मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना 

द्वारा प्रस्तुत vishaka on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना लोगो
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    • 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 10 माह हेतु 5,000/- रूपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना।
आरंभ होने का वर्ष 2008.
लाभ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 5,000/- रूपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति।
लाभार्थी शहरी क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं।
नोडल विभाग उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2008 में किया गया था।
  • मध्य प्रदेश सरकार का उच्च शिक्षा विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रह रही गरीब कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जिससे वो अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण कर सके।
  • सभी शहरी क्षेत्र की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • सभी पात्र छात्राओं को प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में प्रति वर्ष 10 माह हेतु 500/- रूपये प्रति माह यानि 5,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • योजना में छात्रवृत्ति केवल उन्ही छात्राओं को दी जाएगी जिनके 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होंगे।
  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात छात्रवृत्ति हेतु कॉलेज/ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में शहरी क्षेत्र की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्रा ही छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फिलहाल वर्ष 2022-2023 में दाखिला लेने वाली छात्राओं के आवेदन ही प्रतिभा किरण योजना में मांगे गए है।
  • वर्ष 2022-2023 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राएं मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में दिनांक 10-09-2023 तक आवेदन कर सकती है।
  • लाभार्थी छात्राएं प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है जो मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कालरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • वर्ष 2023-2024 में आवेदन करने हेतु छात्राओं को अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राज्य की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    • 500/- रूपये प्रतिमाह की दर से 10 माह हेतु 5,000/- रूपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के लाभ।

पात्रता

  • मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारिक की गयी है :-
    • छात्रा मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • छात्रा ने 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो।
    • छात्रा मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में निवास करती हो।
    • छात्रा का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता हो।
    • छात्रा किसी भी पाठ्यक्रम में स्नातक में अध्यनरत हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • समग्र आईडी।
    • मध्य प्रदेश का शहरी आवासीय प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बीपीएल प्रमाण पत्र।
    • 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका।
    • बैंक पासबुक की प्रति।
    • जन्म प्रमाण पत्र। (अगर हो तो)
    • जाति प्रमाण पत्र। (सम्बंधित हो तो)

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना में आवेदन लाभार्थी छात्रा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कालरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • सबसे पहले तो छात्रा को मध्यप्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रतिभा किरण योजना में पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात लाभार्थी छात्रा को मिले हुवे लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात् मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र को चुनना होगा।
  • उसके पश्चात छात्रा को आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी निजी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • प्रतिभा किरण योजना के आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को भी संलग्न करना होगा।
  • सब जानकारी भरने और दस्तावेज़ को अपलोड करने के पश्चात आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा।
  • मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों की मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जांच की जाएगी।
  • जांच में छात्रा जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ रही होगी उसके प्रधानाचार्य से भी मंज़ूरी ली जाएगी।
  • सभी जांच हो जाने के पश्चात मध्य प्रदेश प्रतिभा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5,000/- रूपये प्रति वर्ष की धनराशि छात्रा के बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
  • उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश :-
    आयुक्त कार्यालय,
    उच्च शिक्षा विभाग,
    5 वीं मंजिल, सतपुड़ा भवन,
    भोपाल - 462004.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 इक्लौती बेटी छात्रवृत्ति मध्य प्रदेश
2 मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना मध्य प्रदेश

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

H.s.s.school chandpur tehsil kattivada district alirajpur rajy m.p.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format