप्रथम आवेदक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक को अपनी निजी जानकारी भरनी होगी।
  • पंजीकरण सम्पूर्ण करने के बाद आवेदन को उसके मोबाइल नंबर और ईमेल पर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • उसके पश्चात आवेदक को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के पश्चात अप्लाई फॉर सर्विसेज पर क्लिक कर समाज कल्याण विभाग को चुनना होगा।
  • उसके पश्चात वृद्धावस्था पेंशन योजना को चुन कर मांगी गयी जानकारी भरनी होगी।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • उसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही आवेदक का आवेदन पत्र सबमिट हो जायेगा।
  • आवेदन पत्र की जांच जीका समाज कल्याण अधिकारी द्वारा की जाएगी।
  • जांच में आवेदन पत्र सही पाए जाने पर आवेदक की पेंशन धनराशि आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉउन्सिल के पोर्टल पर भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • पेंशन के लिए प्राप्त आवेदन पत्र को 45 दिन में निस्तारित करना अनिवार्य है।
  • आयु के प्रमाण के लिए निम्नलिखित में से एक दस्तावेज़ मान्य होगा :-
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • स्कूल लीविंग प्रमाण पत्र।
    • 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र।
    • जन्म के समय की हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप।
    • ड्राइविंग लाइसेंस।
    • पासपोर्ट।
    • पैन कार्ड।
    • राशन कार्ड।
    • वोटर कार्ड।
    • इम्यूनाइजेशन कार्ड।
  • दिल्ली में 5 वर्ष के निवास प्रमाण हेतु निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज़ मान्य होगा :-
    • राशन कार्ड।
    • वोटर कार्ड।
    • पासपोर्ट।
    • ड्राइविंग लाइसेंस।
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • बिमा पॉलिसी दस्तावेज़।
    • बिजली का बिल।
    • पानी का बिल।
    • टेलीफोन का बिल।
    • गैस कनेक्शन रसीद।
    • बैंक पासबुक।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • छात्र पहचान पत्र।
    • संपत्ति के दस्तावेज़।
    • या कोई अन्य दस्तावेज़ जिससे 5 वर्ष के निवास का प्रमाण साबित होता हो।
  • स्लम में रहने वाले व्यक्ति भी इस योजना के तहत पात्र होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर :- 1031.
  • दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- edistrict-grievance@supportgov.in.
  • समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार,
    GLNS काम्प्लेक्स, दिल्ली गेट,
    नई दिल्ली, 110002.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: पेंशन

Sno CM Scheme सरकार
1 दिल्ली विकलांगता पेंशन योजना दिल्ली
2 दिल्ली महिला पेंशन योजना दिल्ली
3 दिल्ली पेंशन योजना दिल्ली

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: पेंशन

Sno CM Scheme सरकार
1 अटल पेंशन योजना केन्द्रीय सरकार
2 National Pension System केन्द्रीय सरकार
3 Pradhan Mantri Laghu Vyapari Mandhan Yojana(PMLVMY) केन्द्रीय सरकार
4 Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

मेरी पेंशन आना बंद हो गयी है। कोई कारण भी नहीं बताया गया। में 80 साल का वृद्ध हु। घर में कोई नहीं है। कैसे में अपनी पेंशन शुरू कराऊँ।

टिप्पणी

वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई हैं, जनवरी 2023 से जो राजस्थान सरकार द्वारा जारी हुई अब दिल्ली में रहने लगा हूं तो दिल्ली में इसे चालू करना चाहता हूं क्या करना चाहिए।

टिप्पणी

वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई हैं, जनवरी 2023 से जो राजस्थान सरकार द्वारा जारी हुई अब दिल्ली में रहने लगा हूं तो दिल्ली में इसे चालू करना चाहता हूं क्या करना चाहिए।

टिप्पणी

5-6 mahine se saving bank account me pension nahi a rehi he kya kare sara kuch krawa liya he kyc biometric and demoghrapic DONO KARYA LIYA HE PHIR BHI PENSION NAHI A RAHI HE KYA KARE

KOI UPAYE HO TO is mail id me dal dijiye: negiaarti821@gmail.com kripa karke karan batne ki kripa kare jald se jald kya karan he sab kuch karwa diya he

टिप्पणी

agar apki penison band hogyi h to ap apne najdiki jan sewa kendra jakr life certificate karwaiye to chalu ho jayegi

पर्मालिंक

टिप्पणी

73ईयर के बाद भी पेंशन नही बढ़ा कर दे रहे है पहचान पत्र भी दे दिया है रोहिणी विश्राम चौक स्कूल में

पर्मालिंक

टिप्पणी

This is the concern I want to raise that from past 3 month their is no pension credited in account. Usually we get it in starting of the month. But this time it's almost 3 month. Kindly look into the concern.

पर्मालिंक

टिप्पणी

मुझे बिना सूचित किए दिल्ली सरकार ने मेरी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी है कार्यालय जाने पर सही जवाब भी नही दिया गया कृपया उचित कार्यवाही करे

पर्मालिंक

टिप्पणी

क्या एक परिवार में दो लोग वृद्ध पेंशन और विकलांग पेंशन हेतु पात्र हो सकते है??

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format