हाइलाइट
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे कक्षा 3 से 12वीं तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूलों में बिल्कुल निःशुल्क कर पाएंगे।
- योजना के तहत बच्चों की स्कूल फीस का पूरा भुगतान राज्य सरकार स्वंय करेगी।
- हरियाणा चिराग योजना के अंतर्गत निम्नलिखित फीस का भुगतान हरियाणा सरकार द्वारा निजी स्कूलों को प्रति छात्र किया जायेगा :-
- कक्षा 3 से कक्षा 5 के लिए :- 700/- रूपये प्रति माह।
- कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए :- 900/- रूपये प्रति माह।
- कक्षा 9 से कक्षा 12 के लिए :- 1100/- रूपये प्रति माह।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय हेल्पलाइन नम्बर :- 0172-2560269.
- हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0172-2560453.
- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय हेल्पडेस्क ईमेल :- edusecondaryhry@gmail.com
- हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- eduprimaryhry@gmail.com.
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | हरियाणा चिराग योजना। |
आरंभ होने की तिथि | 1जुलाई 2022. |
लाभ | राज्य के गरीब बच्चो को निजी स्कूल में निःशुल्क शिक्षा। |
लाभार्थी | कक्षा 3 से कक्षा 12वीं में निजी स्कूल में पढ़ने के इच्छुक छात्र। |
नोडल विभाग | मौलिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | हरियाणा चिराग योजना के आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- हरियाणा चिराग योजना हरियाणा सरकार द्वारा गरीब छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है।
- हरियाणा की चिराग योजना को अंग्रेजी में CHEERAG लिखते है जिसका अर्थ है Chief Minister Equal Education Relief Assistance And Grant Scheme.
- चिराग योजना का हिंदी में पूरा नाम "मुख्यमंत्री हरियाणा सामान शिक्षा, राहत एवं अनुदान योजना है"।
- हरियाणा चिराग योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब घर के बच्चो को अच्छे निजी स्कूलों में दाखिला दे कर उनको शिक्षित करना है।
- हरियाणा सरकार का मौलिक शिक्षा निदेशालय चिराग योजना का नोडल विभाग है।
- इस योजना के तहत अब गरीब परिवार के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
- सरकार का लक्ष्य कम आय वाले परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त में पढ़ा कर अच्छी शिक्षा देना है।
- चिराग योजना के तहत पात्र छात्र कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12वीं तक में योजना में निर्धारित निजी स्कूलों से निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
- समस्त फीस का भुगतान हरियाणा सरकार द्वारा निजी स्कूलों को किया जायेगा, छात्र द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क निजी स्कूलों को देय नहीं होगा।
- हरियाणा चिराग योजना में निःशुल्क शिक्षा का लाभ केवल वही छात्र ले सकते है जिन्होंने अपनी पिछली शिक्षा सरकारी विद्यालय से पूर्ण की हो।
- योजना के तहत विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र अपने ब्लॉक के 1 से अधिक विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
- जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हज़ार से अधिक होगी उनके बच्चे हरियाणा चिरायु योजना में निःशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
- इस योजना के माध्यम से अब गरीब परिवार की बच्चे भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ पाएंगे।
- यदि किसी विद्यालय में सीट से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ऐसी स्थिति में एडमिशन के लिए बच्चे का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
- हरियाणा चिराग योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12-05-2023 थी।
- हरियाणा चिराग योजना की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है न ही दाखिले ऑनलाइन माध्यम से होते है।
- निःशुल्क शिक्षा हेतु हरियाणा चिराग योजना में लाभ पात्र परिवार चिराग योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से निजी स्कूल में आवेदन कर सकते है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे कक्षा 3 से 12वीं तक की पढ़ाई प्राइवेट स्कूलों में बिल्कुल निःशुल्क कर पाएंगे।
- योजना के तहत बच्चों की स्कूल फीस का पूरा भुगतान राज्य सरकार स्वंय करेगी।
- हरियाणा चिराग योजना के अंतर्गत निम्नलिखित फीस का भुगतान हरियाणा सरकार द्वारा निजी स्कूलों को प्रति छात्र किया जायेगा :-
- कक्षा 3 से कक्षा 5 के लिए :- 700/- रूपये प्रति माह।
- कक्षा 6 से कक्षा 8 के लिए :- 900/- रूपये प्रति माह।
- कक्षा 9 से कक्षा 12 के लिए :- 1100/- रूपये प्रति माह।
पात्रता
- हरियाणा चिराग योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रताएं पूरी होनी आवश्यक है :-
- छात्र हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1,80,000/- रूपये से कम होनी चाहिए।
- बच्चे के माता पिता सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
- छात्र कक्षा 3 से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश चाहता हो।
- छात्र ने अपनी पिछली कक्षा सरकारी विद्यालय से पास की हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हरियाणा चिराग योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- बच्चे का आधार कार्ड।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र। (अगर छात्र किसी जाति से सम्बंधित है तो)
- माता/ पिता का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
- पिछले विद्यालय द्वारा दिया गया ट्रांसफर सार्टिफिकेट।
- आय प्रमाण पत्र।
- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
लाभ लेन की प्रक्रिया
- हरियाणा चिराग योजना का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- आवेदन पत्र हरियाणा चिराग योजना के अंतर्गत आने वाले समस्त निजी स्कूलों पर उपलब्ध होगा।
- चिराग योजना के आवेदन पत्र में सम्पूर्ण विवरण ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- उसके पश्चात आवेदक को समस्त मांगे गए दस्तावेज़ चिराग योजना के आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
- फिर आवेदक को वो आवेदन पत्र उस निजी स्कूल में जमा करना होगा जिसमे वो अपने बच्चे का प्रवेश कराना चाहता है।
- आवेदक को उसी खण्ड के निजी स्कूल में आवेदन करना होगा जिस खण्ड के स्कूल में उसका बच्चा वर्तमान में पढ़ रहा होगा।
- निजी स्कूल द्वारा चिराग योजना का आवेदन पत्र स्वीकार करने के बाद आवेदक को रसीद दी जाएगी।
- उसके बाद स्कूल द्वारा चिराग योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जायेगा।
- सत्यापन में पात्र पाए गए छात्रों को दाखिला दे कर स्कूल द्वारा छात्रों का विवरण MIS पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा।
- दाखिला हो जाने पर छात्रों के माता पिता को उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित कर दिया जायेगा।
- लाभार्थी चिराग योजना में वर्ष 2023-2024 में पात्र निजी स्कूलों की सूची यहाँ देख सकते है।
महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
महत्वपूर्ण लिंक
- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय वेबसाइट।
- हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग वेबसाइट।
- हरियाणा चिराग योजना में पात्र निजी स्कूल की सूची 2023-2024।
- हरियाणा चिराग योजना 2023-2024 दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय हेल्पलाइन नम्बर :- 0172-2560269.
- हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0172-2560453.
- हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय हेल्पडेस्क ईमेल :- edusecondaryhry@gmail.com
- हरियाणा प्रारंभिक शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- eduprimaryhry@gmail.com.
- स्कूल शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार,
प्लाट नम्बर 1/बी, शिक्षा सदन,
सेक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा।
134109.
Scheme Forum
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|---|
टिप्पणियाँ
how to check that our child…
how to check that our child be studying under cheerag scheme. is there any specific identity card or something?
Akshita Gupta 2 class
Sar Chirag form kab se chalu Kiya jaega
sir mere bacche ka admission…
sir mere bacche ka admission kara do is scheme me. baccha bahut bright hai pr me is kaabil nhi ki usko private me pdha sku
आवेदन सीधा स्कूल में होगा…
आवेदन सीधा स्कूल में होगा चिराग का।
Sir RTE me bacche ka…
Sir RTE me bacche ka admission kese karana hai uska procedure bta dijiye
cheerag application form…
cheerag application form kahan se milega school se ya department se
RTE se alag kese hai ye?
RTE se alag kese hai ye?
Chiraag yojna
Sir , mere bete Tinku ka admission 2022 me chiraag yojna me 4th class me (Mds school ,siwani ) Diss_Bhiwani, me hua tha. May 2023 me school Head ne kha ki is baar school fees deni hogi full year ki. Please solution this matter. Thanks
Sir m fathebad DISTic se…
Sir m fathebad DISTic se mere 2 bacho ka admission 2021 m 134 a ke undar hua to abki bar family I'd m income 180000 se 250000 kar di to school Wale admission ke liy mna kar rhe h ki income theek kervayo nhi fees lge gi or m SC cast se hu sir koi help ho to kervay ji
School admission Dene se…
School admission Dene se mana kar rhe hai
sir bhiwani me knse private…
sir bhiwani me knse private school me admission ho sakta hai cheerag scheme ke under
school admission dene se…
school admission dene se mana kar rha hai cheerag yojana me. uchit karyawahi kare
Rte admission
Rte admission
ews or bpl
ews or bpl certificTe alag alag hote h?
school admission dene se…
school admission dene se mana kar rha hai
Sir kya cbse school m bi…
Sir kya cbse school m bi criag yojan s admission mil sakta h
नई टिप्पणी जोड़ें