दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Mon, 17/02/2025 - 15:47
दिल्ली CM
Scheme Open
(link is external)
हाइलाइट
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत पात्र छात्रों को निम्नलिखित लाभ दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे :-
    कक्षा धनराशि
    9वीं से 10वीं 5,000/- रूपये प्रति वर्ष।
    11वीं से 12वीं 10,000/- रूपये प्रति वर्ष।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 011-23379512.
  • दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट हेल्पलाइन नम्बर :- 1031.
  • दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • edistrict-grievance@supportgov.in.
    • dscstschscheme.delhi@gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना।
आरम्भ तिथि 07-09-2021.
लाभ 5,000/- रूपये से 10,000/- रूपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति।
लाभार्थी कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले दिल्ली के छात्र।
नोडल विभाग दिल्ली अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग।(link is external)
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।(link is external)
आवेदन का तरीका दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।(link is external)

योजना के बारे में

  • दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना शुरू की गयी।
  • इसकी शुरुआत दिनांक 07-09-2021 को हुई थी।
  • दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • दिल्ली सरकार का अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग (link is external)इस योजना का नोडल विभाग है।
  • इस योजना को "दिल्ली अनुसूचित जाति/ जनजाति, ओबीसी छात्रवृत्ति योजना" या "चीफ मिनिस्टर विद्यार्थी प्रतिभा स्कीम" के नाम से भी जाना जाता है।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में दिल्ली सरकार कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
  • कक्षा 9वीं से कक्षा 10वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को 5,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • वहीँ कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं के छात्रों को 10,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का लाभ केवल अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित छात्र ही उठा सकते है।
  • छात्र के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक होने की दशा में वो इस योजना के तहत पात्र नहीं माने जायेंगे।
  • कक्षा 9वीं से कक्षा 10वीं की छात्रवृत्ति के लिए छात्र को अपने पिछले पाठ्यक्रम से 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
  • ऐसे ही कक्षा 11वीं से कक्षा 12वीं तक की छात्रवृत्ति के लिए पिछले पाठ्यक्रम में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
  • जिन छात्रों के अंक 75 प्रतिशत से ऊपर होंगे उनके लिए आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं है।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति का लाभ पात्र छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र(link is external) के माध्यम से उठा सकते है जो दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल(link is external) पर उपलब्ध है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के तहत पात्र छात्रों को निम्नलिखित प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी :-
    कक्षा धनराशि
    9वीं से 10वीं 5,000/- रूपये प्रति वर्ष।
    11वीं से 12वीं 10,000/- रूपये प्रति वर्ष।

पात्रता की शर्तें

  • दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति का लाभ केवल उन्ही छात्रों को दिया जायेगा जिनके द्वारा योजना की पात्रता की शर्तों को पूर्ण किया जायेगा :-
    • लाभार्थी छात्र दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
    • लाभार्थी छात्र के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • लाभार्थी छात्र निम्नलिखित में से किसी भी एक जाति से हो :-
      • अनुसूचित जाति। (एससी)
      • अनुसूचित जनजाति। (एसटी)
      • अन्य पिछड़ा वर्ग। (ओबीसी)
    • लाभार्थी छात्र के निम्नलिखित अंक होने चाहिए :-
      • पिछली कक्षा में 50 प्रतिशत अंक 9वीं से 10वीं की छात्रवृत्ति के लिए।
      • पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत अंक 11वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति के लिए।
    • लाभार्थी छात्र निम्नलिखित में से किसी विद्यालय का छात्र हो :-
      • केंद्रीय सरकार के विद्यालय।
      • दिल्ली सरकार के विद्यालय।
      • दिल्ली सरकार से सहायता प्राप्त।
      • दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त।
      • सरकारी स्थायी निकाय विद्यालय।

लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने अनिवार्य होंगे :-
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • पिछले पाठ्यक्रम की अंकतालिका।
    • दिल्ली में निवास का निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज़ :-
      • राशन कार्ड।
      • ड्राइविंग लाइसेंस।
      • मतदाता पहचान पत्र।
    • टेलीफोन बिल।
    • मोबाइल नम्बर।
    • छात्र का पहचान पत्र।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी छात्र दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र(link is external) के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र(link is external) दिल्ली सरकार के ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल(link is external) पर उपलब्ध है।
  • सर्वप्रथम छात्र को ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपना पंजीकरण(link is external) करना होगा।
  • पंजीकरण हेतु आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण(link is external) हो जाने के पश्चात पोर्टल द्वारा दिए गए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन(link is external) करना होगा।
  • लॉगिन(link is external) करने के पश्चात अप्लाई फॉर सर्विसेज टैब में से मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना को चुनना होगा।
  • उसके बाद छात्र को आये हुवे ऑनलाइन आवेदन पत्र में निजी जानकारी, विद्यालय की जानकारी और पाठ्यक्रम की जानकारी भरनी होगी।
  • पोर्टल द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व एक बार ध्यानपूर्वक छात्र को देख लेना होगा।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
  • विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के आवेदन पत्रों और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  • जांच के उपरान्त छात्रवृत्ति के लिए चुने गए छात्रों को प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जायेगी।
  • छात्र आवेदन पत्र भरने के पश्चात मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के आवेदन की स्थिति(link is external) ऑनलाइन माध्यम से भी देख सकते है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 011-23379512.
  • दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट हेल्पलाइन नम्बर :- 1031.
  • दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • edistrict-grievance@supportgov.in.
    • dscstschscheme.delhi@gov.in.
  • अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार,
    बी-ब्लॉक, द्वितीय मंजिल,
    विकास भवन. आईपी एस्टेट,
    नई दिल्ली। 110002

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा

Sno CM Scheme सरकार
1 PM Scholarship Scheme For The Wards And Widows Of Ex Servicemen/Ex Coast Guard Personnel केन्द्रीय सरकार
2 बेगम हज़रत महल छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya केन्द्रीय सरकार
4 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना केन्द्रीय सरकार
5 Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana(DDU-GKY) केन्द्रीय सरकार
6 श्रेष्ठ योजना केन्द्रीय सरकार
7 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
8 रेल कौशल विकास योजना केन्द्रीय सरकार
9 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
10 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
12 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
13 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
14 नयी उड़ान योजना केन्द्रीय सरकार
15 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
16 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
17 अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग छात्र निःशुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
18 जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) द्वारा सिविल सेवा के लिए मुफ्त कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
19 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा सिविल सेवा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
20 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय न्यायिक सेवा नि:शुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
21 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एसएससी सीजीएल नि:शुल्क कोचिंग योजना केन्द्रीय सरकार
22 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
23 सीबीएसई उड़ान योजना केन्द्रीय सरकार
24 अतिया फाउंडेशन द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हेतु निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम केन्द्रीय सरकार
25 स्नातकोत्तर छात्रों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
26 विज्ञान धारा योजना केन्द्रीय सरकार
27 AICTE Yashasvi Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
12 AICTE Yashasvi Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

In reply to by Neelam (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

Commerce

टिप्पणी

I can't find the link to do registration

आर्ट

टिप्पणी

मे 11 th से 12th मे आ गया हु
Main 12th class mein padhta hun

पर्मालिंक

When will the renewal starts…

टिप्पणी

When will the renewal starts of Vidyarthi Pratibha?

पर्मालिंक

Only for 9th and 10th?

टिप्पणी

Only for 9th and 10th?

पर्मालिंक

Renewal ke liye portal kb…

टिप्पणी

Renewal ke liye portal kb open hoga?

पर्मालिंक

when did my financial…

टिप्पणी

when did my financial assistance will be transferred. its late this time.

पर्मालिंक

Renewal application form…

टिप्पणी

Renewal application form vidyarthi pratibha

पर्मालिंक

timely ku amount credit nhi…

टिप्पणी

timely ku amount credit nhi krte ho aap log, hr baar late ho jata hai

पर्मालिंक

please release my financial…

टिप्पणी

please release my financial assistance

पर्मालिंक

sir meri per month money…

टिप्पणी

sir meri per month money stop ho gayi hai. me kese isko continue karau mujhe stop ka reason bhi nahi pata hai

पर्मालिंक

fresh application start date

टिप्पणी

fresh application start date

पर्मालिंक

sir IIT me admission lena…

टिप्पणी

sir IIT me admission lena hai, fees bahut high hai, prep kar rhi hu, koi scholarship bata do jisse admission ke time pe me fees pay kar sku

पर्मालिंक

sir meri scholarship ki…

टिप्पणी

sir meri scholarship ki amount abhi tak nahi aayi hai

पर्मालिंक

buddh vihar school…

टिप्पणी

buddh vihar school scholarship ni aayi abhi tak

पर्मालिंक

sir is year ke scholarship…

टिप्पणी

sir is year ke scholarship form kab ayenge

पर्मालिंक

P.C.M

टिप्पणी

At ekambi ta ausa Dist latur Maharashtra

पर्मालिंक

link apply ka vidyarthi…

टिप्पणी

link apply ka vidyarthi pratibha yojana

पर्मालिंक

MICR CODE nahi le Raha he

टिप्पणी

Sir hamar bank panjab natinol bank Sashi garden ka MICR CODE nahi le Raha he bataiye kese apply kare plz help kariye

पर्मालिंक

delhi ki vidyarthi pratibha…

टिप्पणी

delhi ki vidyarthi pratibha yojana ke registration kabse open honge?

पर्मालिंक

sc scholarsip scheme in delhi

टिप्पणी

sc scholarsip scheme in delhi

पर्मालिंक

i am trying to apply for…

टिप्पणी

i am trying to apply for mukhyamantri vidhyarthi pratibha yojana but the portal is not sending the otp on my mobile number for aadhar authentification

पर्मालिंक

No money

आपका नाम
Nitika Meena
टिप्पणी

Sir, can you please tell when will I receive my money because I think it's too late. Please, inform at once...

नई टिप्पणी जोड़ें

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन