राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Wed, 20/12/2023 - 13:11
राजस्थान CM
Scheme Open
Rajasthan Jan Samman Video Contest Logo.
हाइलाइट
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में चुने गए विजेताओं को राजस्थान सरकार द्वारा निम्नलिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    विजेता क्रमांक पुरस्कार राशि
    प्रथम पुरस्कार 1,00,000/- रूपये।
    द्वितीय पुरस्कार 50,000/- रूपये।
    तृतीय पुरस्कार 25,000/- रूपये।
    • प्रति दिन 1,000/- रूपये के 1,000 प्रेरणा पुरस्कार।
    • जन सम्मान प्रमाण पत्र।
    • विजेताओं को 10 जुलाई 2023 के बाद से हर तीसरे दिन चुना जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट हेल्पलाइन नम्बर :- 181.
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट पोर्टल नोडल अधिकारी संपर्क नम्बर :-
    • 0141-2927393.
    • 0141-2927398.
    • 0141-2927399.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट।
आरम्भ तिथि 07-07-2023
लाभ 25,000/- रूपये से 1,00,000/- रूपये तक का पुरस्कार।
प्रतिभागी राजस्थान के निवासी।
आधिकारिक पोर्टल राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट पोर्टल।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पे पोस्ट कर जन सम्मान वीडियो
कॉन्टेस्ट का पंजीकरण फॉर्म
भर कर।

योजना के बारे में

  • आज कल के समय में बच्चो, युवाओं और यहाँ तक की वृद्धजनों द्वारा भी रील्स और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का चलन बढ़ा है।
  • इन्ही सब चीज़ों को देखते हुवे राजस्थान सरकार द्वारा एक बहुत ही अनोखी पहला की शुरुआत की गयी है।
  • राजस्थान सरकार द्वारा जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की शुरुआत प्रदेश में 7 जुलाई 2023 से कर दी गयी है।
  • इसको राजस्थान जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता भी कहा जा सकता है।
  • इस वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान सरकार प्रदेश की जनता के माध्यम से प्रदेश की ही जनता के हर वर्ग के लोगो तक अपनी कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के द्वारा प्रतियोगियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा।
  • वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रदेश के निवासियों को राजस्थान सरकार की किसी भी और कितनी भी कल्याणकारी योजनाओं को चुन कर उस पर वीडियो बनानी होगी।
  • हर वीडियो की की लम्बाई 30 सेकंड से ले कर 120 सेकंड तक होनी चाहिए।
  • वीडियो बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रचनात्मकता में खुली छूट दी गयी है।
  • यानी प्रतिभागी राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजना के ऊपर निम्नलिखित रचनात्मकता का उपयोग कर अपनी वीडियो बना सकता है :-
    • म्यूजिक।
    • डांस।
    • कविता।
    • सिंगिंग।
    • स्क्रिप्ट।
    • या अन्य कोई भी रचनात्मक तरीका।
  • वीडियो बनाने के पश्चात प्रतिभागी को हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan का इस्तेमाल करते हुवे बनाई गयी वीडियो को अपने किसी भी 2 सोशल मीडियल हैंडल पर अपलोड करना होगा।
  • वीडियो अपलोड करने के बाद प्रतिभागी को राजस्थान जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता का पंजीकरण फॉर्म भरना होगा जिसमे अपलोड की वीडियो के सोशल मीडिया लिंक्स देने होंगे।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में 10 जुलाई 2023 के बाद से हर तीसरे दिन चुने गए विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    • प्रथम पुरस्कार 1 लाख रूपये।
    • द्वितीय पुरस्कार 50 हज़ार रूपये।
    • तृतीय पुरस्कार 25 हज़ार रूपये।
    • 1000 रूपये के प्रति दिन 1000 पुरस्कार।
    • जन सम्मान प्रमाण पत्र।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में हर तीसरे दिन विजेताओं की सूची जारी की जाएगी।
  • प्रतियोगिता में भाग केवल 13 वर्ष से अधिक आयु के निवासी ही ले सकते है।
  • प्रतियोगी दिनांक 07 जुलाई 2023 से दिनांक 6 अगस्त 2023 तक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते है।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना नाम जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के विजेताओं की सूची में देख सकते है।

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की जानकारी।

मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में चुने गए विजेताओं को राजस्थान सरकार द्वारा निम्नलिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    विजेता क्रमांक पुरस्कार राशि
    प्रथम पुरस्कार 1,00,000/- रूपये।
    द्वितीय पुरस्कार 50,000/- रूपये।
    तृतीय पुरस्कार 25,000/- रूपये।
    • प्रति दिन 1,000/- रूपये के 1,000 प्रेरणा पुरस्कार।
    • जन सम्मान प्रमाण पत्र।
    • विजेताओं को 10 जुलाई 2023 के बाद से हर तीसरे दिन चुना जायेगा।

पात्रता

  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में निम्नलिखित पात्रता पूरी करने वाले लाभार्थियों की वीडियो को ही इनाम के लिए चुना जायेगा :-
    • प्रतिभागी राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
    • प्रतिभागी की आयु 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • प्रतिभागी के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
    • प्रतिभागी के पास अपने 2 सोशल मीडिया हैंडल होने चाहिए।
    • प्रतिभागी द्वारा बनाई गयी वीडियो 30 से 120 सेकंड की होनी चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • प्रतिभागी का जन आधार कार्ड।
    • प्रतिभागी के 2 सोशल मीडिया हैंडल होने चाहिए।

प्रतियोगिता में आवेदन की प्रक्रिया

  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को राजस्थान सरकार की कोई भी कल्याणकारी योजना के ऊपर एक 30 से 120 सेकंड की वीडियो बनानी होगी।
  • वीडियो बनाने के पश्चात उसे प्रतिभागी द्वारा अपने किसी भी 2 सोशल मीडिया के हैंडल पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ अपलोड करना होगा।
  • वीडियो अपलोड करने के पश्चात प्रतिभागी को राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पोर्टल पर आने के पश्चात प्रतिभागी को अपना वीडियो अपलोड करने के लिए पंजीकरण फॉर्म पर जाना होगा।
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पंजीकरण फॉर्म को भरने के लिए जन आधार नम्बर होना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण फॉर्म में जन आधार नम्बर डालने के पश्चात वीडियो जिस सदस्य के द्वारा बनाई गयी है उस सदस्य का चयन करना होगा।
  • उसके बाद प्रतिभागी को अपना नाम, आयु, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी, जिला भरना होगा।
  • प्रतिभागी को उसके द्वारा बनाई गयी और सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी वीडियो का लिंक भी राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के पंजीकरण फॉर्म में भरना होगा होगा।
  • उसके पश्चात पंजीकरण फॉर्म सबमिट करते ही प्रतिभागी की वीडियो राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में जमा हो जाएगी।
  • प्रतिभागी द्वारा बनाई गयी वीडियो को सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा 3 चरणों में जांच की जाएगी :-
    • पहले चरण में बनाई गयी वीडियो कॉन्टेस्ट/ प्रतियोगिता के नियमों के हिसाब से है या नहीं देखा जायेगा।
    • दूसरे चरण में बनाई गयी वीडियो में प्रतिभागी द्वारा दी गयी योजना के सम्बन्ध में जानकारी की गुणवत्ता, शुद्धता और सटीकता की जांच की जाएगी।
    • और तीसरे और आखरी चरण में प्रतिभागी द्वारा वीडियो के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और दिए गए सन्देश द्वारा समझाने का कैसा प्रयास किया गया है उसको परखा जायेगा।
  • तीनो चरणों पर खरा उतरने वाले प्रतिभागी ही राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के विजेता बनेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट हेल्पलाइन नम्बर :- 181.
  • राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट पोर्टल नोडल अधिकारी संपर्क नम्बर :-
    • 0141-2927393.
    • 0141-2927398.
    • 0141-2927399.

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

मानवीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजना योजनाओं का फायदा आमजन को नहीं मिल पा रहा महंगाई राहत कैंप ,निशुल्क बिजली योजना ,विधवा पेंशन ,मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना ,इंदिरा गांधी लोन योजना ,रोडवेज में महिलाओं की छूट की योजना ,किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है राजस्थान सरकार की सारी योजना फ्लॉप साबित हो रही है जिससे आम जनता को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है मुख्यमंत्री से निवेदन है कि नहीं धरातल पर लागू करें आमजन को योजनाओं का फायदा मिल सके

पर्मालिंक

टिप्पणी

Indira Gandhi se bahut logon ka Bhala ho raha hai kyunki ₹8 bus ₹8 mein sampurn bhojan Milana bahut kathin hai yah sirf Rajasthan sarkar se hua hai To ham बहुत-बहुत aabhari Hain Rajasthan sarkar ke बहुत-बहुत shukriya Rajasthan sarkar aur Ashok Gahlot ji aapka बहुत-बहुत shukriya Jo aapane ₹8 mein bhojan ki Yojana chalai isase kitne garibon ka pet bhar Raha hai aap soch bhi nahin sakte hamen yah Yojana lagu hote hi bahut achcha Laga aapka बहुत-बहुत shukriya dhanyvad

पर्मालिंक

टिप्पणी

नमस्कार सर , मेरा नाम भावना चौहान है मेरे पिताजी स्व. श्री राधेश्याम जी चौहान बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ बीकानेर में कैशैएर पड़ परकार्यरत थे उनकी दिनाक २० /११/२०११ को उनका स्वर्गवास हो गया था. मेरे घर में अक्लोती पुत्री हु| मेने बहुत कोशिश करी नोकरी पाने कि पर में गोद ले हुई संतान हु इस कारन ये बताते हुए जॉब देने क लिये मन कर दिया | मेंने कहा क इससे जॉब देने में क्या परेशानी है | पर मेरे एक नहीं सुनी और जॉब न देने दिलासा देकर मना कर दिया कहा नियम नहीं है जब होगा तब देखेंगे | ये कहा का न्याय है कि गोद ले हुए को नोकरी नहीं मिलते | आपसे मेरा निवेदन है के आप हे कोई तोड निकले और में आपको बहुत मानते हु आप कभी अन्याय नहीं होने देंगे |
कृपया करके मुझे ये जॉब देलाये जिस तरह अपने कन्हया हतायाकंद, चिरंजीवी , और भी कई योजना लागु करे वेसे हे हम गोद ले हुए बच्चो क साथ भी न्याय करे और हमारे जेसे कई बच्चो का ये विश्वास बनाये रखे|
धन्यवाद |
पार्थी
भावना चौहान

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन