ओडिशा सुभद्रा योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Tue, 25/06/2024 - 15:44
उड़ीसा CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • ओडिशा सुभद्रा योजना के अंतर्गत, राज्य की लाभार्थी महिलाओ को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे:-
    • राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओ को 50,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
    • महिलाओ को यह राशि कॅश वाउचर के स्वरुप में दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • ओडिशा महिला एवं बाल विकास संपर्क सूत्र :- 2536775
  • ओडिशा महिला एवं बाल विकास हेल्पडेस्क :- wcdsec.or@nic.in
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा सुभद्रा योजना।
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ 50,000/- की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी राज्य की महिला।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, ओडिशा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका ओडिशा सुभद्रा योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के दौरान राज्य में 'ओडिशा सुभद्रा योजना' को लागु करने का आश्वाशन दिया गया था।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की तमाम लाभार्थी महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • प्रदेश में सुभद्रा योजना के लागू हो जाने के बाद इसे "ओडिशा सुभद्रा स्कीम" के नाम से भी जाना जायेगा।
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओ को सरकार द्वारा 50,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सहायता राशि लाभार्थी महिला को कैश वाउचर के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत जारी इन कैश वाउचर को महिलाए अगले दो साल के भीतर नकद राशि के रूप में प्राप्त कर सकती है।
  • योजना के लिए आवेदन केवल पात्र महिला ही कर सकती है, हालाँकि योजना सम्बंधित पात्रता सरकार द्वारा जारी करना बाकी है।
  • योजना के आवेदन का स्वरुप और उसकी प्रक्रिया के सन्दर्भ में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • दिनांक 24-06-2024 को ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रवति परिदा द्वारा ये घोषणा की गयी की 100 दिन के अंदर सम्पूर्ण ओडिशा प्रदेश में सुभद्रा योजना को लागू किया जायेगा।
  • सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करते समय आवेदक को अपने जरूरी विवरण और दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
  • फिलहाल सुभद्रा योजना के सम्बंधित इतनी ही जानकारी उपलब्ध है, योजना से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी सरकार द्वारा प्राप्त होती है तो उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • सुभद्रा योजना से जुडी नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए लाभार्थी हमारे इस पेज को सब्सक्राइब कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी महिलाओ को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
    • राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओ को 50,000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
    • महिलाओ को यह राशि कैश वाउचर के स्वरुप में दी जाएगी।
    • इन कैश वाउचर को महिलाए वाउचर प्राप्त होने के अगले दो साल के भीतर नगद राशि में प्राप्त कर सकती है।

ओडिशा सुभद्रा योजना घोषणा समारोह

पात्रता

  • ओडिशा सुभद्रा योजना के प्रदेश में लागू हो जाने के पश्चात आर्थिक सहायता का लाभ केवल उन्ही लाभार्थियों को प्रदान किया जायेगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे :-
    • लाभार्थी महिला होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • आयु व सालाना आय व अन्य पात्राएँ सरकार द्वारा जल्दी ही जारी की जाएँगी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • ओडिशा सुभद्रा योजना के आवेदन के लिए निम्नलिखित संभावित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिनमे संभवतः बदलाव हो सकता है: -
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • बैंक पासबुक।
    • योजना स्वरुप अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • ओडिशा विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में महिला वोटरों को लुभाने के लिए सुभद्रा योजना शुरू करने का आश्वाशन दिया था।
  • जैसा की हम सभी जानते है की ओडिशा के चुनाव जीत कर भाजपा ने सरकार का गठन कर लिया है।
  • अब जल्दी ही सरकार द्वारा सुभद्रा योजना को शुरू करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।
  • कैबिनेट से मंजूरी मिल जाने के पश्चात सम्बंधित विभाग द्वारा अधिकारिक दिशानिर्देशों का प्रारूप बना कर जारी किया जायेगा।
  • उन्ही दिशानिर्देशों में ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना में आवेदन करने से सम्बंधित जानकारी होगी।
  • फिलहाल सुभद्रा योजना की आवेदन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • ये भी कहना इस समय उचित नहीं है की सुभद्रा योजना में आवेदन ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
  • सुभद्रा योजना में आवेदन ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से स्वीकार किये जाने की दशा में सरकार द्वारा वेबसाइट भी बनाई जा सकती है।
  • वहीँ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया होने पर आवेदन पत्र ग्राम पंचायत या ग्राम सभा के कार्यालय में उपलब्ध होंगे।
  • जैसे ही हमें ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना के आवेदन की प्रक्रिया में अधिक जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • ओडिशा महिला एवं बाल विकास संपर्क सूत्र :- 2536775
  • ओडिशा महिला एवं बाल विकास हेल्पडेस्क :- wcdsec.or@nic.in
  • ओडिशा सुभद्रा योजना के हेल्पलाइन नंबर नंबर योजना लागु होने के उपरांत जारी होंगे।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मिशन शक्ति
    ओडिशा राज्य सचिवालय,
    सचिवालय मार्ग,
    यूनिट-2, भुवनेश्वर, ओडिशा।
    751001
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना उड़ीसा
2 ओडिशा बुनकर सम्मान निधि योजना उड़ीसा

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

आपका नाम
Tutu mallik Mallik
टिप्पणी

I am poor give some money

पर्मालिंक

आपका नाम
Manju Lata barik
टिप्पणी
Sir iam apply to shubhadar jujana Bicoj I am lo class Please help me sir I proud of you sir Thank you

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format