मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
Madhya Pradesh Nari Samman Yojana Logo
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • प्रति माह 15,00/- रूपये की आर्थिक सहायता।
    • 500/- रूपये प्रति गैस सिलिंडर की दर से रसोई गैस।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से सम्बंधित संपर्क का विवरण अभी जारी नहीं हुआ है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना।
आरम्भ दिनांक 09-05-2023.
लाभ
  • प्रदेश की सभी महिलाओं को 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
  • 500/- रूपये प्रति सिलिंडर की दर से रसोई गैस।
लाभार्थी मध्य प्रदेश की महिलायें
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश सरकार को अपनी कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी पहचाना जाता है।
  • हर सरकार के कार्यकाल में विभिन्न योजनाओं का सञ्चालन किया जाता रहा है।
  • हाल ही में भाजपा शासित मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की शुरुआत की थी।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की समस्त शादीशुदा, विधवा या निराश्रित महिलाओं को 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
  • इस योजना के प्रति लाभार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया गया था।
  • अब मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक है जिसकी तैयारी में लगभग हर पार्टी लग गयी है।
  • इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की काट के तौर पे मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा दिनांक 9 मई 2023 को मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का शुभारम्भ कर दिया गया है।
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार न होते हुवे भी नारी सम्मान योजना की घोषणा करना एक साहसिक कदम माना जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए पंजीकरण आरम्भ हो चुका है व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जा कर लाभार्थी महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है।
  • नारी सम्मान योजना के तहत मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पंजीकृत महिलाओं को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
    • 500/- रूपये प्रति सिलिंडर की दर से रसोई गैस।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की निम्नलिखित महिलायें पात्र होंगी :-
    • शादीशुदा महिला।
    • विधवा महिला।
    • निराश्रित महिला।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना में पंजीकरण कराने के दौरान लाभार्थी महिला के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए :-
    • निवास का प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
  • यहाँ हम अपने पाठको को यह बताना चाहते है की ये कांग्रेस पार्टी की एक घोषणा है जिसने पंजीकरण भले ही शुरू कर दिए गए है परन्तु नारी सम्मान योजना का लाभ पंजीकृत लाभार्थियों को केवल तभी मिलेगा जब आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी।
  • हमारा काम केवल अपने पाठको को सूचना उपलब्ध करना है, हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • प्रति माह 15,00/- रूपये की आर्थिक सहायता।
    • 500/- रूपये प्रति गैस सिलिंडर की दर से रसोई गैस।

पात्रता

  • मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत निम्नलिखित महिलायें पात्र होंगी :-
    • शादीशुदा महिला।
    • तलाकशुदा महिला।
    • निराश्रित महिला।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • निवास का प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन शुरू कर दिए गए है।
  • कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की महिलाओं का घर घर जा कर पंजीकरण कराया जा रहा है।
  • लाभार्थी महिला कांग्रेस पार्टी के कार्यालय जा कर भी मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण करा सकती है।
  • योजना में पंजीकरण नारी सम्मान योजना आवेदन पत्र के माध्यम से किया जा रहा है।
  • नारी सम्मान योजना में पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ होने अनिवार्य है :-
    • निवास का प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
  • पंजीकरण के पश्चात आवेदक महिला को पावती दी जाएगी जिसे महिला को संभाल कर रखना होगा।
  • कांग्रेस पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही इस योजना को प्रदेश भर में लागू कर दिया जायेगा।
  • पंजीकृत समस्त पात्र महिलाओं को 15,00/- प्रति माह और 500/- रूपये प्रति गैस सिलिंडर की दर से रसोई गैस सरकार बनते ही मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से सम्बंधित संपर्क का विवरण अभी जारी नहीं हुआ है।

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

Main bahut Garib hun mere pass jameen nahin hai mere pass Ghar nahin hai

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format