Chief Minister Girls Intermediate Incentive Scheme

Submitted by shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Bihar CM
Highlights
  • बालिका के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 10,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
Customer Care
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0612 2215323.
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना तकनीकी सहायता हेल्पलाइन नंबर :-
    • 8292825106.
    • 7004360147.
    • 8986294256.
    • 9534547098.
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • mkuy.nic@gmail.com.
    • mkuyhelp@gmail.com.
    • mkuyinter2021@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना।
आरंभ होने की तिथि वर्ष 2018.
लाभ बालिका के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 10,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
नोडल एजेंसी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना पोर्टल द्वारा।

योजना के बारे में

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना बिहार सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गयी थी।
  • इस योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें समृद्ध बनाना था।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ राज्य की कन्या को जन्म से लेकर उसके स्नातक उत्तीर्ण कर लेने तक दिया जायेगा।
  • प्रत्येक चरण में बालिका को अलग अलग उप योजना के तहत लाभ दिया जायेगा जो सब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत होंगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत निम्नलिखित उप योजनाएं है :-
    • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना।
    • संपूर्ण टीकाकरण योजना।
    • मुख्यमंत्री पोषक योजना। (पहली व दूसरी कक्षा के लिए)
    • मुख्यमंत्री पोषक योजना। (छठी से आठवीं कक्षा के लिए)
    • बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोषक योजना। (नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए)
    • मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम।
    • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना।
    • मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना।
  • बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना लायी गयी।
  • इस योजना के तहत बालिका के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने पर बिहार सरकार द्वारा 10,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत बिहार प्रदेश की समस्त इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाली बालिका पात्र होंगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए के लिए बालिका को मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

योजना का उद्देश्य

  • राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।

वित्तीय सहायता का वितरण

  • बालिका के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 10,000/- रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

पात्रतायें

  • बालिका बिहार की मूल निवासी हो।
  • बालिका अविवाहित हो।
  • बालिका ने वर्ष 2018 के बाद इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • बालिका ने निम्नलिखित बोर्ड से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो :-
    • बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा परिषद्।
    • बिहार मदरसा बोर्ड।
    • बिहार संस्कृत शिक्षा परिषद्।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • स्कैन किये हुवे हस्ताक्षर।
  • आधार कार्ड।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • अविवाहित होने का प्रमाण पत्र।
  • बैंक पासबुक की प्रथम पेज की प्रति।
  • इंटरमीडिएट अंक तालिका या अंक प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।

आवेदन कैसे करें

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल द्वारा किया जायेगा।
  • पात्र बालिका को मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • सबसे पहले बालिका को अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हेतु निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • 12वीं का रजिस्ट्रेशन नंबर।
    • 12वीं में प्राप्त अंक।
    • जन्म तिथि।
    • बालिका का नाम।
    • आधार नंबर।
  • मोबाइल नंबर। (ओटीपी द्वारा सत्यापन किया जायेगा)
  • ईमेल आईडी। (ओटीपी द्वारा सत्यापन किया जायेगा)
  • बैंक का खाता नंबर व आईएफएससी कोड।
  • सभी विवरण भरने व ओटीपी द्वारा मोबाइल व ईमेल का सत्यापन हो जाने के पश्चात सबमिट कर दे।
  • 12वीं का विवरण सतयापन हेतु शिक्षा के पास जायेगा।
  • बैंक का विवरण सत्यापन हेतु दिए गए बैंक के पास जायेगा।
  • दोनों जगह से सत्यापन हो जाने और विवरण सही पाए जाने पर बालिका के मोबाइल नंबर और ईमेल पर यूजर नाम और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।
  • उस आईडी पासवर्ड से बालिका को पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करना होगा।
  • आवेदन पत्र का विवरण और सम्बंधित दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • उसके पश्चात भरे गए आवेदन पत्र को अच्छे से जांच कर सबमिट कर दे।
  • जांच में आवेदन पत्र व दस्तावेज़ सही पाए जाने पर प्रोत्साहन की धनराशि बालिका के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जायेगा, अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
  • योजना के तहत केवल वही बालिका पात्र है जिन्होंने 2018 के बाद इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • इंटरमीडिएट के समकक्ष डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण करने वाली बालिका भी पात्र होंगी।
  • विवाहित बालिका इस योजना के अंतर्गत पात्र नही है, बालिका का अविवाहित होना अनिवार्य है।
  • योजना की धनराशि केवल बालिका के नाम से संचालित बैंक खाते में ही दी जाएगी।
  • जॉइंट खाता होने या किसी और के खाते में कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।
  • बैंक खाता बिहार में स्थित बैंक में होना अनिवार्य है।
  • आवेदन कभी भी किया जा सकता है, आवेदन की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।
  • योजना का नोडल विभाग बिहार का शिक्षा विभाग है।

शिकायत कैसे करे

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना से जुडी किसी भी शिकायत के लिए बालिका पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज़ करा सकती है।
  • शिकायत दर्ज़ करने के लिए बालिका को पोर्टल पर Grievances पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात पोर्टल पर एक छोटा सा आवेदन पत्र दिखाई देगा।
  • बालिका को को निम्नलिखित विवरण अपने शिकायती आवेदन पत्र में भरना होगा :-
    • बालिका/आवेदक का नाम।
    • जिले का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।
    • शिकायत का प्रकार।
    • शिकायत का 250 शब्दों में वर्णन।
    • यूजर आईडी।
    • एप्लीकेशन आईडी।
  • ये सब विवरण भरने के पश्चात सबमिट कर दे।
  • उसके बाद एक रिफरेन्स नंबर पोर्टल द्वारा शिकायती आवेदन के लिए जेनेरेट किया जायेगा।
  • रिफरेन्स नंबर या मोबाइल नंबर से बालिका/आवेदक अपने शिकायती आवेदन पत्र की स्थिति मालूम कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0612 2215323.
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना तकनीकी सहायता हेल्पलाइन नंबर :-
    • 8292825106.
    • 7004360147.
    • 8986294256.
    • 9534547098.
  • मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना हेल्पलाइन ईमेल :-
    • mkuy.nic@gmail.com.
    • mkuyhelp@gmail.com.
    • mkuyinter2021@gmail.com.
  • शिक्षा विभाग, बिहार सरकार,
    नया सचिवालय, विकास भवन,
    बेली रोड, पटना,
    बिहार।

Comments

Permalink

Comment

Hii

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.

Rich Format