मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Wed, 16/08/2023 - 17:04
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
Madhya Pradesh Gaon Ki Beti Scheme Logo.
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में उच्च शिक्षा हेतु निम्नलिखित आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी :-
    • तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा पाठ्यक्रम की छात्रा को 7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी 750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
    • अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की छात्रा को 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी 500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना।
आरंभ होने का वर्ष 2005.
लाभ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति।
लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं।
नोडल विभाग उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रह रही कन्याओं की शिक्षा को मद्देनज़र रखते हुवे गांव की बेटी योजना की शुरुआत की गयी थी।
  • मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना वर्ष 2005 में शुरू की गयी थी।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रह रही छात्राओं को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित प्रोत्साहित करना है।
  • मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को इस योजना के सञ्चालन की समस्त ज़िम्मेदारी दी गयी है।
  • इस योजना को "मध्य प्रदेश गांव की बेटी स्कीम" भी कहा जाता है।
  • गांव की बेटी योजना में मध्य प्रदेश सरकार उन छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी जो ग्रामीण क्षेत्र में रह रही है व जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा तक की शिक्षा अपने गांव के विद्यालय के माध्यम से प्राप्त की है।
  • केवल वही छात्राएं गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र होंगी जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा 60% से अधिक अंक से उत्तीर्ण की होगी।
  • छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्रा को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक के पाठ्यक्रम में किसी भी कॉलेज/ विश्वविद्यालय में दाखिला लेना आवश्यक है।
  • पात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में मध्य प्रदेश सरकार निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान करेगी :-
    पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति की धनराशि
    • तकनीकी शिक्षा
    • चिकित्सा शिक्षा
    7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी
    750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
    अन्य स्नातक शिक्षा 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी
    500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
  • छात्रवृत्ति की स्वीकृति से पहले विभाग द्वारा छात्रा के कॉलेज/ विश्वविद्यालय के प्राचार्य से भी मंजूरी ली जाएगी।
  • फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-2023 में स्नातक में दाखिला लेने वाली छात्राओं से गांव की बेटी योजना की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे है।
  • पात्र लाभार्थी छात्रा मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर जा कर गांव की बेटी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • वर्ष 2023-2024 में स्नातक में दाखिला लेने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
  • जल्दी ही विभाग द्वारा वर्ष 2023-2024 के पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन मांगे जायेंगे।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में उच्च शिक्षा हेतु निम्नलिखित आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी :-
    • तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा पाठ्यक्रम की छात्रा को 7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी 750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
    • अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की छात्रा को 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी 500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।

पात्रता

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
    • छात्रा मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
    • छात्रा के कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक होने चाहिए।
    • छात्रा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी हो।
    • छात्रा तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा या अन्य किसी स्नातक पाठ्यक्रम में अध्यनरत हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • मध्य प्रदेश का ग्रामीण आवासीय प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • समग्र आईडी।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका।
    • बैंक पासबुक की प्रति।
    • जाति प्रमाण पत्र। (सम्बंधित हो तो)
    • जन्म प्रमाण पत्र। (अगर हो तो)
    • मोबाइल नम्बर।
    • ईमेल आईडी।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • गांव की बेटी योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • लाभार्थी छात्रा को सबसे पहले स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के बाद पोर्टल द्वारा छात्रा के मोबाइल नम्बर पर यूजर नेम और पासवर्ड भेजा जायेगा।
  • उसी यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लाभार्थी छात्रा को लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद योजनाओं की सूची में से मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना को चुनना होगा।
  • उसके बाद आये हुवे ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • निजी विवरण।
    • संपर्क विवरण।
    • शिक्षा से सम्बंधित विवरण।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • उसके पश्चात मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • उसके बाद एक बार गांव की बेटी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक देख कर सबमिट कर देना होगा।
  • जमा हुवे आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांचा जायेगा।
  • लाभार्थी छात्रा जिस कॉलेज/ विश्वविद्यालय में पढ़ती है उसके प्राचार्य से भी मंजूरी विभाग द्वारा ली जाएगी।
  • समस्त जांच के उपरान्त विभाग द्वारा गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति हेतु चुनी गयी छात्राओं के खाते में 7,500/ प्रति वर्ष एवं 5,000/- प्रति वर्ष की धनराशि उनके पाठ्यक्रम के आधार पर उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
  • उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश
    आयुक्त कार्यालय,
    उच्च शिक्षा विभाग,
    5 वीं मंजिल, सतपुड़ा भवन,
    भोपाल - 462004.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: Scholarship

SnoCMSchemeGovt
1 इक्लौती बेटी छात्रवृत्तिMadhya Pradesh
2 मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना Madhya Pradesh

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: Education

SnoCMSchemeGovt
1 PM Scholarship Scheme For The Wards And Widows Of Ex Servicemen/Ex Coast Guard PersonnelCENTRAL GOVT
2 बेगम हज़रत महल छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT
3 Kasturba Gandhi Balika VidyalayaCENTRAL GOVT
4 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाCENTRAL GOVT
5 Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana(DDU-GKY)CENTRAL GOVT
6 श्रेष्ठ योजना CENTRAL GOVT
7 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT
8 रेल कौशल विकास योजनाCENTRAL GOVT
9 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT
10 प्रगति छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT
11 सक्षम छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT
12 Ishan Uday Special Scholarship SchemeCENTRAL GOVT
13 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl ChildCENTRAL GOVT
14 नयी उड़ान योजनाCENTRAL GOVT
15 Central Sector Scheme of ScholarshipCENTRAL GOVT
16 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship SchemeCENTRAL GOVT
17 अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र निःशुल्क कोचिंग योजनाCENTRAL GOVT
18 जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) द्वारा सिविल सेवा के लिए मुफ्त कोचिंग योजनाCENTRAL GOVT
19 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा सिविल सेवा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजनाCENTRAL GOVT
20 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय न्यायिक सेवा नि:शुल्क कोचिंग योजनाCENTRAL GOVT
21 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एसएससी सीजीएल नि:शुल्क कोचिंग योजनाCENTRAL GOVT
22 पीएम यशस्वी योजना - 2022CENTRAL GOVT
23 सीबीएसई उड़ान योजनाCENTRAL GOVT
24 अतिया फाउंडेशन द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रमCENTRAL GOVT
25 स्नातकोत्तर छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाCENTRAL GOVT

टिप्पणियाँ

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन