हाइलाइट
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- श्रीअन्न उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति किलो पर प्रोत्साहन राशि।
- 10/- रूपये प्रति किलो की प्रोत्साहन राशि किसानों को श्रीअन्न का उत्पादन करने पर प्रदान की जाएगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का संपर्क विवरण जल्दी ही जारी किया जायेगा।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना। |
आरंभ वर्ष | 2024 |
लाभ |
|
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान। |
नोडल विभाग | अभी ज्ञात नहीं। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्ग के लोगो को साधते हुवे बहुत सी योजनाओं की घोषणा की थी।
- सरकार का गठन होते ही मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा धीरे धीरे सभी योजनाओं के संचालन को मंजूरी देना शुरू कर दिया है।
- ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना किसानों के हित को मद्देनज़र रखते हुवे शुरू करने का निर्णय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है।
- योजना का नाम "मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना" होगा।
- दिनांक 03-01-2024 को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करने हुवे मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा इस योजना के संचालन की मंजूरी दे दी है।
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सम्बल बना उनकी आय में वृद्धि करना है।
- अब मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में श्रीअन्न का उत्पादन करने वाले किसानों यानि मोटा अनाज/ अन्न उगाने वाले किसानों को उनके उत्पादन पर प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
- रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि पात्र किसानों को प्रति किलो की दर से प्रदान की जाएगी।
- 10/- रूपये प्रति किलो की प्रोत्साहन राशि सभी लाभार्थी किसानों को उनके द्वारा उत्पादित किये गए श्रीअन्न/ मोटे अन्न पर रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदान की जाएगी।
- योजना में प्रोत्साहन राशि का लाभ केवल मध्य प्रदेश के उन्ही किसानों को मिलेगा जो मोटे अन्न का उत्पादन करते होंगे।
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में निम्नलिखित मोटा अन्न/ श्रीअन्न के उत्पादन पर 10/- रूपये प्रति किलो की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी :-
- कोदो-कुटकी।
- रागी।
- ज्वार।
- बाजरा।
- अन्य मोटे अन्न।
- यह योजना एक डीबीटी योजना होगी जिसमे प्रोत्साहन की राशि सीधा लाभार्थी किसान के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
- मिली जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ केवल पिछड़े वर्ग और जनजातीय वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले किसानों को ही देय होगा।
- परन्तु ये स्पष्ट योजना के अधिकारिक दिशानिर्देश जारी होने के बाद ही हो पायेगा।
- जल्दी ही सरकार द्वारा मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र, अन्य पात्रता दिशानिर्देशों के साथ जारी किये जायेंगे।
- योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होते ही हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- श्रीअन्न उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति किलो पर प्रोत्साहन राशि।
- 10/- रूपये प्रति किलो की प्रोत्साहन राशि किसानों को श्रीअन्न का उत्पादन करने पर प्रदान की जाएगी।
पात्रता
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रीअन्न का उत्पादन करने पर प्रोत्साहन राशि केवल निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने पर ही प्रदान की जाएगी :-
- आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना चाहिए।
- किसान मोटे अन्न जैसे कोदो-कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा का उत्पादन करता हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- श्रीअन्न के उत्पादन करने पर मध्य प्रदेश सरकार की रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
- मध्य प्रदेश में निवास का प्रमाण।
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- बैंक खाते का विवरण।
- जमीन से सम्बंधित दस्तावेज़।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- दिनांक 3 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुवे प्रदेश में रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के संचालन को मंजूरी दे दी है।
- जल्दी ही योजना के दिशानिर्देशों की रचना सम्बंधित विभाग द्वारा की जाएगी।
- तो मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में आवेदन पत्र की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से रखी जाएगी या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से ये अभी स्पष्ट नहीं है।
- जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे, उसके बाद ही योजना की आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट हो पायेगी।
- अधिकारिक दिशानिर्देशों के साथ मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र जारी किया जायेगा।
- तो लाभार्थी किसानों को फिलहाल श्रीअन्न उत्पादन पर योजना में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।
- जैसे ही हमें मध्य प्रदेश सरकार की रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के आवेदन की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे।
महत्वपूर्ण लिंक
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र व अन्य दिशानिर्देश सरकार द्वारा जल्दी ही जारी किये जायेंगे।
सम्पर्क करने का विवरण
- मध्य प्रदेश रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का संपर्क विवरण जल्दी ही जारी किया जायेगा।
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: Agriculture
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | सूरजधारा योजना | Madhya Pradesh | |
2 | कृषक प्रशिक्षण तथा भ्रमण कार्यक्रम | Madhya Pradesh | |
3 | मध्य प्रदेश कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना | Madhya Pradesh | |
4 | किसान मित्र प्रशिक्षण योजना | Madhya Pradesh | |
5 | जैविक खेती प्रोत्साहन योजना | Madhya Pradesh | |
6 | बैलगाड़ी अनुदान योजना | Madhya Pradesh | |
7 | मुख्यमंत्री विदेश अध्ययन यात्रा | Madhya Pradesh | |
8 | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना | Madhya Pradesh | |
9 | मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना | Madhya Pradesh |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: Agriculture
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | CENTRAL GOVT | |
2 | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) | CENTRAL GOVT | |
3 | राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना | CENTRAL GOVT | |
4 | प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | CENTRAL GOVT | |
5 | किसान कॉल सेंटर (केसीसी) | CENTRAL GOVT | |
6 | Fertilizer Subsidy Scheme 2022 | CENTRAL GOVT | |
7 | राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नेम) | CENTRAL GOVT | |
8 | प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना | CENTRAL GOVT | |
9 | सूक्ष्म सिंचाई कोष | CENTRAL GOVT | |
10 | किसान क्रेडिट कार्ड योजना | CENTRAL GOVT | |
11 | ग्रामीण भण्डारण योजना | CENTRAL GOVT | |
12 | प्रधानमंत्री कुसुम योजना | CENTRAL GOVT |
टिप्पणियाँ
bajra anudan
bajra anudan
नई टिप्पणी जोड़ें