मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लोगो।
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में पात्र किसानों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 6,000/- प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2708242

योजना का अवलोकन

योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना।
आरंभ होने की तिथि 25 सितम्बर 2020.
लाभ किसानों को प्रति वर्ष 6,000/- रूपये दिए जायेंगे।
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
नोडल विभाग राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश सरकार की किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे दिनांक 25 सितम्बर 2020 को शुरू किया गया था।
  • योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग द्वारा किया जाता है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आय में वृद्धि करना है।
  • वर्तमान में किसानो की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना का सञ्चालन किया जा रहा है।
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत भारत के किसानों को प्रति वर्ष 3 किश्तों में 6,000/- रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • इसी की तर्ज़ पर मध्य प्रदेश के किसानों को और अधिक लाभ पहुँचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गयी।
  • योजना के शुरूआती दौर में मध्य प्रदेश सरकार किसानों को प्रति वर्ष 4,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दे रही थी।
  • परन्तु वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश ने इस राशि का बढ़ाने के फैसला ले कर किसानों को तोहफा दिया है।
  • अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के किसानों को 6,000/- रूपये प्रति वर्ष की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को सहायता की धनराशि 3,000/- रूपये की 2 किश्तों में प्रदान की जाएगी।
  • इससे पीएम किसान योजना में मिलने वाली धनराशि पर कोई फ़र्क़ नहीं पढ़ेगा।
  • दोनों योजनाओं की धनराशि को मिलाकर मध्य प्रदेश के किसानों की आय में 12,000/- रूपये प्रति वर्ष की बढ़ोतरी हो जाएगी।
  • अब तक मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख किसानों को 1700 करोड़ रूपये आवंटित कर चुकी है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में धनराशि के लिए आवेदन करने हेतु किसानों को अपने गांव के पटवारी से संपर्क करना होगा।
  • प्रदेश के पंजीकृत किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में अपने आवेदन की स्थिति मध्य प्रदेश सरकार के सारा पोर्टल पर जा कर देख सकते।
  • आधार नंबर, बैंक खाता नम्बर, या पीएमकिसान आईडी के माध्यम से किसान मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में अपनी धनराशि की स्थिति देख सकते है।
  • इस अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में पात्र किसानो की सूची भी जारी की गयी है जिसे यहाँ देखा जा सकता है।

योजना के तहत लाभ

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में पात्र किसानों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 6,000/- प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना राशि घोषणा।

पात्रताये

  • किसान मध्य प्रदेश का निवासी हो।
  • किसान के पास खेती करने लायक भूमि हो।
  • किसान पीएम किसान सम्मान निधि में पंजीकृत हो।

लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण संख्या।
  • बैंक खाते का विवरण।
  • आधार कार्ड।
  • कृषि भूमि से सम्बंधित दस्तावेज़।
  • मूल निवास हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ों में से एक :-
    • मूल निवास प्रमाण पत्र।
    • वोटर आईडी कार्ड।
    • बिजली बिल।

आवेदन कैसे करें

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रति वर्ष की धनराशि के लिए किसान को अपने जिले के पटवारी को आवेदन करना होगा।
  • जो किसान पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे है वो सभी किसान इस योजना के अंतर्गत पात्र है।
  • आवेदन मिलने के पश्चात पटवारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल से किसानों की जानकारी का वेरिफिकेशन किया जायेगा।
  • वेरिफिकेशन करने के पश्चात पटवारी द्वारा पात्र किसानों की सूची बनाई जाएगी।
  • सूची बन जाने के पश्चात पटवारी द्वारा उसे राजस्व विभाग में जमा कर दी जाएगी।
  • सूची स्वीकृत होते ही किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की धनराशि आनी शुरू हो जाएगी।
  • किसानों द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तहसील या कहीं और अगर आवेदन किया जाता है तो वो आवेदन सही नहीं माना जायेगा।
  • आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत के सम्बन्ध की समस्त जानकारी किसानों के मोबाइल पर दे दी जाएगी।
  • राशि के प्राप्त होने की सूचना भी दिए गए मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सिर्फ वही किसान पात्र है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास कृषि उपयोग हेतु भूमि होनी आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल के अंतर्गत किसानो का पंजीकरण उनके क्षेत्र के पटवारी द्वारा किया जायेगा।
  • पटवारी द्वारा किसानों का डेटा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल से वेरीफाई किया जायेगा।
  • योजना से सम्बंधित समस्त जानकारी किसानों को उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर समय समय पर दी जाएगी।
  • 6,000/- रूपये प्रति वर्ष की धनराशि किसानों को 2 किश्तों में दी जाएगी।
  • प्रत्येक किश्त 3,000/- रूपये की होगी।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए किसान अपने क्षेत्र के पटवारी से सहायता ले सकते है।
  • किसान अपने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के आवेदन की स्थिति या अपने नाम को ऑनलाइन माध्यम से सारा पोर्टल पर देख सकते है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी की संख्या।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2708242
  • राजस्व विभाग, मध्य प्रदेश,
    वल्लभ भवन - 2, मंत्रालय,
    अरेरा हिल्स, भोपाल,
    मध्य प्रदेश, 462011.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: कृषि

Sno CM Scheme सरकार
1 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्रीय सरकार
2 Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) केन्द्रीय सरकार
3 राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना केन्द्रीय सरकार
4 प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना केन्द्रीय सरकार
5 किसान कॉल सेंटर (केसीसी) केन्द्रीय सरकार
6 Fertilizer Subsidy Scheme 2022 केन्द्रीय सरकार
7 राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नेम) केन्द्रीय सरकार
8 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना केन्द्रीय सरकार
9 सूक्ष्म सिंचाई कोष केन्द्रीय सरकार
10 किसान क्रेडिट कार्ड योजना केन्द्रीय सरकार
11 ग्रामीण भण्डारण योजना केन्द्रीय सरकार
12 प्रधानमंत्री कुसुम योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

now the central govt issues new guidelines for PM KISAN scheme. every beneficiaries land now will be check through khata khatauni by the respective state.

पर्मालिंक

टिप्पणी

साहब मेरी किसान कल्याण योजना की किश्त नहीं आयी है। में एक गरीब आदमी हु। कृपया मेरी किश्त मेरे खाते में दाल दे

Your Name
Shiv Saran Shah
टिप्पणी

मेरी सासु जी के देहांत के बाद आयी CM kisan की किस्त को वापस करना है
कैसे और कहा करे

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format