उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उत्तराखण्ड CM
Scheme Open
उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना लोगो।
हाइलाइट
  • प्रत्येक माह चयनित होने वाली व्यक्तियों को सरकार द्वारा निम्नलिखित इनाम दिया जायेगा :-
    • सूची में चयनित 1 से 500 क्रम वाले व्यक्तियों को मोबाइल फ़ोन।
    • सूची में 501 से 1000 क्रम वाले व्यक्तियों को स्मार्ट वॉच।
    • व सूची के 1001 से 1500 क्रम वाले व्यक्तियों को ईयरफोन या ईयरबड्स।
  • योजना के समापन पर अप्रैल 2023 में एक मेगा लकी ड्रा निकाला जायेगा जिसमे चयनित 1888 उपभोगताओं को निम्न लिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    • 18 फोर व्हीलर/ कार।
    • 20 टू व्हीलर (200 से 350 सीसी)।
    • 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर।
    • 100 लैपटॉप।
    • 200 स्मार्ट टीवी (32 इंच)।
    • 500 टैब।
    • 1000 माइक्रोवेव।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 07618111270.
    • 07618111271.
    • 1800120122277.
  • उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • billsejeeto.uk@gmail.com
    • gsthelpdeskuk@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना।
आरंभ होने की तिथि 2022.
नोडल एजेंसी राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
आवेदन का तरीका
वेबसाइट उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना पोर्टल।

योजना के बारे मे

  • बिल लाओ इनाम पाओ योजना उत्तराखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
  • इससे वर्ष 2022 में शुरू किया गया है।
  • योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य लोगो को जी०एस०टी अदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • योजना के समस्त कार्यवाहन की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार के राज्य कर विभाग की है।
  • इस योजना को उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम के नाम से भी जाना जाता है।
  • उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत प्रदेश के जिन उपभोक्ताओं द्वारा सामान खरीदते वक़्त जी०एस०टी बिल लिया जायेगा उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कार दिए जायेंगे।
  • यह योजना 1 सितम्बर 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक समूचे उत्तराखण्ड प्रदेश में लागू की गयी थी।
  • परन्तु लोगो में उत्साह को और जीएसटी संग्रह में वृद्धि देखते हुवे उत्तराखण्ड सरकार ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • अब उत्तराखण्ड प्रदेश के निवासी लाखो के इनाम जीतने के लिए उत्तराखंण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना में बिलों को 31-03-2024 तक मोबाइल एप्प पर अपलोड कर सकते है।
  • योजना के अंतर्गत हर माह 1500 लोगो का लकी ड्रा के माध्यम से चयन किया जायेगा।
  • प्रत्येक माह चयनित होने वाली व्यक्तियों को सरकार द्वारा निम्नलिखित इनाम दिया जायेगा :-
    • सूची में चयनित 1 से 500 क्रम वाले व्यक्तियों को मोबाइल फ़ोन।
    • सूची में 501 से 1000 क्रम वाले व्यक्तियों को स्मार्ट वॉच।
    • व सूची के 1001 से 1500 क्रम वाले व्यक्तियों को ईयरफोन या ईयरबड्स।
  • योजना के समापन पर अप्रैल 2023 में एक मेगा लकी ड्रा निकाला जायेगा जिसमे चयनित 1888 उपभोगताओं को निम्न लिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    • 18 फोर व्हीलर/ कार।
    • 20 टू व्हीलर (200 से 350 सीसी)।
    • 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर।
    • 100 लैपटॉप।
    • 200 स्मार्ट टीवी (32 इंच)।
    • 500 टैब।
    • 1000 माइक्रोवेव।
  • बिल लाओ इनाम पाओ योजना का लाभ लेने के लिए उपभोगताओं को सामान खरीदते वक़्त जी०एस०टी बिल लेना होगा।
  • वह जी०एस०टी बिल राज्य कर विभाग, उत्तरखण्ड सरकार द्वारा जारी मोबाइल एप्प पर अपलोड करना होगा

Uttarakhand Bill Lao Inam Pao Scheme

योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ

  • मार्च 2024 तक हर माह 1500 लोगो का चयन कर उन्हें निम्नलिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    लोगो का क्रम पुरस्कार
    01 से 500 मोबाइल
    501 से 1000 स्मार्ट वॉच
    1001 से 1500 ईयरफोन या ईयरबड्स
  • योजना की समाप्ति पर अप्रैल 2024 में एक मेगा लकी ड्रा निकाला जायेगा जिसमे 1,888 लोगो का चयन कर निम्नलिखित पुरस्कार दिए जायेंगे :-
    लोगो का क्रम पुरस्कार लोगो की संख्या
    01 से 18 फोर व्हीलर/ कार 18
    19 से 38 टू व्हीलर (200 से 350 सीसी) 20
    39 से 88 इलेक्ट्रिक स्कूटर 50
    89 से 188 लैपटॉप 100
    189 से 388 स्मार्ट टीवी (32 इंच) 200
    389 से 888 टैब 500
    889 से 1888 माइक्रोवेव 1000

पात्रतायें

  • उत्तराखण्ड के निवासी।
  • जी०एस०टी बिल की राशि 200 रूपये से अधिक हो।
  • आवेदक B2C बिल धारक हो।

स्वीकृत जी०एस०टी बिल

  • बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत केवल निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के जी०एस०टी बिल ही मान्य होंगे :-
    • मिठाई की दूकान।
    • रेस्टोरेंट।
    • ड्राई फ्रूट्स।
    • नॉन ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंट्स।
    • कपडा।
    • साड़ी।
    • सलोन्स/ ब्यूटी पार्लर।
    • गेमिंग पार्लर।
    • लांड्री सर्विस।
    • नॉन ब्रांडेड फुटवियर।
    • आर्टिफीसियल ज्वेलरी।
    • कम्पोजीशन डीलर द्वारा जारी बिल।

अस्वीकृत जी०एस०टी बिल

  • बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के जी०एस०टी बिल मान्य नहीं होंगे :-
    • निम्नलिखित ई कॉमर्स के माध्यम से ऑनलाइन क्रय की गयी चीज़ो के जी०एस०टी बिल :-
      • अमेज़न।
      • फ्लिपकार्ट।
      • मिंत्रा।
      • मीशो इत्यादि।
    • मल्टी नेशनल व नेशनल फ़ूड चैन के जी०एस०टी बिल जैसे :-
      • मैक्डोनाल्ड्स।
      • डोमिनोज़।
      • के०एफ०सी।
      • सबवे।
      • कैफ़े कॉफ़ी डे।
      • कोस्टा कॉफ़ी।
      • पिज़्ज़ा हट।
      • हल्दी राम।
      • बर्गर किंग।
      • डनकिंस।
      • सागर रत्न।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जी०एस०टी बिल।
  • आधार कार्ड।

आवेदन कैसे करें

  • आवेदक को सर्वप्रथम बिल लाओ इनाम पाओ योजना की एप्प डाउनलोड करनी होगी।
  • एप्प डाउनलोड हो जाने के पश्चात आवेदक को अपना निम्नलिखित विवरण भर अपना पंजीकरण करना होगा :-
    • मोबाइल नंबर।
    • नाम।
    • जन्मतिथि।
    • जेंडर।
    • जिला।
    • पता।
  • रजिस्टर पर क्लिक करने के पश्चात आवेदक का पंजीकरण हो जायेगा।
  • उसके बाद आवेदक को अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
  • एप्प द्वारा ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर को सत्यापित किया जायेगा।
  • उसके पश्चात एप्प ओपन हो जाने पर जी०एस०टी बिल अपलोड करने होंगे।
  • उसके पश्चात प्रत्येक जी०एस०टी बिल का विवरण भरना होगा।
  • और सबमिट पर क्लिक कर देना।
  • चयनित हो जाने पर एसएमएस के माध्यम से आवेदक को सूचित कर दिया जायेगा।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना को जी०एस०टी ग्राहक इनाम योजना भी कहा जाता है।
  • योजना के अंतर्गत कम्पोजीशन डीलर द्वारा दिए गए बिल भी मान्य है।
  • जी०एस०टी बिल की धनराशि 200 रूपये से अधिक होना अनिवार्य है।
  • 1 सितम्बर 2022 के बाद जारी जी०एस०टी बिल ही योजना के अंतर्गत मान्य है।
  • प्रत्येक मान 1500 लोगो का लकी ड्रा के माध्यम से चयन किया जायेगा।
  • एप्प पर अपलोड किये बिल की प्रति सुरक्षित रखना अनिवार्य है, मांगे जाने पर प्रस्तुत करनी होगी।
  • कोई भी विवाद उत्पन्न होने पर आयुक्त कर का निर्णय अंतिम होगा।
  • यदि कोई व्यापारी जी०एस०टी बिल मांगने पर नहीं देता है तो उपभोगता उसकी शिकायत 1800120122277 पर कर सकता है।

उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना की विजेता सूची

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 07618111270.
    • 07618111271.
    • 1800120122277.
  • उत्तराखण्ड बिल लाओ इनाम पाओ योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • billsejeeto.uk@gmail.com
    • gsthelpdeskuk@gmail.com.
  • राज्य कर विभाग उत्तराखण्ड,
    रिंग रोड, 6 नंबर पुलिया के पास, देहरादून - 248001.

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

another attempt of uttarakhand government to increase their revenue through bill lao inam pao scheme. basically it sucks the small traders.

पर्मालिंक

टिप्पणी

More than 8000 GST bill is received under Uttarakhand Bill Lao inaam pao scheme. Tomorrow will be the lucky draw. Chances are very less. Let's see who can make it.

पर्मालिंक

टिप्पणी

mera list me naam aa gya hai. mobile phone nikla hai. ye milega kese ab. kya ghr pe ayga ya hme kahin lene jana pdega. pls btao kese apna inaam lu. helpline pe koi phone nhi utha rha hai.

पर्मालिंक

टिप्पणी

Aaj shoes purchase kiye mene. Bola shopkeeper se ki GST bill do. Par vo GST me registered hi nhi hai. Phle govt ye to make sure kr le ki sb traders gst me register hai ya nhi tbhi esi bill lao Inam Pao Scheme ka benefit hoga. Nhi to waste hai ye

पर्मालिंक

टिप्पणी

What is the criteria of that lottery. i uploaded genuine bill every month. but never make a name in the list. my friend has a name in all month list. this is bullshit.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format