उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उत्तराखण्ड CM
Scheme Open
उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना घोषणा।
हाइलाइट
  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनियां लगाई जाएँगी।
  • उन प्रदर्शिनयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय किया जायेगा।
  • इससे महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध होगा और उनकी आय में बढ़ौतरी होगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2775814.
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • dir.icds.ua@gmail.com.
    • dir.icds.uk@gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना।
आरंभ तिथि 2023.
लाभ निर्मित उत्पादों को विक्रीत करने के लिए प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
लाभार्थी उत्तराखण्ड के महिला स्वयं सहायता समूह।
नोडल विभाग महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • अगस्त 22, 2023 को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा "मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना" के संचालन को मंजूरी दे दी है।
  • उत्तराखण्ड में बहुत से महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर अपनी परिवार का लालन पोषण कर रही है।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुत से जैविक और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों का निर्माण किया जाता है।
  • परन्तु बहुत बार महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किये गए उत्पादों को विक्रीत करने के लिए कोई व्यापक बाज़ार उपलब्ध नहीं हो पाता है।
  • व्यापक बाज़ार अगर मिल भी जाता है तो महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पाद का उचित शुल्क नहीं मिल पाता है।
  • महिला स्वयं समूहों की इन्ही सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुवे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है।
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश के महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले ही ये योजना तोहफे स्वरुप प्रदान कर दी है।
  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के समस्त संचालन की जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गयी है।
  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के महिला स्वयं समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध करा कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
  • उत्तराखण्ड सरकार मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगा कर महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों को विक्रीत करने में मदद करेगी।
  • इससे महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पादों को एक व्यापक बाजार मिलेगा जहाँ निर्मित उत्पाद उचित मूल्य पर बेचे जायेंगे।
  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 95 विकासखण्ड में सार्वजनिक प्रदर्शनी लगवाकर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों को उचित मूल्य पर बेचने का प्रयास किया जायेगा।
  • माना जा रहा है की मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से राज्य के करीब 39 हज़ार महिला स्वयं सहायता समूहों की 2 लाख 85 हज़ार महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा इस योजना के संचालन की मंजूरी दे दी गयी।
  • बहुत ही जल्द सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में आवेदन की प्रक्रिया और अन्य आधिकारिक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।
  • जैसे ही हमें योजना के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनियां लगाई जाएँगी।
  • उन प्रदर्शिनयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्रय किया जायेगा।
  • इससे महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध होगा और उनकी आय में बढ़ौतरी होगी।

पात्रता

  • मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है :-
    • लाभार्थी उत्तराखण्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • लाभ केवल महिला स्वयं समूह को दिया जायेगा।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में लाभ लेने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
    • सभी महिला सदस्यों के आधार कार्ड।
    • मोबाइल नम्बर।
    • महिला स्वयं सहायता समूह के पंजीकरण दस्तावेज़।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • अन्य दस्तावेज़ जो सरकार द्वारा निर्धारित किया हो।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की अभी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सी ने सिर्फ घोषणा की है।
  • आगामी दिनों में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।
  • उन्ही दिशानिर्देशों में सरकार द्वारा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना में आवेदन की प्रक्रिया, और अन्य पात्रता जारी की जाएगी।
  • तो लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।
  • जैसे ही हमे मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के बारे में अधिकार जानकारी मिलती है हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2775814.
  • उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • dir.icds.ua@gmail.com.
    • dir.icds.uk@gov.in.
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार,
    निकट नंदा की चौकी, सुद्धोवाला,
    विकासनगर रोड, देहरादून।
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format