ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Thu, 23/05/2024 - 15:13
उड़ीसा CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ पउपलब्ध करवाए जाएंगे: -
    • लाभार्थी बच्चो को सरकार द्वारा दो लाख तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
    • यह छात्रवृति सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो को परास्नातक तक प्राप्त होगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा संपर्क सूत्र: (0674) 2536631/232273
  • स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा हेल्पडेस्क: secysme@gmail.com
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ दो लाख तक की छात्रवृति।
लाभार्थी किसान और खेतिहार मजदुर के बच्चे।
नोडल विभाग स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका कृषि विद्या निधि योजना के आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानो को लुभाने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने 'ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना' की घोषणा की है।
  • इस योजना की घोषणा पार्टी ने अपने विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी करते हुए किया।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के कृषि क्षेत्र से सम्बंधित परिवार के बच्चो को छात्रवृति प्रदान करके उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उसमे आने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना है।
  • ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना के अंतर्गत राज्य के लाभार्थी बच्चो को सरकार द्वारा दो लाख तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
  • यह छात्रवृति राजकीय प्रमाणित सरकारी स्कूल से सम्बन्ध रखने वाले बच्चो तक ही सिमित है।
  • अतः ऐसे बच्चे जिनके माता पिता लघु या सीमांत किसान और खेतिहार मजदूरी करते है, इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • लाभार्थी 'कृषि विद्या निधि योजना' का लाभ परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने तक उठा सकेंगे।
  • जारी की गई इस योजना के समान एक योजना राज्य की हाल सरकार द्वारा पहले से ही संचालित है, जिसका नाम 'कालिया छात्रवृति' है।
  • कालिया छात्रवृति योजना के अंतर्गत राज्य सरकार लाभार्थी छात्रों को उनकी फीस एवं अन्य शुल्क प्रतिपूर्ति करती है।
  • कृषि विद्या निधि योजना का लाभ केवल पात्र छात्र ही उठा सकेंगे जिसकी विस्तृत जानकारी योजना के लागु उपरांत जारी की जाएगी।
  • आपको बताते चले की कृषि विद्या निधि योजना भाजपा द्वारा जारी केवल एक चुनावी घोषणा है।
  • अतः इस योजना को राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही लागु किया जा सकेगा।
  • घोषणा पत्र जारी करते पार्टी प्रमुख ने वायदा किया की इन सभी योजनाओ को उनकी सरकार बनने के तीन महीने के भीतर लागु किया जाएगा।
  • योजना को जारी करते समय इससे सम्बंधित अन्य कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है।
  • अतः भविष्य में यदि इस सन्दर्भ में कोई नवीनतम जानकारी हमें प्राप्त होती है तो वह यहाँ साझा कर दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ पउपलब्ध करवाए जाएंगे: -
    • लाभार्थी बच्चो को सरकार द्वारा दो लाख तक की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
    • यह छात्रवृति सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चो को परास्नातक तक प्राप्त होगी।

पात्रता

  • कृषि विद्या निधि योजना के आवेदन केवल उन्ही व्यक्ति के स्वीकार किये जाएंगे, जो इस योजना के अंतर्गत जारी पात्रता को पूर्ण करेंगे। हालाँकि योजना को जारी करते समय निम्नलिखित जानकारी ही साझा की गई है। विस्तृत पूर्ण जानकारी योजना के लागु उपरांत जारी की जाएगी: -
    • लाभ केवल स्थानीय बच्चो तक सिमित है।
    • छोटे और सीमांत किसान के बच्चे ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
    • इसके साथ खेतिहर मजदूर के बच्चे भी योजना का लाभ पा सकेंगे।
    • लाभार्थी बच्चे राज्य के सरकारी विद्यालय में अध्यनरत हो।
    • लाभार्थी सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी छात्रवृति योजना का लाभ ना ले रहा है।
    • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय योजना निर्देशित हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना के आवेदन के समय आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे; जिनकी सूची कुछ इस प्रकार से है: -
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • जमीन सम्बंधित दस्तावेज।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • बैंक सम्बंधित जरूरी दस्तावेज।
    • राशन कार्ड।
    • फोटोग्राफ।
    • और योजना के अंतर्गत अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी एक चुनावी घोषणा है।
  • जिसकी सूचना उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र जारी करते समय की।
  • कृषि विद्या निधि योजना को राज्य में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत ही लागु किया जाना संभव होगा।
  • अतः घोषणा करते समय कृषि विद्या निधि योजना के आवेदन का स्वरुप ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • जो भी लाभार्थी कृषि विद्या निधि योजना लाभ पाने के प्रार्थी है, उन्हें राज्य के विधानसभा परिणाम के आने तक इन्तजार करना होगा।
  • यदि राज्य में भाजपा सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो इस योजना को सरकार द्वारा तीन महीनो में लागु किया जाना सुनिश्चित है।
  • आवेदन सम्बंधित अन्य जानकारी योजना के लागु होने पर सरकार द्वारा जारी की जाएगी।
  • हालाँकि आवेदन करते समय लाभार्थी को अपने विवरण के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज संलग्न करने आवश्यक है।
  • प्राप्त आवेदन की जांच उपरांत सफल पाए गए आवेदनों को सरकार द्वारा लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा संपर्क सूत्र: (0674) 2536631/232273
  • स्कूल और जन शिक्षा विभाग, ओडिशा हेल्पडेस्क: secysme@gmail.com
  • स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग
    उड़ीसा सरकार,
    भुवनेश्वर.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 Odisha Vyasakabi Fakir Mohan Bhasabruti Scheme उड़ीसा
2 ओडिशा मुख्यमंत्री मेधाबी छात्रब्रुति योजना उड़ीसा
3 ओडिशा सुदक्ष्य योजना उड़ीसा
4 ओडिशा कालिया छात्रवृति उड़ीसा

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format