राजस्थान माँ वाउचर योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Fri, 09/08/2024 - 11:40
राजस्थान CM
Scheme Open
Rajasthan MAA Voucher Yojana Logo
हाइलाइट
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के तहत राज्य की गर्भवती को निम्न लाभ प्राप्त होंगे : -
    • निशुल्क सोनोग्राफी की जांच।
    • निशुल्क सोनोग्राफी किसी भी सरकारी और निजी अनुबंधित केन्द्रो पर होगी।
    • डॉक्टर की अनुमति पर लाभार्थी को दूसरी सोनोग्राफी भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान माँ वाउचर योजना
आरम्भ वर्ष 2024.
लाभ निशुल्क सोनोग्राफी।
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाए।
नोडल विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका राजस्थान माँ वाउचर योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • राज्य में सरकार बनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य के लोगो के उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओ को लागु किया है।
  • हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 2024-25 का परिवर्तित बजट पेश किया गया, जिसमे सरकार ने नई योजना को लागु करने का निर्णय लिया।
  • उन्ही योजनाओ में से एक योजना राज्य की गर्भवती महिलाओ हेतु लागु करने की घोषणा की गई है, जिसका नाम है 'माँ वाउचर योजना'।
  • योजना को मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओ को निशुल्क सोनोग्राफी की जांच उपलब्ध करवाना है।
  • महिलाओ का यह जांच राज्य के अधिकृत सरकारी एवं निजी केन्द्रो पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • हालाँकि यह जांच राज्य के सरकारी अस्पतालों में पहले से ही निशुल्क प्रदान कराई जा रही है, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने योजना का लाभ उनके नजदीकी निजी केन्द्रो पर भी उपलब्ध करवाया है।
  • योजना का लाभ राज्य की तीन महीने से ऊपर की गर्भवती महिला उठा सकती है।
  • अमूमन गर्भावस्था के दौरान महिला को दो बार सोनोग्राफी की जांच करने की सलाह दी जाती है, जिसमे पहली 6 से 12 हफ्तों में और दूसरी 13 से 26 हफ्तों में।
  • सरकार द्वारा माँ वाउचर योजना के तहत पहली सोनोग्राफी की जांच निशुल्क दी जाएगी।
  • यदि डॉक्टर द्वारा दूसरी जांच करने की सलाह दी जाती है तो वह भी इस योजना के तहत निशुल्क की जाएगी।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के लागु होने से राज्य की गर्भवती महिला को सोनोग्राफी की जांच में होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ दूर होगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा जारी माँ वाउचर योजना का पूरा नाम 'राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (माँ) वाउचर योजना है'।
  • जबकि, इस योजना को अन्य नामो से भी जाना जाता है, जैसे की 'राजस्थान मुख्यमंत्री माँ वाउचर योजना', या 'माँ वाउचर योजना राजस्थान', या माँ वाउचर योजना' और राजस्थान माँ योजना'।
  • सरकार द्वारा योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के तीन जिलों में मार्च माह में लांच किया गया था।
  • इसकी सफलता पश्चात सरकार ने इसे पूरे राज्य में लागु करने का निर्णय लिया है।
  • योजना को सम्पूर्ण राज्य में लागु करने हेतु सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
  • लाभार्थी महिला के सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु जाने पर महिला की एंट्री पीसीटीएस पोर्टल पर की जाएगी।
  • यह एंट्री प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत की जाएगी।
  • पोर्टल पर एंट्री होने के पश्चात महिलाओ को जिला अस्पताल या पीएचसी या सीएचसी के तरफ से महिला के मोबाइल नंबर पर इ-वाउचर भेजा जाएगा।
  • लाभार्थी महिला इस वाउचर को अधिकृत केंद्र पर दिखाकर सोनोग्राफी की जाँच करवा सकती है।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के अंतर्गत जारी इन वाउचर की वैधता पूरे 30 दिनों की होगी।
  • यदि किसी कारणवश महिला इन 30 दिनों में जांच न करवा पाए तो वह इस वाउचर की वैधता को अस्पताल जाकर 30 दिनों के लिए और बढ़ा सकती है।
  • योजना के लाभार्थियो की स्थिति चेक करने हेतु राज्य सरकार ने पी.सी.टी.एस, पी.सी.पी.एन.डी.टी इम्पैक्ट और ओजस सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर एक ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ पी.सी.टी.एस पंजीकृत महिला को ही दिया जाएगा।
  • योजना की पात्रता एवं उससे जुडी अन्य जानकारी सरकार द्वारा माँ वाउचर योजना के दिशानिर्देश में जल्द ही जारी की जाएगी।
  • योजना से राज्य की करीब 2.5 लाख गर्भवती महिला लाभान्वित होंगी जिसके लिए सरकार द्वारा करीब 10 करोड़ खर्च किये जाएंगे।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना की नवीनतम जानकारी हेतु लाभार्थी हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।

राजस्थान माँ वाउचर योजना का विवरण।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के तहत राज्य की गर्भवती को निम्न लाभ प्राप्त होंगे : -
    • निशुल्क सोनोग्राफी की जांच।
    • निशुल्क सोनोग्राफी किसी भी सरकारी और निजी अनुबंधित केन्द्रो पर होगी।
    • डॉक्टर की अनुमति पर लाभार्थी को दूसरी सोनोग्राफी भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।

पात्रता

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को प्राप्त होगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी : -
    • महिला राज्य की स्थायी निवासी हो।
    • महिला कम से कम 3 तीन महीने की गर्भवती हो।
    • महिला प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की लाभार्थी हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के लिए लाभार्थी महिला से निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते है : -
    • आधार कार्ड।
    • जन आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • निर्देशित अन्य दस्तावेज।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ राज्य की सभी दूसरी एवं तीसरी माह गर्भवती महिला उठा सकती है।
  • योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी महिला को पी.सी.टी.एस पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • माँ वाउचर योजना के पंजीकरण की प्रक्रिया एवं उससे जुडी जानकारी सरकार द्वारा अभी साझा नहीं की गई है।
  • अतः राजस्थान माँ वाउचर योजना के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन इसकी जानकारी अभी जारी नहीं हुई है।
  • जैसे ही इससे जुडी जानकारी सरकार द्वारा जारी की जाती है, उसे यहाँ पर साझा कर दिया जाएगा।
  • राजस्थान माँ वाउचर के आवेदन से जुडी जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे इस पेज को जरूर से सब्सक्राइब करे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format