Rajasthan Free Laptop Scheme

Submitted by shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Rajasthan CM
Scheme Open
Highlights
  • योजना के तहत पात्र छात्रों को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क लैपटॉप दिया जायेगा।
Customer Care
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी फ़ोन नंबर :- 9057510671.
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी ईमेल :- bserajmer@rajasthan.gov.in.
  • राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर :- 18001806127
  • राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल: jansoochna@rajasthan.gov.in.

योजना का अवलोकन

योजना का नाम राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना।
आरंभ होने की तिथि 2013-2014
लाभ योजना के तहत पात्र छात्रों को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क लैपटॉप दिया जायेगा।
नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान।
आवेदन का तरीका ऑफलाइन विभाग द्वारा।

योजना के बारे में

  • निशुल्क लैपटॉप वितरण योजना राजस्थान सरकार की छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इससे शैक्षिक सत्र 2013-2014 से शुरु किया गया था।
  • योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को सम्मान स्वरुप लैपटॉप प्रदान करना है।
  • योजना के तहत चयनित छात्रों को निशुल्क लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
  • योजना के अंतर्गत केवल राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र ही पात्र होंगे।
  • योजना का लाभ कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं में पढ़ रहे छात्रों को ही मिलेगा।
  • योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 27,900 लैपटॉप वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • योजना के तहत केवल वही छात्र पात्र होंगे जिनके राज्य स्तर पात्रता हेतु 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक एवं जिला स्तर की पात्रता हेतु 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होंगे।
  • इस योजना का समस्त कार्यवाहन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वारा किया जायेगा।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • योजना का लाभ लेने लेने के लिए छात्र के पास परीक्षा परिणाम की मार्कशीट होना आवश्यक है।

योजना के तहत लाभ

  • योजना के तहत पात्र छात्रों को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क लैपटॉप दिया जायेगा।

पात्रताये

  • छात्र राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से काम होनी चाहिए।
  • छात्र राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहा हो।
  • निम्नलखित कक्षा में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे :-
    • 8वीं।
    • 10वीं।
    • 12वीं।
  • बोर्ड परीक्षा में निम्नलिखित प्रतिशत लाने वाल छात्र इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे :-
    राज्य स्तरीय योग्यता सूची के लिए
    • कक्षा 8वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
    • कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
    • कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
    जिला स्तरीय योग्यता सूची के लिए
    • कक्षा 8वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
    • कक्षा 10वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
    • कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।

लैपटॉप वितरण की संख्या

योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 27,900 लैपटॉप निम्न प्रकार से वितरित किये जायेंगे :-

कक्षा राज्य स्तर पर
(न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक)
जिला स्तर पर
(न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक)
कुल लैपटॉप
कक्षा 8वीं 6000 3300 (प्रति जिला 100) 9300
कक्षा 10वीं 6000 3300 (प्रति जिला 100) 9300
कक्षा 12वीं 6000 3300 (प्रति जिला 100) 9300
कुल लैपटॉप 18000 9900 27900

लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • कक्षा 8वीं/10वीं/12वीं की मार्कशीट।
  • आधार कार्ड।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • पहचान पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मोबाइल नंबर।

आवेदन कैसे करें

  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों की सूची बनाई जाएगी।
  • सूची बन जाने के पश्चात पात्र छात्रों को उसके विद्यालय के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
  • जिलेवार समारोह के माध्यम से चयनित छात्रों को निशुल्क लैपटॉप वितरित कर दिए जायँगे।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • योजना के अंतर्गत 2 स्तरीय योग्यता सूची बनाई जाएगी :-
    • राज्य स्तरीय योग्यता सूची।
    • जिला स्तरीय योग्यता सूची।
  • राज्य स्तरीय योग्यता सूची हेतु छात्र के कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, में न्यूनतम 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
  • जिला स्तरीय सूची हेतु छात्र के कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, में न्यूनतम 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
  • राज्य स्तर पर कुल 18,000 लैपटॉप क्रमश: 6,000 कक्षा 8वीं के लिए, 6,000 कक्षा 10वीं के लिए, 6,000 कक्षा 12वीं के लिए प्रदान किये जायेंगे।
  • जिला स्तर पर कुल 9,900 लैपटॉप क्रमश: 3300 कक्षा 8वीं के लिए, 3300 कक्षा 10वीं के लिए, 3300 कक्षा 12वीं के लिए प्रदान किये जायेंगे।
  • राज्य स्तर पर चुन लिए गए छात्र को पुनः जिला स्तरीय सूची में नहीं चुना जायेगा।
  • राज्य स्तर पर वर्गवार लैपटॉप वितरण निम्न प्रकार से किया जायेगा :-
    • विज्ञान वर्ग के छात्रों को 2593 लैपटॉप।
    • वाणिज्य वर्ग के छात्रों को 423 लैपटॉप।
    • कला वर्ग के छात्रों को 2864 लैपटॉप।
    • वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग के छात्रों को 120 लैपटॉप।
  • इसी प्रकार जिला स्तर पर वर्गवार लैपटॉप का वितरण निम्न प्रकार से किया जायेगा :-
    • विज्ञान वर्ग के छात्रों को 43 लैपटॉप।
    • वाणिज्य वर्ग के छात्रों को 7 लैपटॉप।
    • कला वर्ग के छात्रों को 48 लैपटॉप।
    • वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग के छात्रों को 2 लैपटॉप।
  • लैपटॉप का वितरण छात्रों को सामूहिक समारोह का आयोजन कर किया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी फ़ोन नंबर :- 9057510671.
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी ईमेल :- bserajmer@rajasthan.gov.in.
  • राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर :- 18001806127
  • राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल: jansoochna@rajasthan.gov.in.
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान,
    पुलिस लाइन्स, अजमेर,
    राजस्थान। 305001

Comments

Permalink

Comment

I love india

Permalink

Comment

Please 🙏

Permalink

Comment

Nathdwara

Permalink

Comment

2020 me koi laptop nhi diye gaye.students laptop prapt karne ke liye bahut mahnat krte h,phir bhi unse unka hak chhin raha h.

Your Name
Laxman Singh
Comment

Hum abhi Student ko padai ke liye laptop vitarn kare

Permalink

Your Name
Shivani dubey
Comment

Mujhe apni study ke liye laptop ki bahut jarurat hai please meri request accept kar ligiye

Permalink

Your Name
Shivani dubey
Comment

Mujhe apni study ke liye laptop ki bahut jarurat hai please meri request accept kar ligiye

Permalink

Your Name
Jhalak
Comment

Free laptop

Permalink

Your Name
Huramkhore
Comment

Student are waiting for this yojna
And need laptops for study continuously..

Permalink

Your Name
Aryan sharma
Comment

Free laptop

Permalink

Your Name
Aryan Sharma
Comment

Laptop

Permalink

Your Name
Manish
Comment

Ferr laptop

Free laptop

Permalink

Your Name
Shankar dewasi
Comment

Muje 8th me 75 percentage Mila tha paranthu muje laptop nahi mila

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.

Rich Format