किसान कॉल सेंटर (केसीसी)

द्वारा प्रस्तुत Megha on Fri, 26/04/2024 - 16:24
केन्द्रीय सरकार CM
Scheme Open
Kisan Call Center Logo
हाइलाइट
  • कृषि से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए निःशुल्क सहायता
  • विशेष फार्म टेली सलाहकार द्वारा कृषि से संबंधित प्रश्नो का हल किया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • किसान कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर:-
    • 18001801551 (किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल से)
    • 1551 (बीएसएनएल लैंडलाइन से)
योजना का अवलोकन
योजना का नाम किसान कॉल सेंटर (केसीसी)।
आरंभ वर्ष 21 जनवरी 2004
उद्देश्य
  • टेलीफोन के माध्यम से किसानो की समस्या का समाधान करना।
  • किसानो की मातृभाषा में ही उन्हें उनकी समस्या का समाधान दिया जाएगा।
नोडल एजेंसी कृषि एवं सहकारिता विभाग (डीएसी)।
कॉल टाइमिंग सप्ताह के 7 दिन प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक।
कॉल सेवा प्रदाता इफको किसान संचार लिमिटेड (आईकेएसएल)।

योजना के बारे मे

  • किसान कॉल सेंटर (केसीसी) को किसानो की सहयता के लिए बनाया गया है।
  • इन केंद्रों में केवल टेलीफोन पर ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
  • किसान कॉल सेंटर में किसान फसलों से सम्बंधित निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते है और अपनी समस्या का हल जान सकते है:-
    • फसलों में रोग संबंधी प्रश्न।
    • फसलों में कीट नियंत्रण।
    • प्लांट पैथोलॉजी।
    • मृदा विज्ञान।
    • पशुपालन।
    • उन्नत कृषि पद्धतियाँ।
    • जैविक खेती।
    • उच्च उपज वाले किस्म के बीजों पर जानकारी।
    • बाजार की जानकारी।
    • किसानों के लिए सहायता कार्यक्रम।
  • राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर-1800 180 1551 पर कॉल करके किसान अपनी फसलों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इस नंबर पर सभी मोबाइल और लैंडलाइन नंबर से कॉल किया जा सकता है।
  • राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर पर किसान सप्ताह के 7 दिन प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक कॉल कर सकते है।
  • इफको किसान संचार लिमिटेड (आईकेएसएल) किसान कॉल सेंटर का सेवा प्रदाता है।
  • इस समय पूरे देश में 21 अलग अलग स्थानों पर 14 किसान कॉल सेंटर किसानो की सहायता के लिए काम कर रहे है।

किसान कॉल सेंटर की विशेषताएं

  • किसान कॉल सेंटर में पास निम्नलिखित नवीनतम प्रौद्योगिकी सुविधाएं हैं:-
    • इंटरनेट प्रोटोकॉल प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज (आईपीपीबीएक्स)।
    • इंटरनेट बैंडविड्थ।
    • कॉल रिकॉर्डिंग/कॉल पुनरावृत्ति।
    • कॉल बार्जिंग।
    • कॉल प्रतीक्षा के दौरान वॉयस मेल सेवा।
    • किसानों को एसएमएस भेजना।
  • किसान कॉल सेंटर में किसानो की समस्या का हल 22 स्थानीय भाषाओं किया जा सकता है।
  • इस समस्याओं का समाधान फार्म टेली सलाहकारों के द्वारा किया जाएगा।
  • इनकी अनुपस्तिथि में कॉल उच्च स्तरीय विशेषज्ञ को स्थानांतरण कर दी जाएगी।
  • जो उच्च स्तरीय विशेषज्ञ है वे सभी राज्य कृषि विभागों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ होते हैं।
  • "किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली" को किसानों के प्रश्नों के सही, संगत और त्वरित उत्तर प्रदान करने और सभी विवरणों को दर्ज करने के लिए बनाया गया है।

फार्म टेली सलाहकार

  • किसान कॉल सेंटर प्रतिनिधि को "फार्म टेली सलाहकार" भी कहा जाता है।
  • किसान कॉल सेंटर प्रतिनिधि कृषि या संबद्ध क्षेत्रों में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डॉक्टरेट है।
  • संबद्ध क्षेत्र हैं:-
    • बागवानी।
    • पशुपालन।
    • मछली पालन।
    • मुर्गी पालन।
    • मधुमक्खी पालन।
    • रेशम उत्पादन।
    • जलकृषि।
    • कृषि अभियांत्रिकी।
    • कृषि विपणन।
    • जैव प्रौद्योगिकी।
    • गृह विज्ञान।
  • इन प्रतिनिधियों के पास संबंधित भाषा में संचार कौशल बहुत अच्छा होता है।

किसान कॉल सेंटर पंजीकरण

  • किसान राष्ट्रीय निःशुल्क नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करा सकते है।
  • किसान कॉल सेंटर प्रतिनिधि के द्वारा किसानो का पंजीकरण किया जाता है।
  • किसान कॉल सेंटर प्रतिनिधि किसान के व्यक्तिगत विवरण को किसान ज्ञान प्रबंधन प्रणाली (KKMS) में दर्ज करते है।
  • किसान ऑनलाइन पोर्टल या फिर नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के द्वारा अपने आप को पंजीकृत करा सकते है।
  • पंजीकरण के लिए निम्नलिखित विवरण अनिवार्य हैं:-
    • नाम।
    • मोबाइल।
    • नंबर।
    • राज्य।
    • जिला।
    • ब्लॉक।
  • "रजिस्टर बटन" दबाने के बाद किसान के मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड भेजा जाएगा और इसे दर्ज करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
  • किसान निम्नलिखित एसएमएस कोड के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते है:-
    • "KISAN REG <NAME>, <STATE>, <DISTRICT NAME>, and <BLOCK NAME>"(राज्य, जिला और ब्लॉक के नामो के केवल पहले 3 अक्षर की आवश्यकता है।)
    • संदेश को 51969 या 7738299899 पर भेज दे।

किसान कॉल सेंटर द्वारा कवर किये गए स्थान/राज्य केंद्रशासित प्रदेश और भाषाएँ

स्थान राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भाषा
गुंटुर आंध्र प्रदेश तेलुगु
हैदराबाद तेलंगाना तेलुगु
पटना बिहार हिंदी
रांची झारखंड हिंदी
जयपुर राजस्थान, दिल्ली हिंदी
अहमदाबाद गुजरात
दादरा एवं नगर हवेली
दमन और दीव
गुजराती
गुजराती
गुजराती/कोंकणी
चंडीगढ़ हरियाणा
पंजाब
चंडीगढ़
हिंदी/हरियाणवी
पंजाबी
पंजाबी
सोलन हिमाचल प्रदेश हिंदी
जम्मू जम्मू और कश्मीर डोगरी, कश्मीरी, लदाखी
बेंगलुरु कर्नाटक कन्नड़
त्रिवेंद्रम केरल
लक्षद्वीप
मलयालम
मलयालम
जबलपुर मध्य प्रदेश हिंदी
रायपुर छत्तीसगढ़ हिंदी
पुणे महाराष्ट्र
गोवा
मराठी
कोंकणी, मराठी
कोयंबटूर तमिलनाडु
पुडुचेरी
तमिल
तमिल
कानपुर उत्तर प्रदेश हिंदी
देहरादून/पंत नगर उत्तराखंड हिंदी
कोलकाता पश्चिम बंगाल
सिक्किम
बंगाली
सिक्किमी, नेपाली, हिंदी
भुवनेश्वर ओडिशा उड़िया
गुवाहाटी अरुणाचल प्रदेश
असम
मणिपुर
नागालैंड
अदि
असमीया
मणिपुरी
नागामीज़
अगरतला त्रिपुरा
मिजोरम
मेघालय
बंगाली
मिजो
खासी,गारो, जयंतिया

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • किसान कॉल सेंटर हेल्पलाइन नंबर:-
    • 18001801551 (किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल से)
    • 1551 (बीएसएनएल लैंडलाइन से)
जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

डेरा बस्सी में भरी बारिश से बहुत से किसान भाइयों की फसल खराब हो गई। दिल खोल कर मदद करे

पर्मालिंक

टिप्पणी

punjab me sarkar ke itna mana krne ke baad bhi bahut parali jalayi jaa rhi hai. itne incident report krne ke baad bhi kisi bhi adhikari ne ko action ni liya

पर्मालिंक

टिप्पणी

sar mai nausad ansari fathar reyasat ansari vill hesmi po sosai asram ps mandar ranchi jh 835214 mobail no 8298025549 adhar no 824925452534 hai mera pm kisan ka paisa 2 kist 2020 me aya aur atak gya hai jabki stetas ok hai ape se anurodh hai ki stetas chek karke dalwa dijye sar dhanyawad

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन