![Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Logo Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Logo](/sites/default/files/styles/max_width_500px/public/2024-06/Maharashtra%20Mukhyamantri%20Majhi%20Ladki%20Bahin%20Yojana%20Logo.jpg?itok=NnvFKTV2)
हाइलाइट
- पात्र महिला लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
- 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जायेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 022-22027050.
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना। |
आरम्भ वर्ष | 2024. |
लाभ | 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता। |
लाभार्थी |
|
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे में
- दिनांक 28 जून 2024 को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री अजीत पवार जी द्वारा सरकार का अंतरिम बजट विधानसभा में पेश किया गया।
- उनके द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गयी है।
- ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है "मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना"।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना उनके जीवन में सुधार लाना है।
- महाराष्ट्र सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- योजना के शुरू हो जाने के बाद इसे अन्य महवपूर्ण नामों से भी जाना जायेगा जैसे "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन स्कीम" या "महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना" या "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन योजना"।
- 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में प्रदानकी जाएगी।
- इस आर्थिक सहायता से लाभार्थी महिला अपने स्वस्थ्य और पोषण में सुधार कर सकेगी।
- योजना में आर्थिक सहायता का लाभ केवल 21 वर्ष से 65 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को ही दिया जायेगा।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में पहले अधिकतम आयु की सीमा 60 वर्ष थी परन्तु महाराष्ट्र सरकार ने अब इस आयु सीमा को बढ़ा कर 65 वर्ष कर दिया है।
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक होगी वो मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगी।
- योजना के सफल संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 46,000/- करोड़ रूपये के बजट का आवंटन किया है।
- ये माना जा रहा है की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना से लगभग 2.5 करोड़ महिलायें लाभान्वित होंगी।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की योजना में आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे है।
- दिनांक 1 जुलाई 2024 से सभी महिला लाभार्थी अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती है।
- मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र यहाँ से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15-07-2024 है।
- यानी सभी महिला लाभार्थी 15 जुलाई 2024 तक मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर सकती है।
- पात्र महिला लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से और ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- पात्र महिला लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
- 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जायेंगे।
पात्रता
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में लाभार्थियों हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है :-
- केवल महिला लाभार्थी पात्र होंगी।
- महिला लाभार्थी निम्नलिखित श्रेणी से सम्बन्ध रखती हो :-
- विवाहित।
- विधवा।
- तलाकशुदा।
- परित्यक्त।
- निराश्रित।
- महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
![Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Eligibility](https://govtschemes.in/sites/default/files/2024-06/Maharashtra%20Mukhyamantri%20Majhi%20Ladki%20Bahin%20Yojana%20Eligibility.jpg)
अपात्रता
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की निम्नलिखित अपात्रता निर्धारित की है :-
- जिन परिवारों की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक है।
- जिन परिवारों का सदस्य आयकर देता है।
- जिन परिवारों का सदस्य भारत या राज्य सरकार या उपक्रम में कार्यरत है।
- जिन परिवारों में पेंशन भोगी है।
- जिन परिवारों के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है।
- जिन परिवारों में चौपहिया वाहन है। (ट्रेक्टर पर छूट है)
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना या वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा :-
- महाराष्ट्र में निवास का प्रमाण।
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- राशन कार्ड।
- स्वघोषणा पत्र।
![Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Documents Required](https://govtschemes.in/sites/default/files/2024-06/Maharashtra%20Mukhyamantri%20Majhi%20Ladki%20Bahin%20Yojana%20Documents%20Required.jpg)
लाभ लेने की प्रक्रिया
- वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार ने विधानसभा में अनुपूरक बजट को पेश करते हुवे मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना को शुरू करने की घोषणा की थी।
- अधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम उपलब्ध है।
- लाभार्थी महिला अपने जिले के आंगनवाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत या ग्राम सभा के कार्यालय से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकती है।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थी को उसे अच्छे से भरना होगा और उसके साथ सभी दस्तावेज़ों को संलग्न कर उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र को प्राप्त किया गया था।
- प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।
- लाभार्थियों की सूची को उसके पश्चात अंतिम स्वीकृत हेतु सम्बन्धित विभाग के पास भेजा जायेगा।
- स्वीकृति मिल जाने के पश्चात, मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में दी जाने वाली 1,500/- रूपये की धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रति माह की दर से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
- वहीं मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र से आवेदन हेतु वेबसाइट/ पोर्टल को शुरू किया जायेगा।
- अभी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की वेबसाइट शुरू नहीं की गयी है जिसे जल्दी ही शुरू किया जायेगा।
- फिलहाल योजना के बारे में इतनी ही जानकरी उपलब्ध है।
- अधिक जानकारी हेतु लाभार्थी अधिकारिक दिशानिर्देश पढ़ सकते है।
- जैसे ही हमें योजना के बारे में अन्य कोई जानकारी उपलब्ध होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना आवेदन पत्र।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना दिशानिर्देश।
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 022-22027050.
- महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार,
तीसरी मंजिल, नया प्रशासनिक भवन,
मैडम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक,
मुंबई - 400032.
Scheme Forum
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
---|---|
Subscribe to Our Scheme
×
Stay updated with the latest information about महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना
टिप्पणियाँ
Majhi ladki ka application…
Majhi ladki ka application form kahan se milegi
Yes need of time
Yes need of time
Yojna
Mazi ladki bahin yojna
Mazi ladki bahin yojana
Mazi ladki bahin yojana karita
Mukhyamantri maji ladaki bahen
Mahinyala 1500 rupise milnyababat
Men finance scheme
Sir,
Aap sab log sirf mahila ko hi dete hai acchi baat hai magar is desh mai purush bhi to hai unke bare mein kyon nahi soch teh app log us ko sab scheme milni chahiye mahilao ke baraber mein purusho ko support kero na kya purusho is desh ke kuch nahi hai kya
where to get majhi ladki…
where to get majhi ladki bahin scheme application form
Ladki bahin yojna
Apply
Mukhyamantri ladli behna yojna
Good yojna for womens
लाडकी बहिण योजना
मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना
Ladki bahin yojna
Ladki bahin yojana
Guidelines says application…
Guidelines says application form is online where is the website of majho ladki bahin scheme
Scheme
For scheme
mazi ladki bahin yojana…
mazi ladki bahin yojana application form
माजी लडकी बहीण योजना
फोम भरणे
नई टिप्पणी जोड़ें