Rajasthan Indira Mahila Shakti Udaan Yojna

Submitted by vishaka on Mon, 27/02/2023 - 10:42
Rajasthan CM
Scheme Open
राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना लोगो
Highlights
  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के अंतर्गत बालिकाओं को निमिन्लिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे:-
    • बालिकाओ एवं महिलाओ को प्रतिमाह 12 नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेगे।
Customer Care
  • महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0141-2716452
  • महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • srcw.weraj@gmail.com
    • srcw.wecell@gmail.com
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना।
आरंभ होने की तिथि 19.12.2021
लाभ बालिकाओ एवं महिलाओ को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेगे।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग।

योजना के बारे मे

  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना का शुभारम्भ दिनांक 19.12.2021 को किया गया है।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार इस योजना का नोडल विभाग है।
  • आई एम शक्ति उड़ान योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री ममता भूपेश के द्वारा विकसित किया जाएगा। 
  • जिसके तहत बालिकाओ एवं महिलाओ को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेगे
  • बालिकाओ एवं महिलाओ को प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकिन निशुल्क वितरित की जाएगी।
  • राजस्थान आई एम शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं का विकास करने के अलावा उनकी स्थिति में भी सुधार किया जाएगा।
  • जिससे महिलाओं को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • आई एम शक्ति उड़ान योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 1.2 करोड़ महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के लिए निम्नलिखित बालिकाएं पात्र होंगी :-
    • राजस्थान का स्थाई निवासी।
    • केवल महिलाएं ही पात्र होगी।
    • 11 से 45 वर्ष की आयु की बालिका एवं महिला पात्र होगी।
    • लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हो।
  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना राजस्थान राज्य में निमिन्लिखित उद्देश्य से शुरू की गयी है :-
    • बालिकाओ एवं महिलाओ को सेनेटरी नैपकिन प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करना।
    • विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों में जहां घूँघट प्रथा है उन महिलाओ को जागरूक करना।
  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के अंतर्गत सैनेटरी नैपकिन की उपलब्धता /वितरण केंद्र :-
    • प्रथम चरण में राजकीय विद्यालयों एवं चयनित आंगनबाड़ी केन्द्रो पर वितरण।
    • दिव्तीय चरण में अन्य शिक्षण संस्थानों तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो पर ।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के अंतर्गत बालिकाओं को निमिन्लिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे:-
    • बालिकाओ एवं महिलाओ को प्रतिमाह 12 नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किये जायेगे।

पात्रता

  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना के लिए निम्नलिखित बालिकाएं पात्र होंगी :-
    • राजस्थान का स्थाई निवासी।
    • केवल महिलाएं ही पात्र होगी।
    • 11 से 45 वर्ष की आयु की बालिका एवं महिला पात्र होगी।
    • लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान इंदिरा महिला शक्ति उड़ान योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आवेदक का स्थाई पता।
    • बीपीएल प्रमाण पत्र।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • सरकार ने इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया नहीं जारी की है।
  • इस योजना के तहत कोई भी महिला सैनिटरी नैपकिन निमिन्लिखित केन्द्रो से प्राप्त कर सकती है:-
    • राज्य के किसी भी स्कूल।
    • राज्य के किसी भी कॉलेज।
    • राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों से।
  • यहां सैनिटरी नैपकिन का मुफ्त वितरण किया जाएगा।
  • महिलाएं निसंकोच इन केंद्रों में जाकर मुक्त सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0141-2716452
  • महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • srcw.weraj@gmail.com
    • srcw.wecell@gmail.com

Comments

Permalink

Comment

में नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में सेनेटरी नेपकिन लेने गयी तो मुझे बताया गया की नेपकिन आगे से आये नहीं तो तुम्हे नहीं मिलेंगे ओर मुझे कम से कम 10 महीने हो गये हे नेपकिन लिए मुझे कोई सूचना भी नहीं दी गयी ओर में लेने गयी तो मुझे आंगनबाड़ी से बाहर निकाल दिया गया सम्पर्क नंबर 99503390XX

Permalink

Comment

चेराई गांव तहसील तिवारी जिला जोधपुर एक भगवती

Permalink

Comment

बालिकाओ एवं। महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किये जायेंगे

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.