उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Fri, 23/08/2024 - 13:08
उत्तराखण्ड CM
Scheme Open
उत्तराखण्ड  मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना लोगो।
हाइलाइट
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत महिलाओ को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी महिलाओ को सप्ताह में दो दिन पोषक खाघ पदार्थ उपलब्ध कराए जाएगे।
    • महिलाओ को निम्नलिखित पोषक खाघ पदार्थ उपलब्ध कराए जाएगे :-
      • अण्डा।
      • खजूर।
    • लाभार्थी महिलाए जिनके द्वारा अण्डा नहीं लिया जाता है उनको खजूर दिया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर : - 0135-2775814.
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • dir.icds.ua@gmail.com.
    • dir.icds.uk@gov.in. 
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना।
लाभ सप्ताह में दो दिन खजूर एवं दो दिन अण्डे उपलब्ध कराए जाएगे।
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाए एवं मातृका।
नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका

आंगनबाड़ी केंद्र में ही पंजीकृत महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा।

योजना के बारे में

  • महिलाए जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती वह अपना तथा अपने बच्चे का ख्याल ठीक से नहीं रख पाती।
  • गर्भवती तथा धात्री महिला को पोषण की भरपूर आवश्यकता होती है परन्तु किसी ना किसी कारण उन्हें पोषण नहीं मिल पाता।
  • गर्भवती तथा धात्री महिलाओ को पोषण प्राप्त हो सके इसलिए उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना की शुरुवात उत्तराखण्ड सरकार द्वारा की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की लाभार्थी महिला को पोषक खाघ पदार्थ मिल पाए तथा उनका एवं उनके बच्चे का स्वास्थ्य ठीक रह पाए।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना हेतु वर्ष 2024-25 के लिए सरकार द्वारा 6 करोड़ के बजट की घोषणा की है।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना को उत्तराखण्ड के महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को हफ्ते में दो दिन पोषक खाघ पदार्थ प्रदान किए जाएगे।
  • केवल गर्भवती एवं धात्री महिला को योजना के अंतर्गत यह लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओ को सप्ताह में दो दिन अण्डे तथा दो दिन खजूर देय होंगे।
  • ऐसी महिलाऐं जो अंडे का सेवन नहीं करती उन्हें खजूर उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना का लाभ लेने हेतु गर्भवती/ धात्री महिला का आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण हेतु पात्र लाभार्थी महिलाओ को केवल अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत महिला जा कर योजना के अंतर्गत दिए जा रहे लाभ को प्राप्त कर सकती है।

योजना के लाभ

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत महिलाओ को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी महिलाओ को सप्ताह में दो दिन पोषक खाघ पदार्थ उपलब्ध कराए जाएगे।
    • महिलाओ को निम्नलिखित पोषक खाघ पदार्थ उपलब्ध कराए जाएगे :-
      • अण्डा।
      • खजूर।
    • लाभार्थी महिलाए जिनके द्वारा अण्डा नहीं लिया जाता है उनको खजूर दिया जाएगा।

पात्रताएं

  • आवेदक महिला उत्तराखण्ड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • निम्नलिखित महिलाए योजना के अंतर्गत पात्र होगी :-
    • गर्भवती महिला।
    • मातृका(दूध पिलाने वाली)।
  • आवेदक महिला आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • उत्तराखण्ड में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आंगनबाड़ी में पंजीकृत होने का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • महिला की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए महिला को अपने नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जा कर पंजीकरण करना होगा।
  • केवल पंजीकृत महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाए जो आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत है उन्हें केंद्र में ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी महिला को केवल आंगनबाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • लाभार्थी गर्भवती महिलाओ तथा मातृका को सप्ताह में दो दिन अण्डे तथा दो दिन खजूर प्रदान किए जाएगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0135-2775814.
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • dir.icds.ua@gmail.com.
    • dir.icds.uk@gov.in. 
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड
    नंदा की चौकी सुद्धोवाला के पास,
    विकासनगर रोड, देहरादून।

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

आपका नाम
Kamesh singh rawat
टिप्पणी

Sir
उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से जो खजूर मिल रहे हैं उनकी expiry date 1.5 साल पहले खत्म हो रखी हैं।

आप लोग कृपया करके ये बताए कि ये फूड आप महिलाओं को जो दे रहे हो तो इसका पर्पज महिलाओं का स्वास्थ्य खराब करने का है क्या?

आप लोग ये खिलवाड़ महिलाओं के साथ क्यू कर रहे हो,

दूसरा सवाल ये है की

इस योजना के अंतर्गत कोन कोन से भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराई जा रही है।
और ये किस महीने की है और कितना मिलना है इसका पता कैसे चलेगा ।
कृपया जवाब दे।
धन्यवाद
और इसका पता कैसे करे की जो

पर्मालिंक

आपका नाम
Rekha
टिप्पणी

hlo sir mujhe 6 month chal rha hai pregnancy ka lekin mujhe abhi tak sirf khajur mile hai or abhi tak meri koie bhe instolment nahi aaye hai Aagenbadi mai pta kiya to wha se koi santustipourn jawab nahi mila sir aap se request hai ki please hme sahi jankari dijiye

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format