ओडिशा कालिया छात्रवृति

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Tue, 28/05/2024 - 12:19
उड़ीसा CM
Scheme Open
Odisha KALIA Scholarship Portal Logo.
हाइलाइट
  • ओडिशा सरकार द्वारा घोषित कालिया छात्रवृति के तहत लाभार्थियों निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकेंगे: -
    • छात्रवृति को लाभ केवल मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
    • छात्रवृति व्यावसायिक या तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रदान की जाएगी।
    • स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, और अन्य प्रमुख संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवास और भोजन के लिए प्रतिमाह 1,200/- रूपए प्रदान किये जाएंगे।
    • वही डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में अध्यनरत छात्रों को प्रतिमाह 1,000/- रूपए छात्रवास व भोजन हेतु दिए जाएंगे।
    • कालिया योजना के अंतर्गत सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्र के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 155335
    टोल फ्री नंबर: 18003456770
  • ओडिशा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग हेल्पडेस्क: agrsec.or@nic.in
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा कालिया छात्रवृति
आरंभ वर्ष 2019.
लाभ उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृति।
लाभार्थी राज्य के किसान के बच्चे।
नोडल विभाग कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग, ओडिशा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका ओडिशा कालिया छात्रवृति के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।

योजना के बारे मे

  • अपनी लाभकारी योजनाओ के लिए पहचाने जाने वाली ओडिशा सरकार द्वारा एक नयी योजना संचालित की गई है।
  • उनके द्वारा घोषित 'ओडिशा कालिया छात्रवृति' का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे लघु और सीमांत किसान, वास्तविक कृषक, भूमिहीन कृषक परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचना है।
  • कालिया छात्रवृति योजना के तहत, लाभार्थी परिवार के बच्चो को सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा जारी इस योजना का लाभ राज्य में पहले से संचालित 'कालिया योजना' के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी के बच्चे ही प्राप्त कर सकेंगे।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य इन वर्गों के बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
  • योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा लाभार्थी छात्रों को आर्थिक सहायता मुहैया कराकर, उनके शिक्षा के मार्ग में आने वाली आर्थिक बाधाओं को दूर करना है।
  • कालिया छात्रवृति योजना के अंतर्गत संस्थान में अध्यनरत छात्रों को उनके द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्रों के बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी।
  • व्यावसायिक या फिर तकनीक क्षेत्र से सम्बंधित कोर्स में अध्यनरत छात्र ही कालिया छात्रवृति के लिए पात्र होंगे।
  • सरकारी, निजी व अन्य प्रमुख संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • राज्य में या उसके बाहर के संस्थानों में प्रवेश प्राप्त छात्र ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • ध्यान रहे की राज्य के बाहर केवल सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र ही छात्रवृति के लिए पात्र होंगे, निजी संस्थान के छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
  • सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवृति का लाभ उनके संसथान द्वारा जारी की गई राशि या फिर एक लाख तक की राशि, जो भी कम हो प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत सभी पात्रता को पूर्ण करने वाले छात्र ही योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • योजना के सफल क्रियान्वय हेतु सरकार द्वारा कृषि एवं कृषक सशक्तिकरण विभाग को योजना का नोडल विभाग बनाया गया है।
  • लाभार्थी छात्र कालिया छात्रवृति के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है, अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा सरकार द्वारा घोषित कालिया छात्रवृति के तहत लाभार्थियों निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकेंगे: -
    • छात्रवृति को लाभ केवल मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
    • छात्रवृति व्यावसायिक या तकनीकी पाठ्यक्रमों के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि और संबद्ध, नर्सिंग, डिप्लोमा और अन्य ट्रेड के लिए प्रदान की जाएगी।
    • स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, और अन्य प्रमुख संस्थान में अध्यनरत छात्रों को छात्रवास और भोजन के लिए प्रतिमाह 1,200/- रूपए प्रदान किये जाएंगे।
    • वही डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई में अध्यनरत छात्रों को प्रतिमाह 1,000/- रूपए छात्रवास व भोजन हेतु दिए जाएंगे।
    • कालिया योजना के अंतर्गत सरकारी संस्थान में अध्यनरत छात्र द्वारा जमा की गई ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, एकमुश्त फीस, हॉस्टल शुल्क, मेस शुल्क और अन्य शुल्क छात्र के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
    • वही निजी संस्थान में अध्यनरत छात्र को उनके द्वारा चयनित कोर्स के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

पात्रता

  • कालिया छात्रवृति आवेदन हेतु आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करना होगा: -
    • छात्र के अभिवावक राज्य सरकार द्वारा जारी कालिया योजना के लाभार्थी हो।
    • छात्र को मेरिट के आधार पर किसी भी सरकारी या निजी संस्थान (राज्य या राज्य से बाहर) में दाखिला प्राप्त हो।
    • छात्रवृति का लाभ किसी भी एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु प्राप्त होगा, दूसरे व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए छात्रवृति उपलब्ध नहीं होगी।
    • राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृति का लाभ ले रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
    • अन्य छात्रवृति का लाभ ले रहे छात्र इस योजना के लिए तभी पात्र होंगे जब पहले से प्राप्त छात्रवृति को वह त्याग दे।
    • ऐसे छात्र जिन्होंने संस्थान में प्रवेश साझा लागत से या फिर स्वतः वित्तपोषण या फिर वह अप्रवासी भारतीय है योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
    • सभी सरकारी एवं निजी संस्थान के छात्र इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते है।
    • राज्य से बाहर के निजी संस्थान में अध्यनरत छात्र, कालिया छात्रवृति योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
    • वही ऐसे छात्र जो सरकारी संस्थान में अध्यनरत है (राज्य या राज्य के बाहर) इस योजना के लिए पात्र होंगे।
पाठ्यक्रम का प्रकार।
पाठ्यक्रम का नाम।
व्यावसायिक या तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम।
  • एमबीबीएस।
  • बीडीएस।
  • बी.एच.एम. एस।
  • बीएएमएस।
  • बी.फार्मा।
  • बीएससी नर्सिंग।
  • पीबीबीएससी।
  • नर्सिंग।
  • बीवीएससी और एएच।
  • बी.एससी ऑनर्स (बागवानी/वानिकी/ मत्स्य विज्ञान)।
  • बी.एससी सामुदायिक विज्ञान।
  • बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग)।
  • बी.टेक/बी.ई।
  • बीबीए।
  • बीसीए।
पीजी स्तर के पाठ्यक्रम।
  • एम.टेक।
  • एम.एससी (एजी)।
  • एम.एससी (वानिकी)।
  • मेडिकल साइंस में पीजी।
  • एमबीए।
  • एमसीए।
  • एम.फार्मा।
  • और अन्य समकक्ष पाठ्यक्रम।
डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
  • डी.फार्मा।
  • डी एम एल टी।
  • डी एम आर टी।
  • नेत्र सहायक/सर्जिकल ओपीटीएच सहायक।
  • जी.एन.एम।
  • ए.एन.एम।
  • मनोरोग नर्सिंग।
  • पॉलिटेक्निक और एग्री पॉलिटेक्निक।
  • और आईटीआई के अन्य ट्रेड।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा कालिया छात्रवृति हेतु आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
    • आधार कार्ड।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • बैंक दस्तावेज।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • अभिभावक लाभार्थी आईडी।
    • मेट्रिक के दस्तावेज।
    • अंतिम परीक्षा की अंक तालिका।

आवेदन की प्रक्रिया

पंजीकरण पूर्व की प्रक्रिया।
  • लाभार्थी छात्र कालिया छात्रवृति योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
  • आवेदन के लिए छात्रों को सबसे पहले 'ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल' पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
  • पहले से पंजीकृत छात्र अपने विवरण सहायता से पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
पंजीकरण की जानकारी।
  • नए पंजीकरण हेतु छात्रों को अपने निम्न विवरण दर्ज करने आवश्यक है: -
    • छात्र का नाम।
    • जन्म की तारीख़।
    • लिंग।
    • मोबाइल नंबर।
    • आधार नंबर।
    • ईमेल आईडी।
    • पासवर्ड।
लॉगिन करे।
  • सफल पंजीकरण के पश्चात छात्र अपना विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करे।
  • इसके लिए छात्रों को अपना आधार नंबर या फिर यूनिक नंबर दर्ज करना होगा।
आवेदन पत्र भरे।
  • लॉगिन करने के पश्चात छात्रों को पोर्टल से 'कालिया छात्रवृति' का चयन करना है।
  • कालिया छात्रवृति योजना के आवेदन पत्र में सही ढंग से अपना विवरण दर्ज करे।
  • विवरण दर्ज करने के साथ अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करे।
  • विवरण दर्ज करने के पश्चात सुरक्षित बटन को दबाकर आगे बढे।
  • आवेदन को जमा करने से पहले उसमे दर्ज विवरण को एक बार जांच ले।
  • जानकारी सही होने पर आवेदन को जमा कर दे।
  • जमा करने के पश्चात छात्र इस भरे गए आवेदन की प्रति को भविष्य के लिए संरक्षित करके रख ले।
आवेदन की जांच।
  • छात्र द्वारा जमा किये गए आवेदन पत्र को सबसे पहले छात्र के संस्थान द्वारा जांचा जाएगा।
  • उनकी जांच उपरांत इस आवेदन पत्र को मुख्य जिला कृषि अधिकारी द्वारा जांचा जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशक द्वारा जांच कर सम्बंधित छात्र को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 155335
    टोल फ्री नंबर: 18003456770
  • ओडिशा कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग हेल्पडेस्क: agrsec.or@nic.in
  • कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग,
    कृषि भवन, भुवनेश्वर,
    ओडिशा,
    भारत।
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 Odisha Vyasakabi Fakir Mohan Bhasabruti Scheme उड़ीसा
2 ओडिशा मुख्यमंत्री मेधाबी छात्रब्रुति योजना उड़ीसा
3 ओडिशा सुदक्ष्य योजना उड़ीसा
4 ओडिशा कृषि विद्या निधि योजना उड़ीसा

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

आपका नाम
Harihar Padhi
टिप्पणी

Sir l am a poor student please help me.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format