झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
झारखंड CM
Scheme Open
झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लोगो
हाइलाइट
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थियों को 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 18001231136.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना।
आरंभ होने की तिथि 2022
लाभ 3500/- रूपये की तत्काल आर्थिक सहायता।
नोडल विभाग कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल द्वारा।

योजना के बारे मे

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखण्ड सरकार की किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इससे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
  • वर्ष 2022 में मानसून का झारखण्ड प्रदेश में आगमन देरी से हुआ था।
  • जिसके फलस्वरूप फसल के आच्छादन में भारी कमी पायी गयी और किसानो को नुक्सान उठाना पड़ा।
  • औसत से कम वर्षा होने के कारण झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया।
  • कुल 226 प्रखण्डों में से 154 प्रखण्डों को severe तथा 72 प्रखण्डों को moderate की श्रेणी में चिन्हित किया गया है।
  • इन 22 जिलों के 226 प्रखण्डों के सूखे से आहात किसानो की सहायता करने के लिए ही झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुवात की गयी।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत प्रदेश के सूखे से आहत किसानों और कृषक मजदूरों को तत्काल राहत हेतु 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • ये राशि लाभार्थियों को बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
  • अभी तक योजना के लाभ के लिए 30 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है।

उद्देश्य

  • किसानों को सूखा राहत राशि उपलब्ध कराना।
  • कृषक कार्यों से जुड़े लोगो की आजीविका सुनिश्चित करना।
  • सूखे की वजह से किसानो के हुवे नुक्सान की भरपाई करना।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थियों को 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पात्रतायें

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत निम्नलिखित व्यक्ति लाभ लेने के लिए पात्र होंगे :-
    • प्रदेश के किसान।
    • भूमिहीन कृषक मज़दूर।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड।
  • वोटर आई डी कार्ड।
  • राशन कार्ड।
  • बैंक खाता विवरण।
  • खाता खतौनी। (खेत का स्वामी होने पर)

लाभ लेन की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
  • सबसे पहले आवेदक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • आवेदक अपना पंजीकरण अपने मोबाइल नम्बर या आधार कार्ड से कर सकते है।
  • उसके पश्चात आवेदक को निजी व कृषक भूमि से जुडी कुछ जानकारी पोर्टल पर भरनी होगी।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने पर आवेदक का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
  • उसके बाद प्राप्त आवेदनों का सक्षम अधिकारीयों द्वारा सत्यापन किया जायेगा।
  • आवेदनों की जाँच के पश्चात सही पाए गए आवेदनों को स्वीकृत कर आवेदकों को सूचित कर दिया जायेगा।
  • सहायता की धनराशि आवेदक के खाते में DBT के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • झारखण्ड राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान सूखे की चपेट में है जिन्हे आर्थिक मदद की आवश्यकता है।
  • केवल 22 जिलों के 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, सिर्फ इन्ही प्रखण्डों के किसान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद मांगी गयी है जिसके मिलते ही किसानो में आवंटित कर दी जाएगी।
  • 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता केवल निम्नलिखित परिवारों को ही दी जाएगी :-
    • सुखाड़ से प्रभावित कृषक जो कृषक बुआई करते हो पर वर्ष 2022 में खरीफ की बुआई नहीं कर पाए हो।
    • सुखाड़ से प्रभावित कृषक जिनकी फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब हो गयी हो।
    • भूमिहीन कृषक मजदूर जिनकी मुख्य आजीविका का साधन कृषि है।
  • सत्यापन के पश्चात ही लाभार्थियों को आर्थिक धनराशि दी जाएगी।

योजना की स्थिति

झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत दिनांक 16-01-2023 तक आवेदनों की स्थिति इस प्रकार है :-

आवेदक किसान का प्रकार किसान की संख्या
जिन्होंने इस वर्ष बुवाई नहीं की 15,24,830
जिनकी फसल क्षति 33% से ज़्यादा है 9,85,665
भूमिहीन कृषक मजदूर 4,99,576
कुल प्राप्त आवेदन 30,10,071

सूखाग्रस्त जिलों के प्रखण्डों की सूची

सूखाग्रस्त जिलों के प्रखण्डों की सूची

झारखण्ड के सूखाग्रस्त जिले

झारखण्ड सूखाग्रस्त जिले

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 18001231136.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: कृषि

Sno CM Scheme सरकार
1 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्रीय सरकार
2 Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) केन्द्रीय सरकार
3 राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना केन्द्रीय सरकार
4 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केन्द्रीय सरकार
5 किसान कॉल सेंटर (केसीसी) केन्द्रीय सरकार
6 Fertilizer Subsidy Scheme 2022 केन्द्रीय सरकार
7 राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नेम) केन्द्रीय सरकार
8 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना केन्द्रीय सरकार
9 सूक्ष्म सिंचाई कोष केन्द्रीय सरकार
10 किसान क्रेडिट कार्ड योजना केन्द्रीय सरकार
11 ग्रामीण भण्डारण योजना केन्द्रीय सरकार
12 प्रधानमंत्री कुसुम योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

चतरा जिले के 18 प्रखंड में सभी प्रखंड में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण सभी प्रखड समेत प्रतापपुर प्रखड़ भी सुखा ग्रशित हो गया है और रिपोर्ट भी यहां प्रतापपुर से गलत गया है जिसका पूर्ण रूप से जांच करे और सही रिपोर्ट दे और कृपा प्रतापपुर प्रखंड को भी सुखा ग्रशित प्रखंड में सामिल करें

क्यों यहां का पब्लिक लाइन में नो लगाकर फार्म भरे है

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format