हाइलाइट
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
स्नातक - वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
- प्रथम आने पर :- 3,000/- रूपये प्रति माह।
- द्वितीय आने पर :- 2,000/- रूपये प्रति माह।
- तृतीय आने पर :- 1,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त होने पर ओवरऑल टॉप करने पर :-
- प्रथम आने पर :- 35,000/- रूपये।
- द्वितीय आने पर :- 25,000/- रूपये।
- तृतीय आने पर :- 20,000/- रूपये।
स्नातकोत्तर - वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
- प्रथम आने पर :- 5,000/- रूपये प्रति माह।
- द्वितीय आने पर :- 3,000/- रूपये प्रति माह।
- तृतीय आने पर :- 2,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम समाप्त होने पर ओवरऑल टॉप करने पर :-
- प्रथम आने पर :- 60,000/- रूपये।
- द्वितीय आने पर :- 35,000/- रूपये।
- तृतीय आने पर :- 25,000/- रूपये।
- वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 05946-240555.
- उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- highereducation.director@gmail.com
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना। |
आरम्भ वर्ष | 2024. |
लाभार्थी | कॉलेज - विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उत्तराखण्ड के छात्र। |
नोडल विभाग | उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे में
- भारत के हर राज्य की सरकारों द्वारा उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।
- अब उत्तराखण्ड सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गयी है।
- इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा दिनांक 31-05-2023 को की गयी है।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
- इस योजना को "उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना" के नाम से भी जाना जायेगा।
- योजना के अंतर्गत प्रदेश के सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को सरकार द्वारा प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान दी जाएगी।
- परन्तु ये छात्रवृत्ति प्रदेश सरकार द्वारा केवल प्रति वर्ष अपने अपने संकाय में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय आने वाले छात्रों को प्रदान की जाएगी।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निम्नलिखित छात्रवृत्ति छात्रों को प्रदान की जाएगी :-
- स्नातक पाठ्यक्रम में वर्षवार और अपने संकाय में प्रथम आने पर 3,000/- रूपये प्रति माह, द्वितीय आने पर 2,000/- रूपये प्रति माह और तृतीय आने पर 1,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातक पाठ्यक्रम पूरा हो जाने पर अपने संकाय में प्रथम आने पर 35,000/- रूपये, द्वितीय आने पर 25,000/- रूपये, तृतीय आने पर 20,000/- रूपये।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में वर्षवार और अपने संकाय में प्रथम आने पर 5,000/- रूपये प्रति माह, द्वितीय आने पर 3,000/- रूपये प्रति माह और तृतीय आने पर 2,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा हो जाने पर अपने संकाय में प्रथम आने पर 60,000/- रूपये, द्वितीय आने पर 35,000/- रूपये, तृतीय आने पर 25,000/- रूपये।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना में समस्त संकाय क्रमशः विज्ञान, वाणिज्य और कला के छात्र पात्र होंगे।
- योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति वर्ष 2023-2024 सत्र से ही दी जाएगी।
- दिनांक 20 जनवरी 2024 को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की जा रही है।
- योजना के प्रथम चरण में स्नातक पाठ्यक्रम के 241 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- पात्र छात्र समर्थ पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
स्नातक - वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
- प्रथम आने पर :- 3,000/- रूपये प्रति माह।
- द्वितीय आने पर :- 2,000/- रूपये प्रति माह।
- तृतीय आने पर :- 1,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातक पाठ्यक्रम समाप्त होने पर ओवरऑल टॉप करने पर :-
- प्रथम आने पर :- 35,000/- रूपये।
- द्वितीय आने पर :- 25,000/- रूपये।
- तृतीय आने पर :- 20,000/- रूपये।
स्नातकोत्तर - वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
- प्रथम आने पर :- 5,000/- रूपये प्रति माह।
- द्वितीय आने पर :- 3,000/- रूपये प्रति माह।
- तृतीय आने पर :- 2,000/- रूपये प्रति माह।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम समाप्त होने पर ओवरऑल टॉप करने पर :-
- प्रथम आने पर :- 60,000/- रूपये।
- द्वितीय आने पर :- 35,000/- रूपये।
- तृतीय आने पर :- 25,000/- रूपये।
- वर्षवार और संकायवार में टॉप आने पर :-
पात्रता
- लाभार्थी उत्तराखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी उत्तराखण्ड के किसी भी सरकारी डिग्री कॉलेज या विश्वविद्यालय का छात्र होना चाहिए।
- लाभार्थी निम्नलिखित पाठ्यक्रम का छात्र होना चाहिए :-
- स्नातक।
- स्नातकोत्तर।
- छात्रवृत्ति केवल स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को ही दी जाएगी।
- लाभार्थी छात्र के कक्षा 12वीं में 80% अंक हो। (स्नातक पहले वर्ष में लाभ हेतु)
- लाभार्थी छात्र के पूर्ववर्ती वर्ष में न्यूनतम 60% अंक हो। (स्नातक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष में लाभ हेतु)
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- निवास प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- जाति प्रमाण पत्र। (अगर लागू हो तो)
- शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
- बैंक खाते का विवरण।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति का लाभ पाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र उत्तराखण्ड सरकार के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है।
- लाभार्थी छात्र को सबसे पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाने के पश्चात मोबाइल पर आयी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर पुनः लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन हो जाने के बाद योजना सूची में से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना को चुनना होगा।
- मांगी गयी जानकारी उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरनी होगी।
- समस्त दस्तावेज़ों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- उसके बाद सबमिट बटन को क्लिक करते ही लाभार्थी छात्र का छात्रवृत्ति हेतु आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- जमा ऑनलाइन आवेदन पत्र का सत्यापन छात्र के महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय द्वारा किया जायेगा।
- सत्यापन के पश्चात चुने गए पात्र छात्रों के बैंक खाते में उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना पंजीकरण।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना लॉगिन।
- उत्तराखण्ड समर्थ पोर्टल।
- उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड सरकार।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 05946-240555.
- उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- highereducation.director@gmail.com
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | Uttarakhand (Minority) Students Scholarship Scheme | उत्तराखण्ड | |
2 | Uttarakhand (SC/ST/OBC) Students Scholarship Scheme | उत्तराखण्ड | |
3 | गौरा देवी कन्याधन योजना | उत्तराखण्ड | |
4 | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उत्थान योजना | उत्तराखण्ड | |
5 | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना | उत्तराखण्ड | |
6 | उत्तराखण्ड निःशुल्क साइकिल योजना | उत्तराखण्ड | |
7 | द दून स्कूल स्कॉलरशिप प्रोग्राम | उत्तराखण्ड | |
8 | उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा प्रोत्साहन योजना | उत्तराखण्ड | |
9 | उत्तराखण्ड देवभूमि उद्यमिता योजना | उत्तराखण्ड | |
10 | उत्तराखण्ड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना | उत्तराखण्ड |
टिप्पणियाँ
उच्च शिक्षा मेधावी छात्र वृत्ति योजना
उच्च शिक्षा मेधावी छात्र वृत्ति योजना में आवेदन की प्रक्रिया कब शुरू होगी
Mukhiya mantri chatravirti class 9
Yah exam kabh h or iska syllebus ky h
e scholarship fill wrongly submitted by many students
lots of the students are filling the scholarship form wrongly and submitted, please give the another chance those students , adding the edit option in this site.
नई टिप्पणी जोड़ें